जुमे की हो रही थी नमाज, मस्जिद में हुआ बम धमाका: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की घटना


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बम धमाका हुआ है। यह धमाका एक मस्जिद में शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को हुआ। इस दौरान यहाँ जुमे की नमाज पढ़ी जा रही थी। इस धमाके में 4 लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ जमीयत-ए-उलेमा (इस्लाम फजल) पार्टी से जुड़े हुए थे।

धमाके में घायल होने वालों में JUI का जिलाध्यक्ष अब्दुल्लाह नदीम भी था। बाकी के तीन घायलों में 2 बच्चे भी हैं। बताया गया है कि धमाका नदीम को निशाना बनाकर ही किया गया था और इसलिए पहले ही मस्जिद के भीतर बम लगा दिया गया था।

धमाका करने वाले संगठन का पता नहीं चल पाया है। JUI के मुखिया मौलाना फजलुर्रहमान ने हाल ही में इस्लामी आतंकी की आलोचना की थी और कहा था कि मुस्लिमों को मारना जिहाद नहीं है। यह हमला उसी के चंद दिन बाद सामने आया है।

वजीरिस्तान बीते लगभग 2 दशक से आतंक की मार झेल रहा है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इसके बड़े हिस्से पर कब्जा भी कर रखा है। पाक फ़ौज यह कब्जा खाली करवाने में विफल रही है।

No comments: