Showing posts with label independence day speech. Show all posts
Showing posts with label independence day speech. Show all posts

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त के संबोधन के लिए मांगे सुझाव

View image on Twitterप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश के नाम अपने संबोधन के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 19 को अपने एक ट्वीट में कहा कि 15 अगस्त के अपने भाषण के लिए आपके बहुमूल्य सुझावों को आमंत्रित करते हुए मुझे खुशी हो रही है। लाल किले की प्राचीर से देश की 130 करोड़ जनता आपके विचार को सुनेगी। आप नमो ऐप पर विशेष रूप से बनाए गए ओपन फोरम पर अपने सुझाव भेजें।
यह शायद ऐसा अवसर है कि अपने स्वतन्त्रता दिवस पर देश को सम्बोधन में जनता के सुझाव आमन्त्रित किए गए हों। 
विचार व्यक्तिगत होते हुए भी अगर जनहित हों, तो अधिक उचित होगा। उदाहरण आज कोर्ट में न जाने कितने लाख बेकसूर चक्कर काट रहे हैं। यदि सरकार ऐसा कोई सख्त कानून बनाए कि झूठा केस सिद्ध होने पर झूठा केस दर्ज करवाने वाले पर सख्त कार्यवाही जैसे कम से कम तीन महीने की सपरिश्रम सजा और जितने वर्ष केस चलाकर कोर्ट का समय बर्बाद करने का जुर्मा। ऐसा कानून बनने और किर्याविन्त होने पर अदालतों में दर्ज केसों में भारी गिरावट आने से लाखों बेकसूर (परिवार) मुवक्किलों को राहत मिलेगी। कुछ लोग दूसरी पार्टी को डराने, ब्लैकमेल करने की मंशा से कानून को खिलौना बनाकर केस दर्ज कर देते हैं।   
दूसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को पहली बार लालकिले से देश को संबोधित करेंगे। यह उनका छठा संबोधन होगा। उन्होंने लाल किले से पहली बार 15 अगस्त, 2014 को देश को संबोधित किया था।
अपना सुझाव देने के लिए इस लिंक को क्लिक कर सकते हैं-
NarendraModi.in