Showing posts with label tv actress. Show all posts
Showing posts with label tv actress. Show all posts

'मैं दर्द में थी फिर भी उसने रेप किया --चाहत खन्ना, नायिका टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते है'

टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते है' में काम कर चुकी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने अपने पति फरहान मिर्जा पर मेंटल और सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। बता दें कि चाहत पिछले दो महीने से पति से अलग रह रही हैं और उन्होंने महीने भर पहले ही तलाक की अर्जी डाली है। दो बेटियों की मां चाहत ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती बताया। उन्होंने पति पर आरोप लगाया- 'तबीयत ठीक न हो फिर भी वो जबरदस्ती रिलेशन बनाता था। मैं बीमार हूं, चाहे मेरी जान ही क्यों न निकल जाए, उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था। ये सब मैं अपनी बेटियों के लिए सहती थी। ये घरेलू हिंसा से भी ज्यादा था'। 
पति पर मेंटल और फिजिकल टॉर्चर का आरोप
चाहत ने इंटरव्यू में बताया- 'ये सब केवल शारीरिक प्रताड़ना नहीं थी बल्कि मैं आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना भी झेल रही थी। वो शक करता था कि मेरा अफेयर को-स्टार के साथ है, वो मुझपर वेश्यावृति का आरोप लगाता था। कभी-कभी अचानक वो मेरे शो के सेट पर भी आ जाता था। यदि शूटिंग के दौरान मैं किसी को-स्टार का हाथ थाम लूं या गले लगा लूं तो हंगामा कर देता था। एक बार मुझे को-स्टार की पार्टी का इन्विटेशन मिला तो इसे फरहान ने उसे डेट का नाम दे दिया। फरहान घर में भी एक कमरे से दूसरे कमरे में मेरा पीछा करता था। उसने मुझपर अपने छोटे भाई के साथ अफेयर चलाने का भी आरोप लगाया। मेरी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान वो मुझसे पूछता था कि क्या बच्चा उसी का है। 
फरहान चाहते हैं बच्चों के साथ घर लौट आए पत्नी
चाहत के पति फरहान ने करीब महीने भर पहले एक एंटरटेनमेंट साइट से बात करते हुए कहा था- ''मैं अपने बच्चों को वापस पाने के लिए कानून की मदद लेना वाला हूं। मैंने चाहत को कई बार कहा कि वो बच्चों के साथ घर वापस आ जाए। उसने मेरा नंबर भी ब्लॉक कर दिया है'। फरहान ने बताया था- 'मैंने उससे कहा भी कोई बात नहीं जो भी तुमने किया है हम उसके बारे में कोई बात नहीं करेंगे। मैं वो सब भूल चुका हूं। मैं तुमसे और बच्चों से बहुत प्यार करता हूं। प्लीज घर वापस आ जाओ। मैंने उससे कहा भी अपने रिश्तों को लेकर मैं मीडिया में नहीं जाऊंगा। लेकिन उसका अचानक घर छोड़कर चला जाना मुझे बहुत हर्ट कर रहा है''। 
पहले पति पर भी लगाया था टॉर्चर का आऱोप
चाहत ने अपनी लाइफ में दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में 2006 में भारत नरसिंघानिया से शादी की थी। लेकिन ये शादी मात्र 7 महीने में ही खत्म हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चाहत ने अपने पहले पति पर भी मारपीट और महीनों टॉर्चर करने का आऱोप लगाया था।
इसके बाद उन्होंने 2013 में बिजनेसमैन फरहान मिर्जा से शादी की। 
चाहत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में आए सीरियल 'कुमकुम: प्यारा सा बंधन' से की थी। इसके बाद वे हीरो 'भक्ति ही शक्ति है', 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना', 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरिलयों में नजर आईं। वे आखिरी बार 'कुबूल है' (2014) शो में नजर आईं थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वे संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' में नजर आने वाली हैं।