Showing posts with label mumbai attack mastermind. Show all posts
Showing posts with label mumbai attack mastermind. Show all posts

पाकिस्तान : हाफिज सईद को नहीं पढ़ने दी पसंदीदा जगह नमाज़

समय बड़ा बलवान होता है, जब मुंबई हमलों का मास्टर माइंड जिस जगह से भारत के खिलाफ अक्सर जहर उगलता था उस जगह पर हाफिज सईद को पाकिस्तान सरकार ने नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी। कई सालों में यह पहला अवसर है जब हाफिज सईद को पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में ईद की नमाज का नेतृत्व नहीं करने दिया गया। यह हाफिज सईद का पसंदीदा स्थान है।
यहां से भगाए जाने के बाद सईद ने यहां अपने जौहर कस्बा स्थित आवास के पास एक स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा की। उसके संगठन जेयूडी को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। एक अधिकारी ने बताया, ‘जेयूडी प्रमुख सईद गद्दाफी स्टेडियम में नमाज का नेतृत्व करना चाहता था लेकिन उसे एक दिन पहले (मंगलवार को) पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने ऐसा नहीं करने को कहा था।
यदि वह अपनी योजना (ईद की नमाज का नेतृत्व करने) पर आगे बढ़ता है तो सरकार उसे गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद सईद के पास कोई और विकल्प नहीं था और उसने गद्दाफी स्टेडियम में नमाज का नेतृत्व करने की अपनी योजना रद्द कर दी।
अतीत में सईद न सिर्फ नमाज का नेतृत्व करता था, बल्कि इस तरह के धार्मिक उत्सवों पर इकट्ठी भारी भीड़ के समक्ष खासतौर पर कश्मीर के बार में अपने विचार भी प्रकट करता था। मुंबई हमलों के बाद सईद को 10 दिसंबर 2008 संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित कर दिया था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।