Showing posts with label kota passenger train. Show all posts
Showing posts with label kota passenger train. Show all posts

हे भगवान: सुतली से इंजन बांधकर रवाना कर दी ट्रेन

क्या आपने कभी देखा है कि इंजन को बोगी से जोड़ने के लिए सुतली का उपयोग किया गया हो। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की लुकवासा स्टेशन पर ऐसा किया गया है और वो भी यात्री ट्रेन के लिए।
भोपाल समाचार(अक्टूबर 30) के अनुसार, ट्रेन क्रमांक 59821 कोटा-ग्वालियर-भिंड जिसे कोटा पैसेंजर भी कहते हैं, लुकवासा स्टेशन पर इसका इंजन बोगियों को छोडकर अकेला ही आगे बढ़ गया। ड्रायवर ने तत्काल इंजन को रोका और वापस आया। पता चला कि इंजन और बोगियों के बीच का नक्का टूट गया था। जिसके चलते दोनों अलग हो गए। उसके बाद जो जुगाड़ तकनीक उपयोग की गई वो चौंकाने वाली थी।
ना कोई तकनीकी मदद मांगी गई और ना ही किसी औजार का उपयोग किया गया बल्कि सुतली से नक्का बांध दिया गया और ट्रेन आगे रवाना हो गई। यात्रियों ने इस जुगाड़ पर आपत्ति जताई। कुछ अपनी जान की रक्षा के लिए लुकवासा में ही उतर गए। जबकि ज्यादातर को पता ही नहीं है। और किसी दुर्घटना के होने पर कौन किसको आरोपित करेगा, यह तो दुर्घटना के गर्भ में ही छिपा है। जब इन ट्रेनों का यह हाल है, बुलेट ट्रेन का तो भगवान ही मालिक है।