Showing posts with label national institute of homeopathy. Show all posts
Showing posts with label national institute of homeopathy. Show all posts

दिल्ली : नरेला में 302 करोंड की लागत से बनेगा भारत का दूसरा होम्योपैथी संस्थान

NARELAदीपावली से पहले ही नरेला को बड़ा तोहफा मिला है। अक्टूबर 16 को नरेला में राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान का शिलान्यास किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री आयुष मंत्रालय नाइक और बाहरी दिल्ली से सांसद उदित राज मौजूद थे। इंस्टीट्यूट की तरफ से जारी जानकारी में बताया गया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी नरेला में लगभग 10 एकड़ जमीन पर स्थापित किया जायेगा जिसकी अनुमानित लागत 302 करोड़ बताई गयी।
इस दौरान नाइक ने कहा कि होम्योपैथी की पूरी दुनिया में लोकप्रियता और स्वीकृति लगातार बढ़ रही है, साथ ही यह भी कहा कि उनके मंत्रालय ने देश में आयुष प्रणाली को विकसित करने, बढ़ावा देने और बढ़ाने के लिए विभिन्न पहल की हैं और आगे भी जारी रहेगी। वहीं नरेला के लोगों को संबोधित करते हुए सांसद उदित राज ने कहा कि “मैंने इसकी पहल एक साल पहले की थी और जिसे मंत्री महोदय ने स्वीकार किया और इतने कम समय में ही शिलान्यास का कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक हुआ। नहीं तो इतने बड़े प्रोजेक्ट की स्वीकारिता होने में ही सालों साल लग जाते हैं, लेकिन मंत्री महोदय ने इसमें तत्परता दिखाते हुए जल्द ही पास कर दिया।”
संस्थान की तरफ से जारी जानकरी में बताया गया है कि “आयुष संस्थानों में छात्रों के प्रवेश में एकरूपता लाने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि मेधावी छात्र आयुष धाराओं में आये इसके लिए मंत्रालय ने सीबीएसई द्वारा आयोजित एनईईटी की योग्यता सूची का उपयोग करके आयुष स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।” इसके अलावा, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए, एक राष्ट्रीय स्तर के आम प्रवेश परीक्षा अर्थात अखिल भारतीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) आयोजित की गई।