Showing posts with label Mange Ram Garg. Show all posts
Showing posts with label Mange Ram Garg. Show all posts

दिल्ली की राजनीति को लगा एक और झटका, नहीं रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम

Mange Ram Gargशीला दीक्षित के निधन को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि दिल्ली की राजनीति को सदमा लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन हो गया है। मांगे राम काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पूर्वी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार(जुलाई 21) सुबह साढ़े सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मांगे राम की गिनती दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती थी। मांगे राम का पार्थिव शरीर 14 पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली प्रदेश कार्यालय में दर्शन के लिए रखा जाएगा।
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मांगे राम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'हमारे वरिष्ठ एवं दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री माँगेराम गर्ग जी का आज निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर 11:30 AM से 01:00 PM तक प्रदेश कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा। दिल्ली भाजपा परिवार उन्हें अश्रुपुरित श्रद्धांजलि देता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'
हमारे वरिष्ठ एवं @BJP4Delhi के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री माँगेराम गर्ग जी का आज निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर 11:30 AM से 01:00 PM तक प्रदेश कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा। दिल्ली भाजपा परिवार उन्हें अश्रुपुरित श्र्धांजलि देता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
View image on Twitter
कौन थे मांगे राम गर्ग
आरएसएस के जरिए राजनीति में आने वाले मांगे राम को हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। उन्होंने तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन एक बार जीत हासिल की। 2003 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में उन्होंने पहली बार जीत दर्ज की। 1998 में भाजपा ने उन्हें दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Former BJP Delhi President Mange Ram Garg passed away at 7.30 am today. More details awaited.
View image on Twitter
मांगे राम के बारे में कहा जाता है कि उनकी राजनीतिक समझ बेहद शानदार थी जिसमें गलती की गुंजाइश ना के बराबर रहती थी। दिल्ली में हुए नगर निगम के चुनावों में उन्होंने पार्टी का नेतृत्व किया और शानदार जीत दिलाई। 2019 में में जब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियां कर रही थीं जो मांगे राम को भी अहम जिम्मेदारी दी गई और मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए बनाई गई समीति में उन्हें शामिल किया गया।
24 घंटे में दिल्ली को दूसरा राजनीतिक नुकसान
मांगे राम से पहले शनिवार दोपहर में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दिल्ली का दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया था। शीला दीक्षित काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शीला के निधन पर राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक, तमाम प्रमुख हस्तियों ने शोक जताया है। दिल्ली कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर निजामुद्दीन स्थित उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा। यहां पर श्रद्धांजलि देने के बाद दोपहर 1.30 बजे शव यात्रा निकलेगी और 2.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।