Showing posts with label sexual exploitations. Show all posts
Showing posts with label sexual exploitations. Show all posts

केरल : ‘वे(विधानसभा स्पीकर) मुझे गंदे इरादे से अपने फ्लैट पर बुलाते थे’: स्वप्ना सुरेश

                                               केरल विधानसभा स्पीकर पर गंभीर आरोप
केरल के सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल हाईकोर्ट में एक दस्तावेज जमा करवाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया। इसके मुताबिक आरोपित स्वप्ना सुरेश ने एजेंसी को बताया कि राज्य विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ‘निजी गंदे इरादों’ से उन्हें अपने फ्लैट पर बुलाते थे। 

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन को लेकर इस मामले के दो आरोपित ईडी को यह भी बता चुके हैं कि उन्होंने ओमन में एक कॉलेज में निवेश किया हुआ है और उन्होंने ही यूएई वाणिज्य दूतावास अधिकारी के लिए नोटों का बंडल सौंपा था।

एजेंसी ने अपने अधिकारियों के ख़िलाफ़ केरल पुलिस द्वारा दायर एक एफआईआर रद्द करने की माँग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है। इसी याचिका में उन्होंने सोना तस्करी केस के ब्योरे के साथ श्रीरामकृष्णन एवं अन्य के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संलग्न किया। इसमें आरोपित स्वप्ना सुरेश, संदीप नायर और सरित पीएस के अलावा निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर का बयान भी शामिल है।

स्वप्ना सुरेश ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष को लेकर खुलासा करने से पहले केरल के सोना और डॉलर तस्करी मामले में कस्टम अधिकारियों के सामने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का नाम लिया था। सुरेश ने बताया था कि मुख्यमंत्री महावाणिज्य दूत (Consulate General) के सीधे संपर्क में थे। उनके अलावा उनकी सरकार के तीन और कैबिनेट मंत्री इस डॉलर की तस्करी के मामले में शामिल थे।

सुरेश के इस चौंकाने वाले बयान के बाद केरल विधानसभा में विपक्षी नेता भी हमलावर हो गए थे। रमेश चेन्निथला का कहना था कि कॉन्ग्रेस द्वारा सोने की तस्करी और डॉलर की तस्करी के मामले में लगाए गए सभी आरोप सही साबित हो रहे हैं।

मामले में लगातार नाम उछलने के कारण पिनरई विजयन ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने राष्ट्रीय जाँच एजेंसियों के पड़ताल के तरीके पर सवाल उठाया था और उन पर बिना किसी उद्देश्य के जाँच का आरोप लगाया था।

उन्होंने लिखा था कि इससे ‘ईमानदार अधिकारी हतोत्साहित’ हो रहे हैं। उनके अनुसार मामले की पूछताछ को रस्‍सी फेंक कर मछली पकड़ने का अभियान नहीं बनना चाहिए, जिससे केंद्रीय जाँच एजेंसियों की विश्वसनीयता का भारी नुकसान होता है।

निकाह का झाँसा देकर कांग्रेस नेता मुश्ताक हुसैन ने पार्टी की महिला पदाधिकारी से 4 साल तक किया दुष्कर्म

भारत में इतनी पार्टियां हैं, महिलाओं की किसी पार्टी में कमी नहीं, लेकिन महिलाओं का जितना अनादर कांग्रेस में हुआ है, शायद ही किसी अन्य पार्टी में होता होगा।  
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में महिला कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारी का आरोप है कि पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मुश्ताक हुसैन ने प्रेम जाल में फँसा कर यौन शोषण किया है। पुलिस ने कांग्रेस महिला नेता की शिकायत के आधार पर मुश्ताक हुसैन पर मामला दर्ज कर लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 11 जनवरी को कांग्रेस नेता ने एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए इस बात का खुलासा किया। महिला नेता ने कहा, “कांग्रेस नेता मुश्ताक हुसैन ने मेरे साथ धोखा किया है। मुश्ताक विगत 4 वर्षों से निकाह का झाँसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके साथ प्रेम प्रसंग होने की वजह से मेरा तलाक भी हो गया। जब मैंने निकाह की बात कही तो वह मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने मुझे धमकाते हुए कहा कि अगर मैंने इस रिश्ते की बात किसी और से कही तो वह मुझे जान से मार देगा।”

कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटनाक्रम की शिकायत जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश के कई नेताओं से की थी लेकिन उन्होंने इस बात को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया। कोई विकल्प नहीं नज़र आने की सूरत में कांग्रेस की महिला नेता ने बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा से इस मामले की लिखित शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के मुश्ताक हुसैन पर एफ़आईआर दर्ज की। 

कांग्रेस की महिला नेता ने यह भी कहा है कि मुश्ताक हुसैन के घर की कई महिलाएँ इस घटना को लेकर उन्हें परेशान कर रही हैं। कुछ दिनों पहले कई महिलाओं ने उनके घर आकर हिंसा की थी और इसके बाद समझौता करने के लिए धमकी भी दी थी। कांग्रेस नेता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर मुश्ताक हुसैन पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह एसपी ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरा के समक्ष आत्महत्या कर लेंगी।

इस शिकायत के आधार पर बुरहानपुर के गणपति नाका पुलिस थाने में मुश्ताक हुसैन पर दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना पर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा का कहना है कि पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इस मामले में सूचित कर दिया गया है। कमेटी मुश्ताक हुसैन को पद से हटाने की अनुशंसा करेगी।