
सोशल मीडिया पर अलका लम्बा का AAP कार्यकर्त्ता को चाँटा मारने की कोशिश करते हुए हुए वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिसकर्मी AAP कार्यकर्ता को वहाँ से ले गए लेकिन अंत तक अलका लाम्बा उसे वहाँ से खदेड़ती रहीं। उनका आरोप है कि उक्त AAP कार्यकर्ता ने उनके बेटे को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे थे। अलका लम्बा फ़िलहाल दिल्ली के चाँदनी चौक से कॉन्ग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रही हैं। पिछली बार वो इसी क्षेत्र से केजरीवाल की पार्टी से विधायक बनी थीं। अब चाँदनी चौक से उम्मीदवार एक्सचेंज हो गए हैं। अर्थात, पछली बार कॉन्ग्रेस की तरफ से मैदान में उतरे प्रह्लाद साहनी इस बार AAP से मैदान में हैं।
#WATCH Delhi: Scuffle breaks out between AAP and Congress workers near Majnu ka Teela, Congress candidate Alka Lamba tries to slap an AAP worker. AAP leader Sanjay Singh has said the party will complain to Election Commission. #DelhiElections2020 (note: abusive language) pic.twitter.com/l5VriLUTkF— ANI (@ANI) February 8, 2020
अलका लम्बा का केजरीवाल के प्रति गुस्सा हाल ही में तब देखने को मिला था, जब उन्होंने दिल्ली के सीएम के बारे में कहा था कि उन्होंने लड़ाई-झगड़े में ही 5 साल निकाल दिए। आम आदमी पार्टी के नारे ‘अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल’ को अलका लाम्बा ने मजाक करार दिया था। लाम्बा ने कहा था कि बीते 5 साल लड़ाई-झगडे और कोर्ट-कचहरी में नज़र आने वाले केजरीवाल को अब बस भी करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार तो जामा मस्जिद के पास भूमाफियाओं से ज़मीन भी खाली नहीं करा पाई। अलका लाम्बा ने दावा किया था कि जहाँ मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए, वहाँ कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
अलका लम्बा द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की घटना के बाद AAP नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी उनके ख़िलाफ़ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी। वायरल वीडियो में अलका लम्बा और AAP कार्यकर्ताओं के बीच गाली-गलौज होते हुए भी देखा जा सकता है।
No comments:
Post a Comment