
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मांगे राम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'हमारे वरिष्ठ एवं दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री माँगेराम गर्ग जी का आज निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर 11:30 AM से 01:00 PM तक प्रदेश कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा। दिल्ली भाजपा परिवार उन्हें अश्रुपुरित श्रद्धांजलि देता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'
हमारे वरिष्ठ एवं @BJP4Delhi के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री माँगेराम गर्ग जी का आज निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर 11:30 AM से 01:00 PM तक प्रदेश कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा। दिल्ली भाजपा परिवार उन्हें अश्रुपुरित श्र्धांजलि देता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
आरएसएस के जरिए राजनीति में आने वाले मांगे राम को हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। उन्होंने तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन एक बार जीत हासिल की। 2003 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में उन्होंने पहली बार जीत दर्ज की। 1998 में भाजपा ने उन्हें दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।
Former BJP Delhi President Mange Ram Garg passed away at 7.30 am today. More details awaited.
24 घंटे में दिल्ली को दूसरा राजनीतिक नुकसान
मांगे राम से पहले शनिवार दोपहर में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दिल्ली का दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया था। शीला दीक्षित काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शीला के निधन पर राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक, तमाम प्रमुख हस्तियों ने शोक जताया है। दिल्ली कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर निजामुद्दीन स्थित उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा। यहां पर श्रद्धांजलि देने के बाद दोपहर 1.30 बजे शव यात्रा निकलेगी और 2.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment