Showing posts with label kavasi lakhma. Show all posts
Showing posts with label kavasi lakhma. Show all posts

बड़ा नेता बनना है तो पकड़ो एसपी-कलेक्टर का कॉलर: कांग्रेसी मंत्री कवासी लखमा की बच्चों को नसीहत

कवासी लखमाकांग्रेसी नेता और छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर से अजीबोगरीब बयान दिया है। इस बार उन्होंने बच्चों को बड़ा नेता बनने के लिए एसपी और कलेक्टर की कॉलर पकड़ने की नसीहत दी है।
कवासी लखमा का ये वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा सुकमा के पावारास शासकीय स्कूल के कार्यक्रम में पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को एक कहानी सुनाते हुए कहते हैं कि एक कार्यक्रम के दौरान उनसे एक बच्चा कहता है कि उसे नेता बनना है और फिर वो उनसे पूछता है कि एक बड़ा नेता कैसे बन सकते हैं? वो इतने बड़े नेता कैसे बने? तो लखमा ने उस बच्चे को बड़ा नेता बनने के लिए सीख देते हुए कहते हैं कि अगर बड़ा नेता बनना है तो एसपी और कलेक्टर का कॉलर पकड़ो, तभी बड़े नेता बनोगे। और फिर वो इशारे से एसपी-कलेक्टर की पिटाई करने की बात कहते हैं।

बच्चे ने तो आबकारी मंत्री से सीधा सवाल पूछा था, लेकिन कवासी लखमा ने इसका उल्टा जवाब दिया। बेहद ही शर्म की बात है कि कवासी लखमा महत्वपूर्ण पद पर होते हुए भी शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच बकायदा मजे लेकर ये बता रहे हैं कि किस तरह से गुंडागर्दी करके बड़ा नेता बना जा सकता है। इस दौरान वो बच्चों को भविष्य के लिए अच्छी सीख दे सकते थे। लेकिन उन्होंने एक बार फिर से वही पुराना रूख अपनाते हुए विवादित बयान दिया है। वैसे कवासी लखमा हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। मगर, इस बार जो उन्होंने बच्चों को विवादित नसीहत दी है, वो बेहद ही शर्मनाक है।