
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नवम्बर 16 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आप नेता ‘अर्बन नक्सलियों’ के बड़े उदाहरण हैं। तिवारी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) पूरी तरह से ‘गुंडों की पार्टी’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश कुछ ‘अर्बन नक्सली’ रच रहे हैं।
![]() |
| पढ़िए कांग्रेस और आप पार्टी का सम्बन्ध |
तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। दोनों मिलकर सरकार बना चुके हैं। आम आदमी पार्टी कांग्रेस की ‘बी टीम’ है। इसमें दो राय नहीं, कि आप पार्टी और कांग्रेस दोनों सिक्के के एक ही पहलु हैं। कुछ वर्ष पूर्व एक हिन्दी पाक्षिक को सम्पादित करते विस्तार से कांग्रेस से तार जुड़े होने का विस्तार से लिखा था। अरविन्द केजरीवाल को चुनावी मैदान में उतारने का मुख्य कारण नरेन्द्र मोदी लहर को रोकने का था, लेकिन इसी पार्टी ने कांग्रेस को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाया यानि बोया पेड़ बबूल का, आम कहाँ से होए। अवलोकन करें:--
जो कांग्रेस के शासनकाल में भटके थे उन्हें मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जा रही है। वहीं कांग्रेस नेता राज बब्बर कहते हैं कि यह तो क्रांतिकारी हैं। तिवारी ने दावा किया कि रमन सिंह को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने का उत्साह यहां की जनता में नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है तथा साथ में तीन सौ रूपए बोनस मिल रहा है।
गरीबों को एक रुपए प्रति किलोग्राम चावल दिया जा रहा है। राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए तिवारी प्रचार करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

No comments:
Post a Comment