Showing posts with label wax statue. Show all posts
Showing posts with label wax statue. Show all posts

नीचता पर उतरी कांग्रेस ने लड़की के साथ मोदी की तस्वीर लगाई

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
नरेंद्र मोदी के विरोध में कांग्रेस शायद सारी मर्यादाओं को भूल चुकी है। मोदी की छवि को कलंकित करने जो नीच काम किया है, उसे भुलाना शायद ही मुश्किल हो। स्मरण आता है 2014 चुनाव, जिसमे मोदी की सेक्स सीडी भी बना चुकी है, लेकिन मोदी की बढ़ती लहर उस सीडी को सार्वजनिक होने में अड़चन बन गयी थी। इस सेक्स सीडी पर समाचार उस समय सम्पादित करते हिन्दी पाक्षिक में विस्तार से प्रकाशित भी की थी। जिसका आज तक कांग्रेस की तरफ से खंडन नहीं किया गया। उसमे बांग्लादेश से मोदी हमशक्ल और पंजाब से एक महिला को अनुबंध किया गया था। महिला को एक शानदार बांग्ला भी दिया था।  
कांग्रेस ने अपने ट्विटर एकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो झूठे दावे के साथ शेयर की है। कांग्रेस ने PM मोदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है – “ऐशो-आराम की जिंदगी।”
कांग्रेस ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक भावुक किन्तु फर्जी वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह साबित करने का प्रयास किया गया है कि सरकार किसान की आवाज नहीं सुनती और ‘ऐशो-आराम की जिन्दगी में मस्त’ है।
वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है – “बहरी है सरकार, आओ उस तक आवाज़ पहुँचाएँ। होकर एकजुट, उसे हिंद की ताकत दिखलाएँ।” #SpeakUpIndia


लेकिन इस वीडियो में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस तस्वीर का इस्तेमाल किया है, जो अप्रैल, 2016 मैडम तुसाद में नरेन्द्र मोदी की प्रतिमा के लिए ली गई थी। लेकिन, कॉन्ग्रेस ने अपने भावुक वीडियो में इसे इस्तेमाल कर यह भ्रामक संदेश देने का काम किया है कि पीएम मोदी कोरोना वायरस के समय किसी आलिशान सैलून में अपने बाल बनवा रहे हैं।
कांग्रेस का मोदी की तस्वीर के साथ भ्रामक दावा यह साबित करता है कि वह सरकार विरोधी षड्यंत्र में किसी भी स्तर तक गिरने को राजी है।
यह तस्वीर उस समय की है, जब मैडम तुसाद के आर्टिस्ट दिल्ली आए थे और उन्होंने पीएम मोदी से कई मुलाकातें की थीं। म्यूजियम के कारीगरों ने पीएम मोदी के शरीर का नाप भी लिया था। मैडम तुसाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिमा क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे में हाथ जोड़े हुए है।
मोदी की इस तस्वीर को लेकर कई बार ऐसी फेक खबरें भी चलाई गई हैं, जिनमें दावा किया गया था कि नरेन्द्र मोदी ने 15 लाख रुपए में एक मेकअप आर्टिस्ट को हायर किया है। हालाँकि, यह खबर भी कांग्रेस के वीडियो में किए गए दावे के जितनी ही झूठी थी। ख़ास बात यह है कि तब भी ऐसे फर्जी अफवाहें कांग्रेस के समर्थक फेसबुक पेज ही चला रहे थे।
कोरोना वायरस के दौरान जारी लॉकडाउन में कांग्रेस और उनका मीडिया तन्त्र हर प्रकार की भ्रामक और फर्जी खबरें प्रकाशित करता नजर आ रहा है। कोई भी दिन ऐसा नहीं है जब कांग्रेस या फिर उनके द्वारा पोषित मीडिया ने केंद्र सरकार के खिलाफ फर्जी खबरों से दुष्प्रचार करने का काम ना किया हो।