Showing posts with label shooter tara shahdev. Show all posts
Showing posts with label shooter tara shahdev. Show all posts

हिन्दू से मुसलमान बन जा, धर्म बदल ले वरना बिस्तर यही होगा-अादमी रोज बदलेगा

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके पांडेय की अदालत में कुछ दिन पूर्व नेशनल रायफल शूटर तारा शाहदेव मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान तारा शाहदेव ने कोर्ट में उपस्थित होकर गवाही दी। उन्होंने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट के तत्कालीन रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ने बहलाकर रंजीत सिंह कोहली से उसकी शादी करवायी थी।
शादी के बाद एक दिन मुश्ताक ने अपने घर पर इफ्तार पार्टी पर बुलाया। मुश्ताक ने अपने बेडरूम में ले जाकर उसके साथ बदसलूकी की। तारा ने कोर्ट को यह भी बताया कि शादी के दूसरे दिन मुश्ताक अहमद कोहली के घर आया और कहा कि तुमको पता नहीं है कि तुम कहां फंस गयी हो। अगर जिंदा रहना चाहती हो तो वैसी करती जाओ जैसा हम लोग बोलते हैं। तारा ने कोर्ट को कोहली से हुई नजदीकियां, मुश्ताक का रोल आदि की पूरी जानकारी दी। तारा शाहदेव ने बताया कि मुश्ताक अहमद और कोहली अच्छा निशाना लगाते थे। दोनों का निशाना चूकता नहीं था।
इस कारण न सिर्फ कैंप के लोग, बल्कि वह भी दोनों से काफी इम्प्रेस थी। तारा ने कोर्ट को बताया कि समर कैंप के समापन के दिन कोहली के अपने घर पर डिनर पार्टी रखी थी। कोहली ने उसे, उसके भाई द्वेंद शाहदेव, निशांत आदि को भी बुलाया था। जब जाने में देरी होने लगी तब मुश्ताक ने दबाव देकर डिनर पार्टी में उसे बुलाया। जब डिनर पार्टी खत्म हो गई और वह निकलने लगी।
तब कोहली की मां कौशल्या ने उसे एक सोने की अंगूठी, दो कंगन और दो जोड़े कपड़े भी दिए। यह भी कहा कि आज से तुमको मैं अपनी बहु मान चुकी हूं। मेरी इच्छा है कि तुम जल्द से जल्द मेरे घर बहु बनकर आओ। इसके बाद दूसरे दिन पटना जाने का दो एयर टिकट भाई तथा मेरा एक लिफाफ में भेजवाया। इसमें कोहली का बायोडाटा भी था। मुश्ताक ने फोन किया आज ही पटना चलो जाओ और पिता, मौसी आदि से मिलकर पूरी बात बताओ। जो जानकारी चाहिए दी जाएगी।
मुश्ताक ने तारा से कहा था कि कोहली न सिर्फ अच्छा व्यक्ति है, बल्कि वह बढ़िया बिजनेसमैन भी है। उससे तुम अगर शादी कर लोगी तो तुम बहुत खुश रहोगी। इसकी गारंटी लेता हूं। तारा ने कहा कि उन्हीं के भरोसे पर शादी की और शादी के दूसरे दिन ठगे जाने का अहसास हुआ। शादी के दूसरे दिन जिस कमरे में भगवान का फोटो टंगा था, वहां इस्लाम से संबंधित फोटो नजर आया। कोहली ने कहा कि हम लोग मुस्लिम है। तुमको मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करनी होगी। तब ही मेरी पत्नी बन सकती है। तारा ने यह भी कहा कि कोहली के घर मंत्री, जज, न्यायिक पदाधिकारी समेत कई ओहदेदार लोग पहुंचते थे।