Showing posts with label prince charles. Show all posts
Showing posts with label prince charles. Show all posts

क्या कनिका कपूर के कारण प्रिंस चार्ल्स हुए कोरोना वायरस के शिकार?

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस तबाही मचा रहा है। इस वायरस की वजह से हजारों लोगों की जान चली गई है। कोरोना वायरस से आम लोगों के साथ-साथ राजशाही परिवार भी अछूते नहीं हैं। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।
क्लैरेंस हाउस की तरफ से जारी एक बयान में प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव होने के पुष्टि की गई है। इस बीच प्रिंस चार्ल्स के साथ सिंगर कनिका कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कनिका हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं और उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में किया जा रहा है।
ऐसे में यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर कर कई बातें बना रहे है। दरअसल, प्रिंस चार्ल्स के साथ कनिका कपूर की साथ में तस्वीर देख यूजर्स का कहना है कि प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जिम्मेदार कनिका कपूर ही हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि कनिका प्रिंस चार्ल्स से यह महामारी लेकर भारत आई है।

कनिका हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पहले लंदन से ही लौटी थीं। ऐसे में सवाल यह उठ रहे है कि क्या ये बातें सच है? दरअसल, कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह काफी पुरानी है। ये तस्वीरें साल 2015 की किसी रॉयल इवेंट की हैं। इसके अलावा दोनों की साथ में एक और फोटो सामने आई है ये भी पुरानी है।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) एक लंबे गैप के बाद बॉलीवुड में वापसी की। पद्मिनी ने लगभग छह साल पहले अ...
प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जबकि उनकी पत्नी कैमिला का टेस्ट निगेटिव आया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों को स्कॉटलैंड के एक सेल्फ आइसोलेशन होम में भर्ती किया गया है। वहीं, कोरोना वायरस की चपेट में आईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का तीसरा कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है।