Showing posts with label nora fatehi. Show all posts
Showing posts with label nora fatehi. Show all posts

नोरा फतेही के सुपर सेक्सी डांस ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

फिल्म जगत में नई दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर हो चुकीं नोरा की आगामी फिल्म बाटला हाउस के रिलीज होने वाली है। बीते दिनों इस फिल्म के कई गाने रिलीज हुए हैं जिनमें नोरा जबरदस्त परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। नोरा फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड सेक्सी फोटो वीडियो शेयर कर फैन्स की धड़कने बढ़ाती हैं। उनके इन फोटो और वीडियो को फैन्स काफी लाइक करते हैं। नोरा का एक ऐसे ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
नोरा फतेही ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक अंग्रेजी गाने पर जबदस्त डांस करते नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा टीशर्ट और लोअर पहने दिख रही हैं। डांस करते वक्त नोरा का हॉट और सेक्सी अंदाज देखते ही बन रहा है। वह अपने बोल्ड अंदाज के जरिए फैन्स के दिलों पर बिजलियां गिरा रही हैं।



नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। नोरा के अकेले इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी के चलते नोरा के इस सेक्सी वीडियो को अब तक 3 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। इससे पता चलता है कि नोरा के चाहने वाले उन्हें किस कदर प्यार करते हैं।


नोरा के लिए साल 2019 और 2020 काफी महत्वपूर्ण हैं। साल 2019 में उनकी दो फिल्में रिलीज होंगी।सबसे पहले 15 अगस्त 2019 को उनकी पहली फिल्म बाटला हाउस रिलीज होगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं।


इसके बाद मिलाप जावेरी के निर्देशन में बन रही फिल्म मरजावां रिलीज होगी। ये फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख, रकुलप्रीत सिंह और तारा सुतारिता रुपहले परदे पर अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरते नजर आएंगी।




वहीं नोरा की तीसरी फिल्म स्ट्रीट डांसर 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन अपने अभिनय के जलवे बिखेरते नजर आएंगे। इस फिल्म में भी नोरा फतेही आइटम सॉन्ग के जरिए अपने फैन्स के दिलों पर बिजलियां गिराती नजर आएंगी।
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ फिल्म समीक्षक बॉलीवुड डांसर और एक्ट्रेस राखी सावंत की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। ....

बाहुबली की इस एक्ट्रेस ने अवॉर्ड शो में क‍िया ऐसा डांस

Nora Fatehi'बाहुबली' और 'किक 2' जैसी फिल्मों के गीतों में नजर आईं कनाडाई मोरोक्कन अभिनेत्री नोरा फतेही का एक वीड‍ियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीड‍ियो में नोरा डांस करती नजर आ रही हैं। अवॉर्ड शो के दौरान किए इस डांस में नोरा ने स्‍टेज पर आग लगा दी है। बता दें क‍ि नोरा जल्‍द ही मलयालम फिल्म 'कयाकुलम कोचुन्नी' में दिखाई देंगी। इसमें निविन पॉली जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह दूसरी मलयालम फिल्म होगी, जिसमें नोरा दिखेंगी। इससे पहले वह अभिनेता पृथ्वीराज की फिल्म 'डबल बैरल' में नजर आई थीं।
वीडियो बेंगलुरु में हुए मिस इंडिया फेमिना दीवा अवॉर्ड्स 2018 का है. इस दौरान उन्हें एक ग्रुप परफॉर्मेंस देना था लेकिन तभी उन्हें सोलो परफॉर्म करने के लिए कह दिया गया और उन्होंने इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। नोरा ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इस सोलो परफॉर्मेंस के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी मैं बस संगीत को महसूस कर रही थी।'
'कयाकुलम कोचुन्नी' रोशन एंड्रूस द्वारा निर्देशित है। यह असल जिंदगी पर आधारित है। अभिनेत्री गोवा में फिल्म के एक गीत की शूटिंग करेंगी।उन्होंने कहा, 'मैं इस गीत को कोरियोग्राफर विष्णु देव सर के साथ शूट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। फिल्म में निविन पॉली और मोहनलाल जैसे दिग्गज कलाकार हैं। यह मेरा पहला मलयालम डांस सीक्वेंस है।'
'बिग बॉस 9' में नजर आ चुकीं नोरा अक्सर अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वह एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं और दिलचस्प बात यह है कि बिना प्रैक्टिस के ही बैली डांस किया। इसका वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।