सोशल मीडिया की टीम इसी माह घोषित कर दी जाएगी। सात लोकसभा अध्यक्ष, 70 विधानसभा अध्यक्ष, 280 ब्लॉक अध्यक्ष एवं हर बूथ पर भी एक एक अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। तय रणनीति के तहत सोशल मीडिया टीम के सभी अध्यक्ष और कार्यकर्ता ऐसी हर पोस्ट पर निगाह रखेंगे जोकि कांग्रेस के खिलाफ हो। उस पोस्ट का सोशल मीडिया के ही जरिये प्रतिवाद किया जाएगा। जनता के सामने उसकी सच्चाई रखी जाएगी।
इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसी पोस्ट डाली जाएंगी जो कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगी। दिल्ली में कांग्रेस के 15 साल लंबे कार्यकाल की उपलब्धि पर पोस्ट डाली जाएंगी, आम आदमी पार्टी और भाजपा के चुनावी वादों की कलई खोलने वाली और उनके हर झूठ को सामने लाने वाली पोस्ट भी डाली जाएंगी।
विभिन्न वाट्सएप ग्रुप के जरिये पार्टी के हर संदेश को भी चुटकियों में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक फैलाया जाएगा। साथ ही यह टीम सोशल मीडिया पर उस संघर्ष को सामने लाएगी जो पार्टी फिलहाल सत्ता से बाहर रहते हुए कर रही है। मसलन, सीलिंग के खिलाफ चल रहा न्याययुद्ध। जनता के सामने विभिन्न राष्ट्रीय एवं स्थानीय मुद्दे भी रखे जाएंगे।
अनिरुद्ध शर्मा, (अध्यक्ष, आइटी प्रकोष्ठ, प्रदेश कांग्रेस) का कहना है कि सोशल मीडिया पर सक्रियता आज राजनीति का अनिवार्य अंग बन गई है। बहुत जल्द प्रदेश कांग्रेस भी इस दिशा में पूर्णतया सक्रिय नजर आएगी। खास बात यह कि हम औरों की तरह अभद्र पोस्ट नहीं डालेंगे।
No comments:
Post a Comment