Showing posts with label auto. Show all posts
Showing posts with label auto. Show all posts

‘जहाँ हो रहा G20 समिट, वहाँ बढ़ रहा विस्फोटक-हथियार लदा ऑटो’, जामा मस्जिद में भी बम : जिस फोन कॉल के बाद पुलिस महकमे में मची खलबली, वो निकली फर्जी


दिल्ली के भलस्वा डेयरी और जामा मस्जिद इलाकों से पुलिस को फर्जी कॉल कर के गड़बड़ी की सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों की जाँच की और सूचनाओं को अफवाह बताया। भलस्वा डेयरी से बंदूक और विस्फोटक वाले संदिग्ध की अफवाह उड़ाने वाला 21 वर्षीय एक युवक निकला। जामा मस्जिद इलाके से इसी तरफ की अफवाह उड़ाने वाला मदरसे का एक नाबालिग छात्र। पुलिस ने शुक्रवार (8 सितंबर, 2023) को भलस्वा डेयरी के आरोपित को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है।

पहले मामले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को फोन पर एक अज्ञात कॉलर ने एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा के प्रगति मैदान की तरफ बढ़ने की जानकारी दी। इसी जगह पर G 20 के सम्मेलन का एक हिस्सा आयोजित हो रहा है जिसमें देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियाँ मौजूद हैं। कॉलर ने आगे बताया कि ऑटो में संदिग्ध विस्फोटक और हथियारों के साथ मौजूद है। मामले की सूचना पर पुलिस फ़ौरन हरकत में आई। पुलिस ने कॉलर के बताए रास्तों की तलाशी ली तो सूचना झूठी पाई गई। अंत में कॉलर की लोकेशन ट्रेस की गई तो वो भलस्वा डेयरी की निकली।

पुलिस ने शुक्रवार को ही संदिग्ध आरोपित को हिरासत में ले कर पूछताछ की। आरोपित ने झूठी सूचना देना कबूल किया। पुलिस ने उसे समुचित धाराओं में गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

                                                                       दिल्ली पुलिस प्रेसनोट

मदरसा छात्र ने भी उड़ाई अफवाह

दूसरा मामला जामा मस्जिद इलाके से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ,घटना शुक्रवार (8 सितंबर, 2023) की है। इस दिन सुबह 7:50 पर दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले कॉलर ने जामा मस्जिद के आगे एक संदिग्ध व्यक्ति के मूवमेंट की जानकारी दी। कॉलर ने संदिग्ध के पास बंदूक होने का भी दावा किया। साथ ही जामा मस्जिद में बम होने की भी सूचना दी। आनन-फानन में सक्रिय हुआ पुलिस दस्ता घटनास्थल पर पहुँचा और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। पुलिस को गहन छानबीन के बावजूद कुछ नहीं मिला।
बाद में सूचना देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया। कॉलर का नंबर मदरसे में पढ़ रहे एक 14 साल के नाबालिग का निकला। यह मदरसा जामा मस्जिद के पास ही है। कॉल करने वाले छात्र से पूछताछ की गई तब उसने इस करतूत में अपने एक साथी और उसी मदरसे के छात्र के भी शामिल होने की सूचना दी। दोनों ने बताया कि वो मदरसे में छुट्टी करवाना चाह रहे थे इसलिए उन्होंने फर्जी कॉल पुलिस को की। दोनों नाबालिगों से पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने भी पूछताछ की। हालाँकि इस पूछताछ में कुछ भी संदिग्ध निकल कर नहीं आया।
पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बताते चलें कि G20 सम्मेलन को देखते हुए प्रशसन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जमीन से आसमान तक नजर रखने के साथ सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस बार-बार लोगों को अफवाहों से बचने की अपील भी जारी कर रही है।

विवादों से चर्चा में रहने वाले केजरीवाल ने गुजरात में पुलिस से की बदसलूकी; दिल्ली में सुरक्षा क्यों ली हुई है?


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सोमवार (12 सितंबर, 2022) को अहमदाबाद पुलिस से बदसलूकी करते हुए नजर आए। अरविंद केजरीवाल अपने होटल से एक ऑटो में बैठकर डिनर करने के लिए जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा, “आप मुझे जबरदस्ती सुरक्षा दे रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। आपके ऊपर धब्बा है, ये गुजरात की सिक्योरिटी के ऊपर धब्बा है। मुझे नहीं चाहिए ये सिक्योरिटी।”

इसका वीडियो AAP ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया है। वीडियो में दिल्ली के सीएम पुलिस के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने केजरीवाल पर ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

पार्टी ने अपनी ट्वीट में लिखा, “तानाशाह BJP ने अरविंद केजरीवाल जी को Auto Driver के घर डिनर पर जाने से रोका। अरविंद केजरीवाल ने कहा – मैं जनता का आदमी हूँ, जनता से मिलना चाहता हूँ। मुझे ऐसी सिक्योरिटी नहीं चाहिए। पुलिस सुरक्षा के नाम पर गिरफ्तार करना चाहती है। हमें नहीं चाहिए सिक्योरिटी। हमें जनता से मिलना हैं। कैसे रोक सकते हो?”

दरअसल, केजरीवाल आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए अहमदाबाद में थे। स्थानीय लोगों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने एक ऑटो ड्राइवर के घर डिनर का निमंत्रण ठीक उसी तरह स्वीकार किया, जैसे उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में किया था। केजरीवाल गुजरात के दो अन्य नेताओं के साथ ऑटो में बैठकर ड्राइवर के घर जाना चाहते थे, लेकिन अहमदाबाद पुलिस ने उनसे सुरक्षा कारणों से ऑटो में न जाने का आग्रह किया। इसे लेकर केजरीवाल पुलिसवालों पर आगबबूला हो गए और उन पर बरस पड़े।

केजरीवाल ने पुलिस अधिकारियों से कहा, “इसलिए गुजरात राज्य की जनता दुखी है, क्योंकि नेता जनता के बीच नहीं जाते और हम जनता के बीच जा रहे हैं तो आप हमें रोक रहे हैं। आपके इसी प्रोटोकॉल ने जनता को दुखी करके रखा है।” केजरीवाल बार-बार यह कहते रहे कि उन्हें पुलिस की सुरक्षा की जरूरत नहीं है।

जब लाख कोशिशों के बाद भी केजरीवाल नहीं माने तो पुलिस की दो गाड़ियाँ ऑटो के पीछे गई, ताकि वो दिल्ली के सीएम की सुरक्षा कर सकें। ऑटो के अंदर दिल्ली के सीएम के साथ एक पुलिस अधिकारी भी था। अफसोस की बात है कि केजरीवाल सहित आप के तीन नेता ऑटो की पिछली सीट पर बैठे थे, इसलिए पुलिस अधिकारी को ड्राइवर के साथ बेहद खतरनाक स्थिति में बैठना पड़ा था।

केजरीवाल के व्यवहार पर भड़के नेटिजन्स

असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने तंज कसा, “दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल गुजरात में जिस तरह से अपना मजाक बनाया, वह इस बात का प्रमाण है कि केजरीवाल कितने महान अभिनेता हैं! इस धरती पर कोई भी अवार्ड शो उनकी प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।”
बीजेपी नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने कहा, “ओए घटिया आदमी अरविंद केजरीवाल, गुजरात को बदनाम करना बंद कर। तुम्हारी पार्टी ने खुद चिट्ठी लिख कर गुजरात पुलिस से सुरक्षा माँगी थी और केजरीवाल पर हमले का अंदेशा जताया था। अब मीडिया के कैमरों के सामने पब्लिसिटी की भूख के कारण तुमने गुजरात पुलिस के सामने ड्रामा शुरू कर दिया।”
भाजपा नेता प्रीति गाँधी ने कहा, “आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई ने केजरीवाल के गुजरात दौरे पर विशेष सुरक्षा की माँग को लेकर पत्र लिखा था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन पर हिंसक हमले की संभावना है। अब जब गुजरात पुलिस उन्हें सुरक्षा दे रही है तो वह उन पर बंधक बनाने का आरोप लगाया जा रहा है।”

AAP गुजरात ने केजरीवाल के लिए माँगी थी सुरक्षा

दिलचस्प बात यह है कि AAP गुजरात ने अरविंद केजरीवाल के लिए सुरक्षा माँगी थी। अप्रैल 2022 में, जब अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में अपना चुनाव प्रचार शुरू किया था, तो AAP की गुजरात विंग ने उनके लिए सुरक्षा माँगी थी। सुरक्षा की माँग करने वाले पत्र गुजरात में पार्टी के आधिकारिक हैंडल से साझा किया गया था।