Showing posts with label reham khan. Show all posts
Showing posts with label reham khan. Show all posts

इमरान की पूर्व पत्नी रेहम बोलीं- अब भारत POK पर करेगा कब्जा, कुछ भी नहीं कर पाएगा पाकिस्तान

Related imageकश्मीर मुद्दे को लेकर भारत को गीदड़ भभकी दे रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का अब उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने भी मजाक उड़ाया है। कश्मीरियों के समर्थन में पाकिस्तान में हर शुक्रवार को आधे घंटे के विरोध प्रदर्शन की इमरान की अपील पर तीखा हमला बोलते हुए रेहम ने कहा, कई लोगों को देखकर लगा कि उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया था।
रेहम ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी से इमरान को हटाए जाने पर विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी उनकी जगह लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इमरान की अपील पर पिछले शुक्रवार को पाकिस्तान में कश्मीरियों के साथ खड़े होने का दिखावा किया गया था। खुद इमरान भी एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे और कश्मीरियों के साथ आखिरी दम तक खड़े रहने का एलान किया था। लेकिन सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद इन प्रदर्शनों में ज्यादा भीड़ नहीं जुटी।
वायरल हुए अपने वीडियो में रेहम ने कहा, ‘अब भारत में भी गुलाम कश्मीर को लेने की मांग उठने की खबर आ रही है। वे कह रहे हैं कि पाकिस्तान कुछ करने में सक्षम नहीं है। वे (पाकिस्तानी) कश्मीर के लिए आधे घंटे भी खड़े नहीं रह सके।
अगर भारत PoK की ओर बढ़ता है तो पाक कुछ नहीं कर सकता
इसलिए मुझे यह कहना पड़ रहा है कि अगर भारत गुलाम कश्मीर लेने के लिए बढ़ता है तो वे (पाकिस्तान) क्या कर सकते हैं? हां, वे कुछ नहीं कर सकते, इसके बाद वह अपने शब्द दोहराते हुए हंसने लगती है। अब वह हंसी कितनी व्यंगात्मक थी, उसे तो केवल वही बता सकती हैं। 

अवलोकन करें:-

लेकिन उनकी हंसी जिस ओर संकेत दे रही है, उसका अनुभव करना है, जिसे पाकिस्तान सरकार समझने में असफल हो रही है। महंगाई से लोग परेशान हैं, बलूचिस्तान, सिंध, पख्तून और तो और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी भारत में विलय की बात कर रहा है। हकीकत यह है कि 1947 से लेकर आज तक पाकिस्तान की सरकारें केवल कश्मीर और भारत से युद्ध की बातों से अपनी ही जनता को मूर्ख बनाती रही है, जबकि 1971 में पाकिस्तान से अलग हुए बांग्लादेश ने पाकिस्तान से कहीं अधिक विकास किया है। 
पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक रेहम पेशे से पत्रकार हैं। वह इमरान की दूसरी पत्नी रह चुकी हैं। दोनों ने जनवरी, 2015 में निकाह किया था। उनका वैवाहिक जीवन एक साल भी नहीं चल सका था।

मोदी की प्रशंसक बनी इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम ने कहा- पाकिस्तान भिखारी जबकि उनकी दुनिया में है इज्जत

रेहम खानपाकिस्तान के कश्मीर प्रलाप के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पाकिस्तान की नीतियों को कोस रही हैं जबकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान पीएम मोदी की मुरीद हो गई हैं। वीडियो में उन्होंने अपने पूर्व पति और पाक के प्रधानमन्त्री इमरान खान से पाकिस्तान की आर्थिक हालत को लेकर सवाल किया है।
इस वीडियो में रेहम कह रही हैं- “आज मोदी सरकार को क्यों लोग चाहते हैं और क्यों उनसे रिश्ते खराब नहीं करना चाहते हैं? क्योंकि उनकी इकॉनमी स्ट्रॉन्ग हो गई है। सऊदी ने वहाँ इन्वेस्ट किया है, यूके उनके साथ है, अमेरिका की उनमें दिलचस्पी है। जहाँ मोदी जाते हैं तो उनकी इज्जत होती है।”
पाकिस्तान में हो रहे चुनावों के दौरान भी रेहम ने इमरान खान के जीतने की संभावनाएं व्यक्त करते कहा था कि "चुनाव इमरान खान नहीं फौज लड़ रही है...", फिर पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर पूर्व विदेश मंत्री हीना रब्बानी ने कहा था कि "भीख मांगने से अच्छा है, भारत से दोस्ती कर लो।"  
वीडियो में आगे रेहम ने इमरान खान और पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, “मोदी को UAE में मेडल मिला है तो आपको तकलीफ हो रही है। आप भीख माँगते फिर रहे हैं। आप बताएँगे कि आप उनके पाँव की जूती हैं तो वो आपकी इज्जत कैसे करेंगे?”
यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री वहाँ के लोगों से कश्मीर के लोगों के समर्थन में आने की फ़रियाद कर रहे हैं। जबकि हकीकत ये है कि जम्मू-कश्मीर मामले में दुनिया तो दूर की बात, खुद पाकिस्तानियों ने भी अपने प्रधानमंत्री इमरान खान की गप्पों को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।
अवलोकन करें:-

About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
रेहम ने इमरान पर लगाया कश्मीर को लेकर सौदा करने का आरोप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खा...


About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद सबसे अधिक दुखी पाकिस्तान है. इमरान खान तो एक-एक कर के भारत से सारे रिश्ते ही तोड़ने में ...

इसका प्रमाण पाकिस्तान को इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई द्वारा बुलाए गए ‘Kashmir Hour‘ की असफलता है। न केवल ज़मीन पर पाकिस्तानी जनता में इसके प्रति ठंडी प्रतिक्रिया रही, बल्कि ट्विटर पर भी लोगों ने इसकी खिल्ली उड़ाई, जिसमें पाकिस्तानी भी शामिल रहे।
रेहम खान का वीडियो आप यहाँ देख सकते हैं-