Showing posts with label nun rape. Show all posts
Showing posts with label nun rape. Show all posts

केरल : रेप के आरोपी बिशप के खिलाफ मोर्चा खोलनेवाली सिस्टर को चर्च से बाहर निकाला

केरल में रेप के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली सिस्टर लूसी को फ्रैंसिशन क्लैरिस्ट कॉन्ग्रिगेशन से बाहर कर दिया गया है।  फ्रैंसिशन क्लैरिस्ट कॉन्ग्रिगेशन केरल में काम करने वाली एक ईसाई संस्था है। सिस्टर लूसी इस संस्था की एक नन हैं।  सिस्टर लूसी पर ये अनुशासनात्मक कार्रवाई  फ्रैंसिशन क्लैरिस्ट कॉन्ग्रिगेशन की सुपीरियर जनरल ने की है।
बुधवार को सिस्टर एन जोसेफ ने नन लूसी को फ्रैंसिशन क्लैरिस्ट कॉन्ग्रिगेशन से बाहर का करने का आदेश थमाया। सिस्टर लूसी केरल के वायनाड में फ्रैंसिशन क्लैरिस्ट कॉन्ग्रिगेशन के सैंट मैरी कॉन्वेंट में रहती थी। दो पन्नों के उनके बर्खास्तगी आदेश में लिखा गया है कि चर्च प्रशासन के साथ नन का रवैया बेहद असहयोग भरा रहा है। इससे पहले चर्च ने कई मुद्दों पर उनसे सफाई मांगी थी।
सिस्टर लूसी अब चर्च के इस आदेश को भारत में वेटिकन चर्च के प्रतिनिधि के पास चुनौती दे सकती हैं। बता दें कि पिछले साल जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल को केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच एक नन के साथ कई बार रेप करने का आरोप लगा था। पुलिस ने पिछले वर्ष जुलाई में बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ केरल के कोट्टायम में रेप और यौन शोषण की शिकायत दर्ज की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि जालंधर के बिशप काम के सिलसिले में अक्सर केरल आते-जाते रहते थे। इस दौरान उन्होंने कई बार एक नन के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। बिशप मुलक्कल ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था।

बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर ये आरोप लगने के बाद सिस्टर लूसी ने दूसरी ननों के साथ कोच्चि की गलियों में उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सिस्टर लूसी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुई थीं, और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।
आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल का विरोध करने वाली 4 नन को कॉन्वेंट से निकाला
जनवरी में केरल के बहुचर्चित नन रेप मामले में आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल का विरोध करने वाली पांच में चार नन को हटा दिया गया है। इन सबको कोट्टम के कॉन्वेंट से बाहर जाने के लिए कह दिया गया है। विरोध करने वाली सिस्टर अनुपमा, सिस्टर एनसिटा, सिस्टर एल्फी और सिस्टर जॉसफाइन को तुरंत वापस पुराने कॉन्वेंट में जाने को कह दिया गया है।
इनमे से एक नन ने बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ रेप करने की शिकायत दर्ज की थी। बाद में इन सभी नन ने मुलक्कल की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। चारों नन को तबादला पत्र थमाते हुए अलग-अलग कॉन्वेंट में जाने को कहा गया है
हालांकि, ये ट्रांसफर ऑर्डर 2017 और मार्च 2018 की है। उस वक्त नन ने ये कहते हुए यहां से जाने से मना कर दिया था कि वो अपने साथी को अकेला नहीं छोड सकते। साथ ही कहा था कि ये सब बिशप फ्रैंको मुलक्कल को बचाने की कोशिश है।
नन ने 54 साल के बिशप पर 2014 से 2016 के बीच बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। जून में कोट्टयाम पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में नन ने आरोप लगाया था कि बिशप ने मई 2014 में कुराविलंगाड गेस्ट हाउस में उनका बलात्कार किया और बाद में भी यौन शोषण करते रहे।
तीन दिनों की पूछताछ के बाद मुलक्कल को पिछले साल 21 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में 24 सितंबर को उन्हें दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में उच्च न्यायालय ने आरोपी फ्रैंको मुलक्कल को सशर्त जमानत दे दी थी।

केरल नन रेप केस: मेरे पास हैं नन के फोटो और वीडियो--निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज

केरल नन रेप मामले में आरोपी जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल को केरल पुलिस ने सितम्बर 21 को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। केरल की एक नन ने आरोप लगाया था कि उसने 2014 से लेकर 2016 तक बिशप ने कई बार उसका रेप किया था। इस मामले में पहले ही विवादित बयान दे चुके केरल के निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने एक बार फिर बिशप का बचाव करते हुए नन पर आरोप लगाए हैं।PC GeorgeView image on Twitter
View image on Twitter
I've photographs & videos of the nun with Mulakkal clicked on day after alleged incident. Investigation team is trying to frame Franco Mulakkal. She is seen happy & pleasant. Since it is forbidden by law, I'm not showing the photographs here: Kerala MLA PC George on nun rape case
जॉर्ज वहीं विधायक हैं जो पीड़ित नन को लेकर पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। इस बार जॉर्ज ने बिशप का बचाव करते हुए कहा,  'मेरे पास कथित घटना के ठीक एक दिन बाद के पीड़िता नन और मुलक्कल की तस्वीरें और वीडियो हैं। जांच टीम फ्रैंकों मुलक्कल को फंसाने की कोशिश कर रही हैं। वह इनमें (फोटो वीडियो) खुश और प्रसन्न दिखाई दे रही है। चूंकि कानून ने इस पर रोक लगाई हुई है, इसलिए मैं तस्वीरों को यहां नहीं दिखा रहा हूं।'
विधायक यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा, 'मैं इसे जांच टीम को देने के लिए तैयार हूं। लेकिन जांच टीम का एक अधिकारी फ्रैंकों मुलक्कल को फंसाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने फोटोग्राफर को धमकी देकर उससे बयान दिलवाया कि फोटो लेते वक्त पीड़िता दुखी और निराश दिख रही थी।'
इसी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पहले भी विधायक जॉर्ज ने कहा था, 'इस बात को लेकर किसी को भी संदेह नहीं है कि वह नन वेश्या थी। 12 बार उसने आनंद लिया और 13वीं बार बलात्कार हो गया? उसने पहली बार शिकायत क्यों नहीं की थी ?'
रेप पीड़िता नन पर अभद्र टिप्पणी करने पर फंसे विधायक पीसी जार्ज
केरल में बलात्कार पीड़ित नन पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में राष्ट्रीय महिला आयोग ने विधायक पीसी जार्ज को समन भेजा है। विधायक जॉर्ज ने कैथलिक चर्च की बलात्कार पीड़ित नन को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद विधायक के इस बयान को लेकर देश भर में जमकर बवाल हो रहा था।
विधायक पीसी जार्ज ने इस पूरे मामले को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी दी है। विधायक पीसी जार्ज ने पीड़ित नन को ‘प्रोस्टीटुयट’ कह कर सम्बोधित किया।
विधायक ने कहा कि जब नन के साथ बिशप ने 12 बार दुष्कर्म किया तब क्यो नही नन ने कोई शिकायत नहीं की और फिर 13वे बार ऐसा क्या हुआ कि पीड़ित नन ने शिकायत की? लगातार ये पूरा मामला तुल पकड़ता जा रहा है. साथ ही आपको बात दें कि पुलिसकर्मियों ने बिशप को गिरफ्तार कर लिया है।
केरल की नन ने डायोसिस आंफ जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर 14 बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं. बाता दे कि ये पूरा मामला 2014-16 के बीच का बताया जा रहा है। बिशप पर केरल के कोट्टायम जिले के बाईकोम थाने में केस दर्ज किया गया है।
अभी हाल ही में नन का शव केरल में कान्वेंट कुएं के पास बरामद हुआ है। साथ ही इस प्रकरण के संबंध में पुलिस ने कई पादरियों और ननों से उनके बयान लिए गए है। लेकिन आपको बता दें कि नन ने पुलिसकर्मियों के उपर मामले की जांच में शिथलता लगाने का आरोप लगया है।