
कानपुर में CAA के समर्थन में रैली करते हुए योगी आदित्यनाथ: अब इन्होंने क्या किया है, अपने घर की महिलाओं को चौराहे-चौराहे पर बैठाना शुरू कर दिया है, कितना बड़ा अपराध की पुरुष घर में सो रहा है रजाई ओढ़ के, और महिलाओं के आगे करके चौराहे-चौराहे पर बैठाया जा रहा है। pic.twitter.com/rUa0OWZAm2— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2020
सीएए को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि शरण में आए लोगों की रक्षा करना भारत की परम्परा रही है। सीएम ने कहा कि प्रदर्शनकारी महिलाओं से पूछने पर वो पोल खोलती हैं कि उनके घर के पुरुष कहते हैं कि अब वो विरोध प्रदर्शन में सक्षम नहीं हैं, इसीलिए आप धरने पर जाकर बैठो। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएए विरोधियों के लिए हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिखों का कोई महत्व नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के लिए अब ईसाईयों का भी कोई महत्व नहीं है। उन्होंने आगे कहा:
“लोकतंत्र में शांति से धरना प्रदर्शन करने का सबका अधिकार है लेकिन कोई सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करेगा तो वसूली होगी। उत्तर प्रदेश की धरती पर कश्मीर वाले आजादी के नारे लगाने पर देशद्रोह का केस लगेगा। आज विपक्ष दुश्मनों की भाषा बोल रहा है। जब पीएम ने कह दिया है कि सीएए का एनआरसी से संबंध नहीं है, फिर भी लोग अपनी महिलाओं और बच्चों को आगे भेज रहे हैं।”
मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान महाभारत का भी उदाहरण दिया। भरी सभा में द्रौपदी के चीरहरण वाली घटना का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि उसके लिए वहाँ उपस्थित हर कोई बराबर का दोषी था। उन्होंने कहा कि अपराध में सहयोग करने वाला भी बराबर का दोषी होता है, इसीलिए अब मौन त्याग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन का वक़्त आ गया है।
No comments:
Post a Comment