कर्नाटक विधानसभा के उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस खेमे में खलबली मची हुई है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस के विधायक दल के नेता (सीएलपी) पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, 'विधायक दल के नेता के रूप में, मुझे लोकतंत्र का सम्मान करने की जरूरत है। मैंने कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी जी को सौंप दिया है।' साथ ही उन्होंने नेता विपक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
भाजपा ने कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में करारी शिकस्त दी है। पार्टी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 2 सीटों पर अभी वह आगे चल रही है। इससे पहले इन सीटों पर कांग्रेस और कुमारस्वामी की जेडीएस का कब्जा था। कांग्रेस नेता डी शिवकुमार ने भी पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा था कि इन चुनावों में मिले जनादेश को स्वीकार करते हैं और जनता के मुद्दों को हमेशा उठाते रहेंगे।
इन चुनावों में एचडी कुमारस्वामी की जेडीएस को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) को एक भी सीट पर जीत नहीं नसीब हुई और उनके खाते में महज 12.1 फीसदी मत मिला है। वहीं बीजेपी मत प्रतिशत भी इस चुनाव में बढ़ा है और पार्टी को 50.2 फीसदी वोट मिले हैं। कांग्रेस 31 प्रतिशत से अधिक मत मिले हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस जीत पर खुशी जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं लोगों के जनादेश से खुश हूं। अब बिना किसी समस्या के हम एक स्थायी सरकार बना सकते हैं। कर्नाटक में मिली जीत पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताई है। पीएम ने झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कर्नाटक में उसने जिसे मुख्यमंत्री बनाया, उन्हें सुबह-शाम बहुमत की बंदूक दिखाती रही थी, और वह जनता के बीच रोते थे, लेकिन आज जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

No comments:
Post a Comment