राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज चोरी मामला : मोदी सरकार द्वारा देश की यह कैसी चौकीदारी? : मायावती

Mayawati
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज चोरी हो जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में अत्यंत ही चौंकाने वाला रहस्योद्घाटन किया है कि राफेल विमान खरीद से संबंधित अहम एवं गुप्त दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गये हैं। सत्यानाश! मोदी सरकार द्वारा देश की यह कैसी चौकीदारी? क्या देशहित व देश की सुरक्षा वाकई मजबूत हाथों में हैं? सोचना पड़ेगा।’
अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने कहा, 'केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में अत्यन्त ही चौंकाने वाला रहस्योदघाटन किया कि राफेल विमान खरीद से सम्बंधित अहम व गुप्त दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गये हैं। सत्यानाश! मोदी सरकार द्वारा देश की यह कैसी चौकीदारी? क्या देशहित व देश की सुरक्षा वाकई मजबूत हांथों में है? सोचना पड़ेगा।'
मायावती द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे में अहम व गुप्त दस्तावेजों का गायब हो जाना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए मोदी सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए। मायावती ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ इस प्रकार का गंभीर और घातक खिलवाड़ केवल मोदी सरकार में ही मुमकिन है। मायावती ने कहा कि यह पूरी तरह से शर्मिंदा करने वाली अति गंभीर घटना है जो देश की 130 करोड़ जनता को चिह्नित कर रही है। 
केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में अत्यन्त चैंकाने वाला रहस्योदघाटन किया कि राफेल विमान खरीद से स्म्बंधित अहम व गुप्त दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गये हैं। सत्यानाश! मोदी सरकार द्वारा देश की यह कैसी चैकीदारी? क्या देशहित व देश की सुरक्षा वाकई मजबूत हांथों में है? सोचना पड़ेगा।
मायवाती ने आगे कहा, 'पहले पुलवामा और अब राफेल के मामले में भी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी केंद्र की बीजेपी सरकार अपनी घोर विफलता व वादखिलाफी आदि से लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश लगातार कर रही है। लोगों को अब राफेल का मामला केवल भ्रष्टाार का भी नहीं लगता है ब्लिक अब राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में भी चिंता का राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है।'

No comments: