पाकिस्तान हम पर भी हमले प्लान करवाता है: यूरोपीय संसद के नेता

यूरोपियन यूनियन (प्रतीकात्मक चित्र, e-Syndicate Network से साभार)
                                                                                    प्रतीकात्मक चित्र 
मोदी सरकार से पूर्व रहीं सरकारों ने भारत ही नहीं, विश्व में पाकिस्तान का हौवा बनाया हुआ था, लेकिन मोदी सरकार ने जब से पाकिस्तान की जेहादी और आतंकवादी गतिविधियों को उजागर करना शुरू किया है, विश्व के कान खड़े हो गए। आज हर देश भारत के समर्थन और पाकिस्तान के विरोध में बोल रहा है। जबकि भारत में पल रहे पाकिस्तानी समर्थक पार्टियां और नेता पाकिस्तान की बोली बोल उसका साथ दे रहे हैं। इस्लामिक आतंकवाद को बचाने "हिन्दू आतंकवाद" और "भगवा आतंकवाद" के नाम से हिन्दुओं को बदनाम करते रहे। 
यूरोपियन यूनियन की संसद में भी पाकिस्तान के विरोध और हिंदुस्तान के समर्थन के स्वर मुखर हो रहे हैं। कश्मीर मुद्दे पर यूरोपियन संसद के सदस्यों ने एक तरफ पाकिस्तान को लताड़ते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी ज़मीन जेहादियों को यूरोप की ज़मीन पर हमले की तैयारी के लिए मुहैया कराता है, वहीं हिंदुस्तान को महान लोकतंत्र बताया। साथ ही कहा कि कश्मीर में जिहादी चाँद से नहीं टपक रहे, बल्कि पाकिस्तान से आ रहे हैं।
करना चाहिए भारत का समर्थन 
2008 के बाद पहली बार कश्मीर मुद्दे पर यूरोपीय संसद में चर्चा हुई। चर्चा में यूरोप के जिन कद्दावर नेताओं ने हिंदुस्तान का समर्थन किया, उनमें स्पेन के हावी लोपेज़, फ़्रांस की जूली लेशेंतौं और गिलेस लेबेरतौं, पोलैंड के राइज़ार्ड ज़ारनेकी, ब्रिटेन के दिनेश धमीजा प्रमुख हैं। राइज़ार्ड ज़ारनेकी, जो पोलैंड के European Conservatives & Reformists Group के सदस्य हैं, ने कहा, “हिंदुस्तान दुनिया का एक महान लोकतंत्र है। हमें जम्मू-कश्मीर, हिंदुस्तान (न कि विवादित स्थल), में हो रहे जिहादी कृत्यों पर नज़र दौड़ानी चाहिए। ये जिहादी चाँद से नहीं टपक रहे। यह पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) से आ रहे हैं। हमें हिंदुस्तान का समर्थन करना चाहिए।”
परमाणु धमकी देता है पाकिस्तान 
इटली की Group of European People’s Party (Christian Democrats) के फुल्विओ मरतूसिएलो ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देता है। पाकिस्तान ऐसी जगह है जहाँ से जिहादी यूरोप पर दहशतगर्दी के लिए योजनाएँ बना सकते हैं।

No comments: