Showing posts with label swara bhasker. Show all posts
Showing posts with label swara bhasker. Show all posts

लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में पड़े वोट तो स्वरा भास्कर बोलीं- लानत है

लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में पड़े वोट तो स्वरा भास्कर बोलीं- लानत है...केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) पेश किया जिसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है. लोकसभा में इस विधेयक में समर्थन में जहां 293 मत पड़े तो वहीं इसके विरोध में करीब 82 मत पड़े. सरकार के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. हाल ही में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
 
अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर ने नागरिकता संशोधन विधेयक को मिले वोटों की तस्वीर भी साझा की है. इसे पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "लानत है..." स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोगों का खूब रिएक्शन आ रहे हैं, साथ ही यह सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान भी खींच रहा है. बता दें कि इस विधेयक को लेकर सदन में कई सांसदों ने कहा कि बिल के कारण संविधान के कई प्रावधानों का उल्लंघन होगा. लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस बिल के प्रावधानों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिल में कुछ नहीं सिर्फ अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना है. इस पर अमित शाह ने उन्हें बीच में ही टोकते हुए कहा कि यह बिल .001% भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है.
वहीं, स्वरा भास्कर की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'शीर-कोर्मा' (Sheer Qorma) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में स्वरा भास्कर के साथ एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. स्वरा भास्कर की यह फिल्म एलजीबीटी पर आधारित है, जिसका निर्देशन फराज आरिफ अंसारी ने किया है. हालांकि, फिल्म की अभी तक कोई रिलीज डेट तय नहीं की गई है. इस फिल्म के अलावा स्वरा भास्कर ने 'वीरे दी वेडिंग', 'तनु वेड्स मनु', 'प्रेम रतन धन पायो', 'निल बटे सन्नाटा', 'रांझणा' और 'गुजारिश' जैसी फिल्मों में भी अहम किरदार निभाया है. 
लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में पड़े वोट तो ऋचा चड्ढा बोलीं- भगवान हमारी रक्षा करे...
God save us- ऋचा चड्ढा
नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में नागरिकता संशोधन विधेयक को मिले वोटों की तस्वीर भी साझा की है. इसे पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "भगवान हमारी रक्षा करे." ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं, साथ ही यह सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान भी खींच रहा है.

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस बिल के प्रावधानों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिल में कुछ नहीं सिर्फ अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना है. इस पर अमित शाह ने उन्हें बीच में ही टोकते हुए कहा कि यह बिल .001% भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है.

ट्वीटर से इस्तीफा का क्या है गहरा राज?

स्वरा भास्कर ने किया इस्तीफे का ऐलान, लिखा- यह रायता मेरे बस का नहीं है...बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है। फिल्मों के अलावा स्वरा भास्कर अपने ट्वीट्स के लिए भी खूब जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली स्वरा भास्कर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। स्वरा भास्कर  के इस्तीफे को लेकर उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
स्वरा भास्कर ने किया इस्तीफे का ऐलान, लिखा- यह रायता मेरे बस का नहीं है...

दरअसल, भारत की गिरती जीडीपी और विकास दर को देखते हुए एक ट्विटर यूजर ने स्वरा भास्कर से कहा था कि इसकी जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए, क्योंकि स्वरा भास्कर देश के हर मुद्दे पर अपनी राय पेश करती हैं। इस पर जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं अपना इस्तीफा दे रही हूं, क्योंकि यह रायता मेरे बस का नहीं है।" बता दें कि भारत की जीडीपी पिछले छह सालों में सबसे निचले पायदान पर है, इसके साथ ही कृषि विकास दर भी घट कर 2 प्रतिशत हुई है। 
वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म शीरकोर्मा में नजर आने वाली हैं।इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को फराज आरिफ अंसारी के निर्देशन में तैयार किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।वहीं, स्वरा भास्कर की पिछली फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से वीरे दी वेडिंग, तनु वेड्स मनू, निल बटे सन्नाटा और रांझणा जैसी फिल्मों में भी खूब धमाल मचाया है।  
चर्चा यह भी है कि चिदंबरम, कार्ति और इंद्राणी की गंभीर पूछताछ में तार बहुत दूर तक जा सकते हैं। देखना यह है कि भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है? 
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पी.चिदंबरम और इंद्राणी मुख़र्जी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार और देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की परे....