
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआती जाँच में खुलासा हुआ है कि जिस मदरसे में ये पूरी घटना हुई, वो अवैध है और उसे अब तक बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। जाँच में पुलिस को मदरसे से 12 और लड़कियाँ मिली हैं, जिन्हें फिलहाल आश्रय गृह भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कुछ लड़कियों ने राज्य की चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर को फोन कर मदरसा प्रशासन के ख़िलाफ़ शोषण की शिकायत की। मलप्पुरम चाइल्डलाइन चीफ कॉर्डिनेटर अनवर कराक्कड़ ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली, उन्हें पूछताछ की। 3 में से 1 लड़की ने इस बात को स्वीकारा कि मौलवी रफीक ने उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचना दी।
उन्होंने बताया कि मदरसे को बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था और वहाँ रहने वाली सभी लड़कियाँ गरीब परिवार से थी। फिलहाल, लड़कियों को बचा लिया गया है और उन्हें आश्रय गृह भेज दिया गया है।
पीड़ित बच्ची की मेडिकल जाँच में उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो चुकी है और आरोपित मौलवी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलाथुर के एसएचओ ने भी बताया है कि मामले में जाँच जारी है। पता लगाया जा रहा है कि रफीक ने कितने बच्चों का उत्पीड़न किया है।
19 साल की छात्रा से रेप, वीडियो बनाकर कहा- इस्लाम में आ जाओ
केरल के कोझिकोड में 19 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म, उसका न्यूड वीडियो बना प्रताडित करने और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। युवक और युवती के विभिन्न संप्रदाय से होने के चलते भी मामले को लेकर प्रशासन सतर्क है।
कोझिकाड की 19 वर्ष की लड़की को उसके 21 वर्ष के सहपाठी ने प्यार के झांसे में फंसा लिया। दोनों एक ही कोचिंग सेंटर में जाते थे, जहां दोनों की बातचीच शुरू हुई। एक दिन लड़का लड़की को बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया और ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में लड़की से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद से लड़की बहुत डर गई और चुपचाप लौट आई।
लड़की के साथ ये पूरा घटनाक्रम जुलाई में हुआ। बहुत दिनों तक वो चुपचाप सब कुछ सहन करती रही। आखिर उसने हिम्मत जुटा कर अपनी सहेली को सबकुछ बताया तो उसने उसे पुलिस तक बात पहुंचाने को कहा। जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच NIA को सौंप दी है। पीड़िता ने NIA के सामने बयान दर्ज करवा दिए हैं। लड़की ने अपने बयान में कहा है कि दुष्कर्म करने के बाद उस पर इस्लाम में आने के लिए भी दबाव डाला गया।
No comments:
Post a Comment