Showing posts with label mani shankar aiyer. Show all posts
Showing posts with label mani shankar aiyer. Show all posts

एक पाकिस्तानी ने टाइम मैगजीन में लेख लिखकर मोदी को हराने की रची साजिश


आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
देश से लेकर विदेश तक में कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस लोकसभा चुनाव में किसी तरह हराना चाहते हैं। इसके लिए आज से नहीं काफी दिन पहले से साजिश रची जा रही है। कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर हो या नवजोत सिंह सिद्धू हो, ग्लोबल टेररिस्ट मसूद अजहर हो या हाफिज सईद हो। इसी फेहरिस्त में पाकिस्तानी पत्रकार आतिश तासीर का नाम जुड़ गया है।
एक साजिश के तहत टाइम मैगजीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लेख लिखकर भारत की जनता को भरमाने की कोशिश की गई है। ये लोग अब ठान चुके हैं कि भारत को बदनाम करना है तो पहले मोदी को बदनाम करो। क्योंकि अब देश में मोदी भारत का पर्याय बन गया है। क्योकि मोदी ने भारत को जिस मक़ाम पर पहुंचाया है, कोई अन्य प्रधानमंत्री ऐसा करने में पूर्णरूप से असफल ही रहे। आतंकवाद के नाम पर विश्व को एकजुट कर, पाकिस्तान को विश्व से अलग-थलग करना यह केवल मोदी की ही सफल कूटनीति का परिणाम है, जिससे भारत में समस्त छद्दम देशभक्त धर्म-निरपेक्ष नेता परेशान होने के कारण, पाकिस्तान की शरण में जाकर मोदी को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।    
गौरतलब है 20 मई के अंक वाली साप्ताहिक टाइम मैग्जीन के कवर पर मोदी की तस्वीर के साथ कवर स्टोरी भी लगी है। यह स्टोरी पाकिस्तान के पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यपाल सलमान तासीर का बेटा आतिश तासीर ने लिखी है।
जो कभी देश का नहीं हुआ उसी के बेटे ने मोदी को देश को बांटने वाला मुख्य विभाजक बताया है। जो पाकिस्तान में आतंकवादियों का समर्थक है उसने टाइम मैगजीन में मोदी के खिलाफ लिखा है। एक साजिश के तहत मोदी को बदनाम किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए देसी और विदेशी ताकतें भी एकजुट हो गई है। देश की विपक्षी पार्टियां इतनी नीचे गिर गई है कि मोदी को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान के आतंकवादियों और उसके सरपरस्तों का साथ लेने से भी गुरेज नहीं कर रही हैं।
यह साजिश अचानक या आज की नहीं है। कांग्रेस के नेता इस साजिश में बहुत पहले से लगे हुए हैं। याद करिए जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान में जाकर वहां के आतंकवादियों और राजनीतिक आकाओं से मदद करने की गुहार लगाई थी। कैसे उन्होंने कहा था कि मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस की मदद करनी होगी।
करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के समय पाकिस्तान गए कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू का प्रकरण तो याद ही होगा। किस तरह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत-पाक रिश्ते सुधारने के लिए सिद्धू के प्रधानमंत्री बनने की दुआ की थी।
इसी सब का नतीजा है कि आज पाकिस्तान पत्रकार आतिश तासीर ने टाइम्स मैगजीन में भारत को बदनाम करने वाला लेख लिखने की हिम्मत दिखाई है।
आज जिस प्रकार देश में कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गालियों की झड़ी लगाई हुई है, उसी तरह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी के खिलाफ साजिश रची गई है। कांग्रेस की राह पर चलते हुए ही टाइम मैगजीन के माध्यम से पाकिस्तानी मोदी को गाली दी है।
उसने टाइम मैगजीन में देश और मोदी के खिलाफ इसलिए लेख लिखा है ताकि नरेंद्र मोदी यह चुनाव हार जाएं। उन्होंने एक साजिश के तहत यह लेख लिखा है।
अब यह देश के लोगों को तय करना पड़ेगा कि क्या हमारे देश की राजनीति और प्रधानमंत्री पाकिस्तान के हिसाब से तय होगा। क्या अब पाकिस्तान तय करेगा कि हमारे देश का प्रधानमंत्री उसका हितैषी हो।अब जब चुनाव के मद्देनजर ही यह साजिश रची गई है तो देश के हर मतदाता का यह कर्तव्य बन जाता है कि वह भी मत देने से पहले अपने देश के हित और उसके दुश्मन के बारे में एक बार जरूर सोच ले।