कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची नवम्बर 17 को जारी कर दी। पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ उनकी पारंपरिक झालरापाटन सीट से मैदान में उतारा है। पार्टी ने 32 नामों की घोषणा की है, जिसमें पूर्व भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का भी नाम शामिल है। मानवेंद्र हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।मानवेंद्र ने कहा कि वह वसुंधरा के खिलाफ चुनौती स्वीकार करते हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें 'बाहरी चेहरा' करार दिया है। झालरापाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सीट है जहां से उन्होंने अपना नामांकन नवम्बर 17 को दाखिल किया।
झालावाड़ जिले का झालरापाटन निर्वाचन क्षेत्र 2003 से राजे को विधानसभा भेजता आ रहा है। बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मानवेंद्र सिंह ने सितंबर में सत्तारूढ़ भाजपा का दामन छोड़ दिया था। वह 2014 लोकसभा चुनाव में अपने पिता को पार्टी से दरकिनार किए जाने को लेकर नाराज थे।
कांग्रेस ने 16 नवंबर को 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट को मैदान में उतारा गया था। दोनों ही नेता मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है। नतीजों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। गौरतलब है कि मानवेंद्र सिंह के पिता जसवंत सिंह पिछले कुछ सालों से कोमा में हैं। जसवंत सिंह ने भाजपा छोड़कर 2014 में बाड़मेर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए। भाजपा ने 2013 में उनके बेटे मानवेंद्र को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था जिस पर वह विजयी हुए।
अवलोकन करें:--
No comments:
Post a Comment