Showing posts with label payal rohatgi. Show all posts
Showing posts with label payal rohatgi. Show all posts

साध्वी प्रज्ञा सिंह : स्वरा भास्कर से उलझीं पायल रोहतगी

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने साध्वी प्रज्ञा सिंह का एक वीडियो साझा करते हुए उन पर टिप्पणी की थी। उस टिप्पणी को देखते ही पायल रोहतगी ने स्वरा भास्कर पर टिप्पणी करते हुए उन्हें प्रत्युत्तर दिया है।
स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर लिखा है,’बहुत ही शर्मनाक! आप लोग देख सकते हैं कि यह भारतीय जनता पार्टी के लोग आतंकवाद की आरोपी के पीछे बैठकर ताली बजा रहे हैं। जबकि वह एक ऐसे देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए इंस्पेक्टर के बारे में झूठ बोल रही थी और उनका अपमान कर रही थी। भारतीय जनता पार्टी आपका जवाब नहीं। आपने देश भक्ति की क्या मिसाल पेश की है।’
इस पर पायल रोहतगी ने लिखा है, ’मैंने फिल्म कलंक में आर्म्स एक्ट में सजा काट चुके संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, आदित्य राय कपूर को काम करते देखा। इतना ही नहीं राजकुमार हिरानी ने उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनाई थी, जिसमें उनकी भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई। इन लोगों के बारे में आपका क्या कहना है और इस बात का आपके पास क्या सबूत है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह झूठ बोल रही है।’
गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ने 26/11 हमले के दौरान हुए आतंकवादी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए अफसर हेमंत करकरे पर आरोप लगाए थे कि वह वह साध्वी प्रज्ञा सिंह को 2008 में हुए बम ब्लास्ट के बारे में पूछताछ करने के बहाने उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे साध्वी प्रज्ञा सिंह ने हेमंत करकरे पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके साथ बहुत ही दुर्व्यवहार किया था। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने अपने बयान के लिए खेद जताया है और अपना बयान आलोचना होने के बाद वापस भी ले लिया है।
ये वही स्वरा है जो टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग कन्‍हैया कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए अब तक कई बड़ी हस्‍त‍ियां आ चुकी हैं। स्‍वरा भास्‍कर के अलावा फिल्‍म अभिनेता प्रकाश राज भी कन्‍हैया कुमार के समर्थ में रैली कर चुके हैं। इसके अलावा शबाना आजमी और जावेद अख्‍तर जैसी शख्‍स‍ियत भी कन्‍हैया का समर्थन कर चुकी हैं।
पायल शायद यह भूल रही है कि स्वरा भास्कर जैसे अभी और कितने आएंगे। प्रज्ञा ने अभी बोलना शुरू ही किया है। स्वरा भास्कर उस समय कुछ बोलने का साहस नहीं हुआ, जब बाटला हाउस एनकाउंटर में पुलिस अधिकारी महेश चंद शर्मा की आतंकवादियों द्वारा हत्या करने पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गाँधी दिवंगत महेश चंद शर्मा की मृत्यु पर आँसू बहाने की बजाए आतंकवादी के मारे जाने पर आँसू बहा रही थी, क्या वह शहीद महेश शर्मा का अपमान नहीं था?