Showing posts with label mainpuri-raveena-bano-third-degree-torture-given-for-dowry. Show all posts
Showing posts with label mainpuri-raveena-bano-third-degree-torture-given-for-dowry. Show all posts

उत्तर प्रदेश : रवीना बानो को 3 दिन तक थर्ड डिग्री टॉर्चर, प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दहेज के लिए एक विवाहिता को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का नाम रवीना बानो है। पुलिस को दी शिकायत में उसने अपने ससुराल के लोगों पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोटें आई है। साथ ही देवर और जेठ पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है।

मामला मैनपुरी जिले के भौगाँव थाना क्षेत्र के फाजलगंज मोहल्ला का है। पीड़िता के मुताबिक जब नसीम अली से उसका निकाह हुआ तो शुरुआत में सब ठीक था। कुछ दिन बाद ससुराल में दहेज के लिए उसकी प्रताड़ना शुरू हुई। उसके मायके वालों ने मॉंग पूरी करने में असमर्थता जताई तो निकाह टूटने की बात आ गई।

इसके बाद पारिवारिक पंचायत हुई और ससुराल वाले पीड़िता को घर ले आए। कुछ दिन सब ठीक रहने के बाद प्रताड़ना का फिर वही दौर शुरू हो गया। इससे आजिज आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की तो कुछ दिनों के लिए प्रताड़ना बंद हो गई।

उसका आरोप है कि पहले भी कई बार मारपीट कर उसे घर से निकाला गया था। केस करने पर कुछ दिन सब ठीक रहा। पीड़िता के अनुसार अचानक से एक दिन ससुराल के लोगों मारने की नीयत से उसे टॉर्चर करना शुरू किया। उसने कहा, “ससुराल ले जाने के बाद मुझे बार-बार प्रताड़ित किया गया। लाठी-डंडों और लात-घूँसों से पीटा गया। थोड़ा-थोड़ा पानी पिलाकर, हाथ बाँधकर फाँसी के फंदे पर लटकाने की भी कोशिश की। देवर मोहम्मद कमाल ने छेड़छाड़ भी की।”

पीड़िता ने आगे कहा, “जब मैंने इस मामले की शिकायत की तो सास-ससुर, जेठ-जेठानी, देवर और ननद ने मिलकर मारपीट की। तीन दिन तक घर में कैद रखा। इसके बाद मैं किसी तरह से जान बचाकर भोगाँव थाने पहुँची और शिकायत दर्ज कराई। हालाँकि, शांति भंग के मामले में मेरे पति को जमानत दे दी गई है।” पीड़िता ने कहा है कि उसे और उसके बच्चे की जान को खतरा है। महिला थाना प्रभारी एकता सिंह ने केस दर्ज मामले की जाँच शुरू कर दी है।