
क्लैरेंस हाउस की तरफ से जारी एक बयान में प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव होने के पुष्टि की गई है। इस बीच प्रिंस चार्ल्स के साथ सिंगर कनिका कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कनिका हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं और उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में किया जा रहा है।
Look who is with Prince Charles 😜😜— രാത്രി രാജാവ് (@Nightkingisback) March 25, 2020
India finally gets one over the British courtesy Kanika Kapoor pic.twitter.com/n6deSG4nO3
कनिका हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पहले लंदन से ही लौटी थीं। ऐसे में सवाल यह उठ रहे है कि क्या ये बातें सच है? दरअसल, कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह काफी पुरानी है। ये तस्वीरें साल 2015 की किसी रॉयल इवेंट की हैं। इसके अलावा दोनों की साथ में एक और फोटो सामने आई है ये भी पुरानी है।
अवलोकन करें:-
प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जबकि उनकी पत्नी कैमिला का टेस्ट निगेटिव आया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों को स्कॉटलैंड के एक सेल्फ आइसोलेशन होम में भर्ती किया गया है। वहीं, कोरोना वायरस की चपेट में आईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का तीसरा कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है।
No comments:
Post a Comment