Showing posts with label police objectionable video. Show all posts
Showing posts with label police objectionable video. Show all posts

राजस्थानः स्विमिंग पूल में DSP और महिला के अश्लील वीडियो मामले में 4 और पुलिस अधिकारी निलंबित

स्विमिंग पूल में DSP और महिला का अश्लील वीडियो वायरल होनें के बाद 4 और पुलिस अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं, घिनौने वीडियो में दिख रहे DSP हीरा लाल सैनी और महिला कॉन्स्टेबल को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। राजस्थान पुलिस का शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद राज्य में हंगामा मचा हुआ है। 

राजस्थान के DGP एमएल लाठर ने 4 पुलिस अधिकारियों को निलंबित करते हुए इस पूरे मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) से जल्दी से जल्दी जांच कर रिपोर्ट मांगी है। DGP ने कहा कि जो चारों अधिकारियों को निलंबित किया गया है, अगर जांच में उनके गंभीर संलिप्तता पाई जाएगी तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

निलंबित DSP को लेकर SOG की टीम पुष्कर के फाइव स्टार रिज़ॉर्ट में पहुंची जहां ये वीडियो बनाया गया था और मौके का मुआयना किया। वीडियो में जिस तरह से बच्चे के साथ अश्लील हरकत की जा रही है कि उसे देखते हुए इन पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। 

सस्पेंड होने वाले पुलिस अधिकारियों में कुचामन के DSP मोटा राम बेनीवाल, एसीपी झोटवाड़ा हरिशंकर शर्मा, चितावा एसएसपी शिवप्रकाश मीणा और कालवाड़ के CEO गुरु दत्त सैनी शामिल है। 

अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला कांस्टेबल ने खुद ही 13 जुलाई को वॉट्सऐप स्टेटस पर स्विमिंग पूल की तस्वीर लगाई थी। उसके बाद महिला कॉन्स्टेबल का कहना है कि 26 जुलाई को उसके पास इंटरनेट कॉलिंग से फोन आए और उसने खुद कुछ स्क्रीन शॉट भेजे थे और उसके बदले 10 लाख रुपये की डिमांड की थी।