Showing posts with label odisa. Show all posts
Showing posts with label odisa. Show all posts

मंदिर में प्रेमिका को मार डाला, पकड़ा गया 3 बार का कांग्रेसी MLA

अनूप कुमार साय , हत्या7 मई 2016 में छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस को दो लाशें मिली। चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। बाद में इन शवों की पहचान कल्पना दास (32) और उसकी बेटी पार्वती दास उर्फ बबली (14) के तौर पर हुई। अब इस मामले में पूर्व ओडिशा के विधायक अनूप कुमार साय की गिरफ्तारी हुई है। साय ओडिशा के ब्रजराजनगर क्षेत्र से तीन बार कांग्रेस का विधायक रह चुका है। फिलहाल वह सत्ताधारी बीजद से जुड़ा हुआ है।
रायगढ़ के एसपी ने बताया कि अपना राजनीतिक करियर बचाने के लिए साय ने महिला वकील कल्पना दास और उसकी बेटी की हत्या की थी। असल में, कल्पना के साथ पूर्व एमएलए साय लिव इन रिलेशन में थे। कल्पना उन पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। इससे आजिज आकर उसने कल्पना और उसकी बेटी को छत्तीसगढ़ लाकर हत्या कर दी और इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।
पूर्व एमएलए ने पुलिस को बताया है कि कल्पना लगातार शादी और संपत्ति में हिस्से की माँग कर रही थी। हत्या वाले दिन वे उसको अर्दना स्थित साईं मंदिर शादी करने की बात कहकर लाया था। वहाँ लोहे की राड से उसने कल्पना और उसकी बेटी के सिर पर वार किया और फिर लाश की पहचान छिपाने के लिए उनके चहरे को गाड़ी से कुचल दिया।
हत्या में उसके चालक बर्मन टेप्पो भी शामिल था। वारदात में प्रयुक्त हथियार और गाड़ी अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। दोनों के शव छत्तीसगढ़ के चक्रधर नगर क्षेत्र के संबलपुरी में मिले थे। शुरुआत में पुलिस के पास इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था। लेकिन डीएनए टेस्ट के बाद जैसे ही शवों की पहचान हुई पुलिस को सुराग मिलते गए। इनके सहारे जाँच आगे बढ़ी जो अनूप साय के दरवाजे पर जा पूरी हुई।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार(फरवरी 12) रात को ओडिशा के पूर्व विधायक को हिरासत में लिया। साय बीजद का ताकतवर नेता है। कांग्रेस छोड़ने के बाद उसने 2014 का चुनाव बीजद की टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गया। 2019 चुनावों के दौरान वह बीजद प्रमुख नवीन पटनायक की सीट बीजेपुर की कैम्पेन कमेटी का चेयरमैन था। अगस्त 2019 में उसे ओडिशा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन का चेयरमैन बना दिया गया। मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद उसे बीजद और कॉर्पोरेशन की चेयरमैनशिप से हटा दिया गया है।
राज्य बीजेपी के उपाध्यक्ष ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि नवीन पटनायक कार्रवाई करते हैं। उन्होंने न सिर्फ राज्य में महिलाओं के खिलाफ माहौल तैयार कर दिया है, बल्कि ज्यादातर मामलों में स्त्रियों के खिलाफ हिंसा और अपराध के आरोपी उनकी ही पार्टी से डायरेक्ट जुड़े हुए निकलते हैं। इनको अंतिम क्षण तक राज्य की पुलिस बचाने का प्रयास करती है।
अवलोकन करें:-

मृतक महिला के पूर्व पति सुनील श्रीवास्तव ने पूर्व विधायक को फाँसी देने की मांग की है। सुनील ने बताया कि उसने नवंबर 2000 में कल्पना दास के साथ प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के चार साल बाद ही पारिवारिक झगड़े के चलते उन लोगों ने तलाक ले लिय। बेटी के लिए उसने कई बार कल्पना से मिलने की कोशिश की पर वह उससे बात नहीं करती थी। 2006 में उसे कल्पना और अनूप साय के बीच संबंधों की जानकारी मिली। पता चला कि साय ने कल्पना को सुंदरपदा में एक फ्लैट में रहने के लिए दिया था। उसने एक बार बेटी से मिलने की कोशिश भी की पर साय ने मिलने नहीं दिया। 

पेट्रोल-डीज़ल तैयार रखो, जैसे ही ऑर्डर मिलेगा, आग लगा देना, जो होगा वो हम देख लेंगे: कांग्रेस नेता

Image result for प्रदीप माझी
ओडिशा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रदीप माझी द्वारा विवादित बयाद दिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रदीप माझी फोन पर किसी से भड़काऊ भाषा में बात कर रहे थे। दरअसल, वो फोन पर किसी से बात करते हुए कह रहे थे, “पेट्रोल और डीज़ल तैयार रखो। जिस क्षण आपको ऑर्डर मिलेगा, सब कुछ में आग लगा देना, बाक़ी जो होगा वो हम देख लेंगे।”
जानकारी के अनुसार, ज़िले के कोसागुमुडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में कांग्रेस पुलिस की निष्क्रियता का विरोध करते हुए नबरंगपुर में 12 घंटे का बंद रखा गया। जनपद के कम से कम 10 प्रखंडों में सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही।
ओडिशा टीवी (OTV) की ख़बर के अनुसार, इस मामले को लेकर जब माझी ने कांरीगुड़ा छाक के पास विरोध-प्रदर्शन किया, तो नबरंगपुर के एडिशनल एसपी ने हस्तक्षेप किया और उनसे इस आंदोलन को वापस लेने के लिए कहा। इसके बाद, माझी ने कथित तौर पर अपने कार्यकर्ताओं को कॉल किया और उन्हें पेट्रोल और डीजल के साथ तैयार रहने के लिए कहा।


इस बीच, नबरंगपुर टाउन में अम्बेडकर चौक के पास कुछ उपद्रवियों ने एक वाहन को आग लगा दी। हालाँकि, आग लगाने वाले उपद्रवियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन सूत्रों को संदेह है कि आग लगाने की इस इस घटना को माझी का निर्देश मिलने के बाद ही अंजाम दिया गया है।
बाद में, OTV से बात करते हुए, कांग्रेस नेता ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आग लगाने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया, “मैं अब लोकतंत्र में विश्वास नहीं करता। BJD सरकार के शासनकाल में महिलाओं और बालिकाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है, इस पर मैं चुप्पी नहीं साथ सकता। पहले कुंडली में एक नाबालिग लड़की के साथ जवानों ने सामूहिक बलात्कार किया था। अब, नाबरंगपुर में एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।”
माझी ने BJD के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “13 दिन बीत चुके हैं लेकिन मृतक नाबालिग लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। डॉक्टर, गृह विभाग और सरकार क्या कर रहे हैं?”
उन्होंने कहा, “हमें क़ानून हाथ में लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है और सरकार ने हमें ऐसा करने के लिए मजबूर किया है। जैसा कि गाँधीवादी सिद्धांत हमें न्याय सुनिश्चित करने में मदद नहीं कर रहे हैं, हम सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को अपनाने के लिए बाध्य हैं। हमें न्याय पाने के लिए हिंसा को अपनाने के लिए मजबूर किया जाता है। मैंने फोन पर जो कुछ भी कहा, उस पर मुझे पछतावा नहीं है। अगर मुझे अपनी माँ और बहनों को सुरक्षित रखने के लिए हिंसा अपनानी पड़े, तो मैं पीछे नहीं हटूँगा।”
इस बीच, नबरंगपुर BJD के सांसद रमेश माझी ने हिंसा को भड़काने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को उकसाने के लिए कांग्रेस नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा, “जो कुछ भी हुआ है, पुलिस उसकी जाँच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी। 2019 के चुनावों में अपनी हार का गुस्सा इस तरह से निकालना सही नहीं है। उनके अंदर आदिवासियों या दलितों के लिए कोई भावना नहीं है, वो केवल इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। सभी आरोपितों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।”