Showing posts with label pravin kakkar. Show all posts
Showing posts with label pravin kakkar. Show all posts

मध्य प्रदेश : तुगलक रोड घोटाले की खुलने लगी परतें

Image result for प्रवीण कक्कड़ प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जिस तुगलक रोड घोटाले की बार-बार चर्चा कर रहे थे, उसकी परतें अब खुलने लगी हैं। अपनी चुनावी रैलियों में "चौकीदार चोर" कहकर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पर कीजड़ फेंकी जाने का मुख्य कारण था, किसी भी तरह मोदी सरकार को हटाकर विरासत में मिले घोटाले के खेल को फलीफुत कर अपनी तिजोरियाँ भरें।
अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की एक फोन रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर पैसों के कलेक्शन और लेन-देन का जिक्र है। मीडिया में आई इस रिकॉर्डेड बातचीत को लेकर यह दावा भी किया गया है कि यह आयकर विभाग के पास मौजूद दस्तावेजों पर आधारित है। साथ ही यह मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के बीच हुई बातचीत से जुड़ी है। लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों को करोड़ों की रकम भेजने के सबूत भी दस्तावेजों में हैं। खबर जारी करने वाले निजी टीवी चैनल टाइम्स नाऊ ने मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी के बीच हुई बातचीत को ट्वीट भी किया है।
विभागों से पैसे लिए, प्रत्याशियों को बांटे

  • आयकर विभाग की जांच के अनुसार लोकसभा चुनाव में 11 प्रत्याशियों को 25 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक मोटी रकम भेजी गई।
  • यह रकम आरके मिगलानी, प्रवीण कक्कड़ और ललित कुमार छजलानी सहित अन्य लोगों ने जुटाई जिन पर अप्रैल 2019 में आयकर छापा पड़ा था।
  • इनमें कमलनाथ के पांच करीबी सहयोगी हैं। डायरी में एकाउंट और बयानों के साथ वॉट्सएप चैटिंग के आधार पर पैसे के ट्रांसफर को पकड़ा गया है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से प्रत्याशी रहे दिग्विजय सिंह 90 लाख रुपए के साथ चुनाव के लिए फंड हासिल करने वालों में सबसे ऊपर हैं।
  • फंड पाने वाले प्रत्याशियों में मीनाक्षी नटराजन, कमल मरावी, अजय सिंह, प्रमिला सिंह, देवाशीष जरारिया, शैलेंद्र दीवान, कविता सिंह व प्रताप सिंह लोधी शामिल हैं।
  • अलग-अलग विभागों जैसे परिवहन से 45 करोड़, आबकारी से 36.62 करोड़, माइनिंग से 5.50 करोड़, पीडब्ल्यूडी से 5.20 करोड़ और सिंचाई से 4 करोड़ रु. इकट्ठा किया गया।
  • चेलानी की तरफ से एआईसीसी को 17 करोड़ रुपए भेजे जाने का भी उल्लेख मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है। चेलानी के कंप्यूटर से जानकारी सामने आई है।

अवैध कमाई 280 करोड़, खर्चा 140 करोड़

आयकर सूत्रों का कहना है कि कक्कड़ के मैसेजों में कहा गया है कि कुल 280 करोड़ रुपए जुटाए गए और उनमें से 140 करोड़ रुपए से अधिक बांट दिए गए। इस बात के पक्के सबूत हैं कि इनमें से अधिकांश रुपए सरकारी विभागों से आए थे। इन 140 करोड़ रुपए में से 17 करोड़ रुपए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को दिए गए।

कमलनाथ के आदमी ने कांग्रेस मुख्यालय में 20 करोड़ रुपए भेजे थे

आयकर की पूछताछ में पता चला कि इनमें से कुछ लोग अश्वनी कुमार से जुड़े थे। इस सबने स्वीकार किया है कि पैसे जुटाए गए थे और इन्हें विभिन्न जगहों पर भेजा गया। 20 करोड़ रुपए का हवाला के जरिए लेनदेन हुआ जिसमें वह आदमी शामिल था जो कमलनाथ के दिल्ली स्थित आवास 1 तुगलक रोड का बेहद करीबी है। वहां से उस आदमी ने एस.एम. मोइन नाम के व्यक्ति को वे पैसे दिए जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(एआईसीसी) के प्रशासनिक अधिकारी हैं।
कमलनाथ और उनके ओएसडी के बीच कथित बातचीत के अंश
सीएम- जो मैंने कहा था कि भेज दीजिए इसको…या दिल्ली वाले को…हां, क्या नाम था प्रकाश?…वो अभी भेजा नहीं आपने।ओएसडी- सर, प्रकाश से बात हो गई थी हिमांशु की। तो बोल रहा था कि मैं ले जाऊंगा।
सीएम- लेकिन तीन दिन में हिमांशु को भेजा नहीं आपने?ओएसडी- नहीं सर, अभी हिमांशु के पास ही पड़ा है। अभी ट्रांसफर रुका है तो…आज चला जाएगा। सोमवार को। बाकी कल हिमांशु की प्रकाश से बात हो गई थी। प्रकाश ने कल के लिए बोला। अभी हिमांशु से बात हुई। उसने बोला..1.30 बजे प्रकाश आ रहे हैं।
सीएम- आप भेज दीजिए हिमांशु को।ओएसडी कल 10 भेजूं या 5 भेजूं।
सीएम – 10 भेज दीजिए।ओएसडी – ठीक है सर, कल 10 भेज देता हूं। 
सीएम – अभी तो पिछले 5-7 दिनों में तो नहीं भेजना न? हिमांशु को कुछ कहाओएसडी – नहीं सर, पिछले 10-12 दिन पहले मैंने भेजा है। 
सीएम – ठीक है, कल हिमांशु को बोलना तुम्हें लेटेस्ट स्टेटमेंट भेज दे। 
ओएसडी – दूसरी बात हुई मोहित से, जेवी वाले डिपार्टमेंट का है कोई…वो वाला भी दो दिन में आ जाएगा। मोहित से बात हुई थी कि कल करवा दूंगा। हिमांशु का नंबर भेज रहा हूं। 
सीएम – ठीक है।ओएसडी – कल कुछ स्टेटमेंट भेज रहे हो।
सीएम – हिमांशु वाला, करेक्ट..
सीएम – प्रवीण मैं सौरभ के साथ बैठा हूं जो कटनी से विधायक थे। कह रहे हैं कि माइनिंग वाले और ट्रांसपोर्ट वाले बीजेपी की मदद कर रहे हैं। मैंने सौरभ को कहा है कि वो नाम दे देगा, जिन्हें आपको टाइट करना है।ओएसडी – बिलकुल सर।
सीएम – ये माइनिंग और ट्रांसपोर्ट वाले को कह दो कि अगर चुनाव वहां से हारेंगे तो आप अपना बोरिया बिस्तर बांध लेना?ओएसडी – बिलकुल सौ फीसदी सर।
सीएम – कटनी में ऐसा नहीं चलेगा। सौरभ से कहूंगा कि वो तुम्हें कोआर्डिनेट कर ले…इतना कह देना कि माइनिंग-ट्रांसपोर्ट के कारण हारते हैं। रिजल्ट लेकर आएं नहीं तो सामान पैक कर लें।ओएसडी – मैसेज डाल दिया है कि 8 हुए हैं सर, उसके पास उतना ही है। बाकी हवाले वाले 2-3 दिनों से बंद हैं। अपने पास नेवेन्यू कंपनी का रेड्डी साब की तरफ से जो आएगा, जैसे भेजेंगे करा देंगे। आठ का आज करा देंगे।
कमलनाथ बोले- आयकर विभाग के सारे बयान फर्जीरिकॉर्डिंग सामने आने के बाद  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आयकर विभाग के सारे बयान फर्जी हैं। वे खुद बयान देते हैं। वे खुद इसे मीडिया को देते हैं। वे राजनीतिक खेल खेल रहे हैं, तो अच्छा है। इस राजनीतिक खेल का कोई अंत थोड़े ही होने वाला है।