Showing posts with label #Corona virus. Show all posts
Showing posts with label #Corona virus. Show all posts

दिल्ली, मुंबई, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक… तेजी से पैर पसार रहा कोरोना का नया वेरिएंट, अस्पतालों में बेड-ऑक्सीजन-दवाओं को लेकर BJP सरकार का अलर्ट: संक्रमितों की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

                                                       कोरोना के नए वेरिएंट का संक्रमण बढ़ रहा है।
कोरोना महामारी ने तीन वर्ष के बाद एशिया में एक बार फिर तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। दिल्ली में भी कोविड-19 के संक्रमित की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहाँ कोरोना के 23 सक्रिय मामले मिले हैं।

कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने शनिवार (24 मई 2025) को संक्रमण की स्थिति के बारे में समीक्षा की। मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी तक सामने आए कोरोना संक्रमितों की जाँच रिपोर्ट निजी टेस्टिंग लैब से आई है।

दिल्ली में स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में आने वाले संक्रमितों में कोरोना के वेरिएंट की पहचान के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। इसके लिए संक्रमितों के नमूने लोकनायक अस्पताल में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली स्टेट हेल्थ डेटा मैनेजमेंट पोर्टल पर भी कोरोना से जुड़ी सभी जानकारियों की दैनिक रिपोर्टिंग को अनिवार्य कर दिया गया है।

अस्पतालों में जारी किया गया अलर्ट

दिल्ली सरकार की ओर से सभी सरकारी और निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड-19 को लेकर सतर्क रहने के साथ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अस्पतालों में बिस्तरों, ऑक्सीजन, कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, दवाइयाँ, बाय-पैप, समेत अन्य जरूरी चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की बात शामिल की गई है।
अस्पताल परिसर में मास्क पहनने और अन्य कोरोना के बचाव संबंधी अन्य कदम लागू करने के निर्देश भी शामिल किए गए हैं। बढ़ते मामलों के साथ कोविड ड्यूटी के लिए अस्पताल के कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण देने की एडवाइजरी जारी की गई है।
आईसीएमआर के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही कोरोना संदिग्ध संक्रमितों की जाँच किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके तहत इंफ्लुएंजा लाइक इंफेक्शन (ILI) के 5% और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (SARI) के 100% मामलों की जाँच अनिवार्य कर दी गई है। इन मामलों की दैनिक रिपोर्टिंग इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म (IHIP) पोर्टल पर दिए जाने की बात भी कही गई है।

कहाँ कितने मामले

दिल्ली के साथ साथ भारत के अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्य शामिल हैं। केरल में अब तक कोविड के 182 मामले सामने आ चुके हैं। 21 मई तक कर्नाटक में 16 सक्रिय मामले थे। बेंगलुरू में 9 महीने के बच्चे में भी संक्रमण मिला है। 22 मई तक गुजरात में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में तीन मामले मिले हैं।

Pfizer कंपनी के डायरेक्टर ने वीडियो में उगला सच : वैक्सीन से महिलाओं का पीरियड हो सकता है प्रभावित

                   Pfizer वैक्सीन के साइट इफेक्ट्स पर बवाल (फोटो साभार अमर उजाला/Project Veritas)
कोरोना काल में फाइजर ने अपनी वैक्सीन पूरी दुनिया में मनमाने दामों पर बेची और मोटा पैसा कमाया। अब फाइजर की वैक्सीन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 3 फरवरी 2023 को प्रोजेक्ट वेरिटास (Project Veritas) की तरफ से जारी एक स्टिंग वीडियो से खुलासा हुआ है कि फाइजर कंपनी कोविड-19 वायरस के म्यूटेंट में बदलाव कर नए-नए वैक्सीन बनानी चाहती थी ताकि कंपनी की कमाई चलती रहे। इतना ही नहीं स्टिंग ऑपरेशन में फाइजर के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डायरेक्टर जॉर्डन ट्रिशटन वॉकर (Jordon Trishton Walker) ने खुलासा किया कि वे वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के प्रजनन क्षमता को लेकर फिक्रमंद थे।

प्रोजेक्ट वेरिटास के स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो अमेरिका समेत पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद फाइजर कंपनी की तरफ से इसे लेकर स्पष्टीकरण आया है और कंपनी ने वीडियो में किए गए दावों से इनकार कर दिया है। वायरल वीडियो में फाइजर के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डायरेक्टर जॉर्डन ट्रिशटन वॉकर फाइजर वैक्सीन पर खुलकर बात कर रहे। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि उनका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट वेरिटास द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में अंडरकवर पत्रकार से बातचीत करते हुए जॉर्डन ट्रिशटन वॉकर बड़े घोटाले की चर्चा कर रहे हैं। मजाकिया लहजे में पत्रकार ने पूछा कि इस वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से किसी के तीन पैर या इस तरह का तो नहीं बढ़ रहा? इसका जवाब देते हुए जॉर्डन वॉकर ने कहा, “हाँ और अगर ऐसा हुआ तो पूरी अगली पीढ़ी सुपर गड़बड़ होगी। इसके आगे जॉर्डन कहते हैं, “क्या आप घोटाले की कल्पना कर सकते हैं? अरे बाप रे। मैं अपने रिज्यूमे से फाइजर का नाम हटा दूँगा।”

वीडियो में जॉर्डन आगे कहते हैं कि महिलाओं के मासिक धर्म चक्र में कुछ अनियमितताएँ देखने को मिली हैं। हमें इसकी जाँच करनी होगी। जॉर्डन ने यहाँ वैक्सीन के कारण महिलाओं पर पड़ रहे प्रभाव की ओर संकेत किया। आगे उन्हें यह कहते सुना गया कि कुछ तो गड़बड़ हो रहा है। लेकिन वो हमेशा इसका पता नहीं लगा पाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब अजीब है। उनके अनुसार उन्हें नहीं पता कि क्या चल रहा है और उम्मीद जताई कि आगे सब अच्छा होगा।

जॉर्डन कहते हैं कि वो यह नहीं चाहेंगे कि mRNA (Messenger RNA) किसी तरह शरीर में रहे और महिलाओं की प्रजनन क्षमता प्रभावित करने का कारण बने। उन्होंने समझाया कि मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करने के लिए इसे हार्मोन्स को प्रभावित करना पड़ता है। जॉर्डन ने बताया कि संभव है वैक्सीन किसी तरह एचपीजी (हाइपोथैलेमस, पिट्यूटरी और गोनाड्स) अक्ष के साथ इंटरैक्ट कर रहा है, जिससे मासिक धर्म चक्र के साथ समस्या हो सकती है।

जॉर्डन ने कहा कि यदि लोगों को वैक्सीन में गड़बड़ी की बात पता चली तो बवाल मच जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या कोविड-19 फाइजर के टीके महिलाओं में प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर रहे हैं, उन्होंने कहा: “हाँ, वे महिलाओं के मासिक चक्र को नियंत्रित कर सकते हैं। अगर यह उस पर प्रभाव डाल रहा है, तो यह किसी न किसी तरह इन हार्मोनों को प्रभावित कर रहा होगा।”

फाइजर के रिसर्च एंड डेवलॉपमेंट डायरेक्टर वीडियो में कहते हैं कि यदि कुछ बुरा होता है तो घोटाले का पैमाना बहुत बड़ा होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या दवा कंपनी इसके लिए उत्तरदायी होगी, जॉर्डन ने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता।” जॉर्डन वॉकर ने कहा, “क्योंकि आमतौर पर जब आप लोगों को दवा देते हैं और साइड इफेक्ट ज्ञात होता है, तो यह एफडीए (FDA) स्तर पर सांकेतिक (Encoded) होता है। फिर भी यह एक घोटाला हो सकता है।”

अपनी खूफिया रिपोर्ट्स के लिए मशहूर प्रोजेक्ट वेरिटास के अंडरकवर रिपोर्टर ने फाइजर के रिसर्च एंड डेवलॉपमेंट डायरेक्टर जॉर्डन के साथ मिलकर उनसे दवा कंपनी फाइजर और उसकी वैक्सीन को लेकर सवाल जवाब किए। प्रोजेक्ट वेरिटास ने बातचीत से जुड़ा पहला वीडियो 26 जनवरी, 2023 को जारी किया था। 26 जनवरी को जारी वीडियो में जॉर्डन यह कहते सुने जा सकते हैं कि नए टीके डेवलप करने के लिए दवा कंपनी कोविड के म्यूटेंट तैयार करने पर विचार कर रहा है।

जॉर्डन ने यह भी स्वीकार किया कि कोरोना महामारी फाइजर के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हुई है। आने वाले दिनों में भी कोरोना कंपनी के लिए फायदेमंद रहेगी। इसके पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फाइजर वैक्सीन ज्यादा प्रभावी नहीं है और दुनियाभर में लोग इसके साइड इफेक्ट से मर रहे हैं।

श्री लंका : हंबनटोटा बंदरगाह में नहीं रूका चीनी जहाज, श्रीलंका ने मानी भारत की बात


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के प्रभाव में काफी वृद्धि हुई है। आज भारत दूसरे देशों के लिए संकटमोचक के रूप में उभर कर सामने आया है। इसका असर श्रीलंका की आर्थिक बदहाली और चीन के जहाज हंबनटोटा के मामले में देखने को मिला है। भारत ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की खुलकर मदद की है। इसका परिणाम है कि भारत आज श्रीलंका से अपनी बात मनवाने में कामयाब रहा। श्रीलंका ने चीनी रिसर्च शिप को अपने हंबनटोटा पोर्ट पर रूकने की अनुमति नहीं दी। इसे भारत की कूटनीतिक जीत मानी जा रही है।

 दरअसल भारत ने चीनी रिसर्च शिप की श्रीलंका में संभावित मौजूदगी को लेकर चिंता व्यक्त की थी। श्रीलंका ने भारत की बात का मान रखते हुए चीन को साफ इनकार कर दिया। इसके बाद चीन का जहाज श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पर नहीं रुका। श्रीलंकाई अधिकारियों ने गुरुवार (11 अगस्त, 2022) को बताया कि उच्च तकनीक वाला चीनी रिसर्च शिप तय कार्यक्रम के मुताबिक बंदरगाह नहीं पहुंचा। शिप के गुरुवार को हंबनटोटा पहुंचने की योजना थी। चीनी शिप 11 से 17 अगस्त तक हंबनटोटा बंदरगाह पर लंगर डालने वाला था।

‘न्यूजफर्स्ट डॉट एलके’ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, हंबनटोटा बंदरगाह के ‘हार्बर मास्टर’ ने कहा कि कोई भी जहाज उनकी अनुमति के बिना बंदरगाह में प्रवेश नहीं कर सकता। ‘हार्बर मास्टर’ ने कहा था कि चीनी बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह निगरानी जहाज ‘युआन वांग 5’ गुरुवार को हंबनटोटा बंदरगाह नहीं पहुंचेगा। पिछले हफ्ते, भारत द्वारा व्यक्त की गई सुरक्षा चिंताओं के कारण श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने बीजिंग से ‘युआन वांग 5’ के आगमन को टालने के लिए कहा था।

‘युआन वांग 5’ चीन से 14 जुलाई को रवाना हुआ था और अब तक इसने अपने रास्ते में एक भी बंदरगाह में प्रवेश नहीं किया है। जहाज लगभग 28 दिनों से यात्रा पर है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने 12 जुलाई को हंबनटोटा बंदरगाह पर जहाज को लंगर डालने के लिए मंजूरी दी थी। आठ अगस्त को, मंत्रालय ने कोलंबो में चीनी दूतावास को लिखे एक पत्र में जहाज के तय कार्यक्रम के मुताबिक ठहराव को स्थगित करने का अनुरोध किया। 

पहले श्रीलंका ने भारत सरकार के अनुरोध को गंभीरता से नहीं लिया था। वहां की सरकार का कहना था कि, जहाज के हंबनटोटा में रुकने की मुख्य वजह ईंधन है। इस तरह के जहाज समय-समय पर भारत, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे विभिन्न देशों से आते रहे हैं और इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। लेकिन भारत के बढ़ते दबाव के बाद श्रीलंका ने चीन को पत्र लिखकर जहाज को रोकने का अनुरोध किया।

हंबनटोटा के बंदरगाह को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। बंदरगाह को बड़े पैमाने पर चीनी कर्ज की मदद से विकसित किया गया है। वहीं युआन वांग 5 एक डबल यूज वाला जासूसी पोत है, जो अंतरिक्ष और उपग्रह ट्रैकिंग के लिए बनाया गया है। यह बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च में भी सक्षम है। शिप में 400 लोगों का क्रू है। साथ ही इस पर एक बड़ा सा पाराबोलिक एंटिना लगा हुआ है और कई तरह के सेंसर मौजूद हैं।

चीनी रिसर्च शिप ‘युआन वांग 5’ की सबसे खास बात यह है कि यह परमाणु ऊर्जा संयत्रों की भी जासूसी कर सकता है। ऐसे में भारत के लिए खतरा और बढ़ जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक हंबनटोटा बंदरगाह से भारत के कलपक्कम और कूडनकुलम परमाणु ऊर्जा स्टेशनों की दूरी 750 किलोमीटर है। इसके अलावा दक्षिणी भारत के 6 बंदरगाहों की दूरी भी ज्यादा नहीं है। ऐसे में इन सबकी “जासूसी” होने का खतरा था। यही वजह है कि इस पूरे घटनाक्रम पर भारत काफी नजदीक से नजर बनाए हुए था। 

आठ सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व क्षितिज पर किस तरह दमदार उपस्थिति दर्ज की है और वैश्विक ताकत बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 में देश का नेतृत्व संभालने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत के अग्रदूत बने हुए हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मंचों पर भारत की भागीदारी बढ़ी है। वैश्विक कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध से तीसरे विश्व युद्ध की आहट के बीच भारत की स्वतंत्र विदेश नीति ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उसने बता दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी का नया भारत बिना किसी दबाव में अपने देश के हित में फैसले लेता है। भारत के खिलाफ उठने वाली हर अंतरराष्ट्रीय आवाज का मुंहतोड़ जवाब देता है। 


ग्लोबल लीडर बने प्रधानमंत्री मोदी
एक दौर वह भी था जब भारत विश्व की महाशक्तियों के भरोसे रहता था। आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। दरअसल दुनिया में इस समय किसी नेता की सबसे ज्यादा पूछ है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री मोदी की शख्सियत और व्यक्तित्व की पूरी दुनिया कायल है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले आठ सालों में जिस तरह से भारत की छवि को पूरी दुनिया में पेश किया है, उसने दुनिया भर के नेताओं को प्रधानमंत्री मोदी का मुरीद बना दिया है। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के दमदार व्यक्तित्व और शानदार प्रतिनिधित्व का कायल है। घरेलू राजनीति में वे जितने लोकप्रिय हैं वैसे ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ चुके हैं। आलम यह है कि विश्व के तमाम राजनेता उन्हें एक ग्लोबल लीडर मानते हैं।

वर्ल्ड लीडर्स में पहले पायदान पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों कोरोना संकट के दौरान जिस प्रकार से देश की 130 करोड़ जनता की रक्षा करते हुए पूरी दुनिया के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं, उसने उन्हें एक बार फिर दुनिया का सबसे लोकप्रिय और शीर्ष नेता बना दिया है। अमेरिकी रिसर्च एजेंसी मॉर्निग कंसल्ट के ताजा सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय और शीर्ष नेता बने हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग बढ़कर 77 प्रतिशत हो गई है और यह रेटिंग दुनिया के शीर्ष 13 नेताओं में सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया भर में वयस्कों के बीच सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। 18 मार्च, 2022 को ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट ने अपना लेटेस्ट डेटा जारी किया था।

क्वाड सम्मेलन में बाइडेन ने की पीएम मोदी की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 मई,2022 को दो दिवसीय क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। इस दौरान भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सम्मेलन के दौरान कोरोना महामारी से लोकतांत्रिक तरीके से निपटने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की जमकर प्रशंसा की, वहीं चीन पर विफलता का आरोप लगाया। यह सम्मेलन भारत की दृष्टि से काफी सफल रहा। अमेरिका ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। हिंद महासागर क्षेत्र में क्वाड का सहयोग भारत को एक रणनीतिक बढ़त प्रदान करेगा। इसका उपयोग भारत इस क्षेत्र की शांति के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की आक्रामकता को नियंत्रित करने के लिए कर सकेगा। गौरतलब है कि नवंबर 2017 में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को चीन के प्रभाव से मुक्त रखने हेतु नई रणनीति बनाने के लिये ‘क्वाड’ समूह की स्थापना की गई थी। 

आईपीईएफ कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 23 मई, 2022 को टोक्यो में इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF- आईपीईएफ) कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर बाइडेन और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो भी शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत एक समावेशी और लचीले ‘इंडो पैसिफिक इकोनॉमिक मॉडल’ के निर्माण के लिए आप सभी के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा, ‘भारत आईपीईएफ के लिए सभी हिन्‍द-प्रशांत देशों के साथ काम मिलकर काम करेगा। मेरा मानना है की हमारे बीच लचीली आपूर्ति श्रृंखला के तीन मुख्य आधार होने चाहिए- Trust (विश्वास), Transparency (पारदर्शिता) और Timeliness (समयबद्धता)। मुझे विश्वास है कि यह फ्रेमवर्क इन तीनों स्तंभों को मजबूत करने में सहायक होगा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।’

रूस-यूक्रेन युद्ध : वैश्विक कूटनीति में बढ़ी भारत की धमक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के प्रभाव में काफी वृद्धि हुई है। इसका असर रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान देखने को मिल रहा है। युद्ध की वजह से दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत अचानक वैश्विक कूटनीति के केंद्र में आ गया है। एक महीने में 20 से अधिक ग्लोबल लीडर्स के भारत दौरे ने साबित किया कि आज वैश्विक कूटनीति में भारत का कद काफी बढ़ा है। भारत की राजधानी दिल्ली में रशिया के विदेश मंत्री सर्गी लावरोव, ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस और अमेरिका के डिप्टी एनएसए दिलीप सिंह की मौजूदगी से भारत की कूटनीतिक ताकत के बारे में पता चला। भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है, जो रशिया से भी बात कर रहा है और अमेरिका से भी बात कर रहा है।

आतंकवाद पर दुनिया ने स्वीकारा पीएम मोदी का आह्वान
आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं होता, आतंकवाद तो बस आतंकवाद होता है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की यही बात पहले अनसुनी रह जाती थी, लेकिन अब भारत की बातों को दुनिया मानने लगी है और एक सुर में आतंक की निंदा कर रही है। आतंक के खिलाफ आज अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, नार्वे, कनाडा, ईरान जैसे देश हमारे साथ खड़े हैं। पाकिस्तान को छोड़कर सार्क के सभी सदस्य देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव और नेपाल हमारे साथ हैं। जी-20 हो या हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन, ब्रिक्स हो या सार्क समिट सभी ने हमारे साथ आतंकवाद को मानवता का दुश्मन बताते हुए दुनिया को इसके खिलाफ एक होने का आह्वान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की नीति से पस्त हुआ पाकिस्तान
मोदी सरकार की स्पष्ट और दूरदर्शी विदेशनीति के प्रभाव से पाकिस्तान विश्व बिरादरी में अलग-थलग पड़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति में ऐसा घिरा है कि उसे विश्व पटल पर भारत के खिलाफ अपने साथ खड़ा होने वाला कोई एक सहयोगी देश नहीं मिल रहा। चीन तक भारत के खिलाफ उसका साथ देने को तैयार नहीं है। हाल में ही जब चीन ने पाकिस्तान की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें पाकिस्तान ने भारत पर ओबीओआर को नुकसान पहुंचाने के लिए भारत की साजिश की बात कही थी। दूसरी ओर अमेरिका की अफगान नीति से उसे बाहर किया जा चुका है और वह पाकिस्तान से सहयोग में भी लगातार कटौती कर रहा है। पाक को आतंकवाद का गढ़ कहते हुए अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी अब पाकिस्तान का साथ पूरी तरह से छोड़ चुके हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक पर भारत को दुनिया का साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का दुनिया में जो स्थान बन गया है वह निश्चित ही भारत के बढ़ते प्रभुत्व को बयां करता है। फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला और जम्मू-कश्मीर के उरी में 18 सितंबर, 2016 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 29 सितम्बर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों और लॉन्चपैड को तबाह किया तो विश्व समुदाय भारत के साथ खड़ा रहा। इस के साथ ही पहली बड़ी सफलता 28 सितंबर को तब मिली जब पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन के बहिष्कार की घोषणा के तुरंत बाद तीन अन्य देशों (बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान) ने उसका समर्थन करते हुए सम्मेलन में ना जाने की बात कही। वहीं नेपाल ने सम्मेलन की जगह बदलने का प्रस्ताव दिया और पाकिस्तान के आंतकवाद के कारण सार्क सम्मेलन न हो सका। इसके अलावा चीन ने भी पाक के द्वारा कश्मीर में अंतराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग पर इसे द्विपक्षीय मामला कहकर कन्नी काट ली।

लद्दाख और डोकलाम में चीन ने देखी भारत की धमक
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने लद्दाख और डोकलाम में चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया। गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के मारे जाने की संख्या को लेकर जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा। अमेरिका के प्रतिष्ठित थिंक-टैंक हडसन इंस्टिट्यूट के सेंटर ऑन चाइनीज स्ट्रैटजी के डायरेक्टर माइकल पिल्स्बरी नो कहा कि चीन की बढ़ती ताकत के समक्ष मोदी अकेले खड़े हैं। दरअसल ये टिप्पणी उन्होंने ‘वन बेल्ट, वन रोड’ परियोजना को ध्यान में रखते हुए कही थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी टीम चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के इस महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट के खिलाफ मुखर रही है। दरअसल अमेरिकी थिंक टैंक का मानना बिल्कुल सही है, क्योंकि भारत ने चीन को डोकलाम विवाद में भी अपनी दृढ़ता का परिचय करा दिया है और चीन को अपनी सेना को वापस बुलाने पर मजबूर होना पड़ा। चीन ने भारत को युद्ध की भी धमकी दी लेकिन पीएम मोदी की नीतियों से चीन अकेला हो गया और पश्चिमी देशों ने उसे संयम बरतने की सलाह दी। अमेरिका, फ्रांस, जापान, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भारत के साथ खड़े रहे।

‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता के पीछे भारत का बढ़ता कद 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल और दमदार नेतृत्व से वैश्विक स्तर पर आज भारत अपने देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए बिना संकोच अपनी बात रखने में सक्षम है। इसका फिर प्रमाण रूस-यूक्रेन युद्ध में मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की और उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराया। इससे दोनों देशों ने भारतीयों की सुरक्षित निकासी का आश्वासन दिया। जहां अमेरिका जैसे ताकतवर देश अपने नागरिकों को युद्धग्रस्त युक्रेन से निकालने में असमर्थ था, वहीं भारत ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 20 हजार से अधिक अपने नागरिकों को निकालने में सफल रहा। इस सफलता के पीछे वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव, प्रधानमंत्री मोदी, चार केंद्रीय मंत्रियों और सुपर 30 का प्रमुख योगदान रहा है।

रूस पर प्रतिबंध के बावजूद भारत ने खरीदा कच्चा तेल
यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और अमेरिका की नसीहत के बावजूद भारत ने रूस से रियायती कच्चा तेल खरीदने का फैसला किया। भारत के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी व्यापार आंकड़ों के अनुसार, भारत ने अप्रैल में 20.19 बिलियन डॉलर का पेट्रोलियम खरीदा, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 10.76 बिलियन डॉलर था। भारत रूस से 70 डॉलर प्रति बैरेल तेल खरीदने लगा। हालांकि इसकी यूरोपीय देशों ने खूब आलोचना की। जिसके बाद भारत ने भी पश्चिमी देशों को दो टूक जवाब दिया। परिणाम सामने है। भारत ने अपने राष्ट्रीय हित को ध्यन में रखते हुए मात्र चार महीने में रूस से 1 प्रतिशत तेल की जगह 17 प्रतिशत तेल खरीदने लगा। भारत अब रूस से कच्चा तेल मंगवाकर जामनगर की फैक्ट्री में पेट्रोल-डीजल तेल तैयार करता है और यूरोपीय देशों को बेचता है।

अमेरिका के दबाव के बावजूद रूस से S-400 की आपूर्ति 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले आठ साल के शासन में आत्मविश्वास से लबरेज एक ‘न्यू इंडिया’ का उदय हुआ है, जो हर चुनौती से टकराने का साहस और सामर्थ्य रखता है। भारत अब दूसरे देशों की सोच और उनके दबाव में नहीं, बल्कि अपने संकल्प से चलता है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर समझौता नहीं करता। इसका प्रमाण चीन से तनाव के बीच रूस से आधुनिक ब्रह्मास्‍त्र कहे जाने वाले एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम की आपूर्ति शुरू होने से मिलता है। इस सिस्टम की दो खेप भारत पहुंच चुकी है और तीसरी खेप भी जल्द मिलने वाली है। गौरतलब है कि दिसंबर में मिले पहले मिसाइल डिफेंस सिस्टम को सेना ने पंजाब सेक्टर में तैनात किया है। भारत ने रूस के साथ पांच एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 खरीदने के लिए 5.43 बिलियन डॉलर यानि 40 हजार करोड़ रुपये में सौदा किया था। अक्टूबर 2023 तक भारतीय वायुसेना को एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल की कुल पांच रेजीमेंट मिलनी है।

कोरोना के खिलाफ जंग में मिली वैश्विक सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से जंग में पूरी दुनिया को रास्ता दिखाया है। विश्व के तमाम संगठनों ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में निर्णयकारी नेतृत्व निभाने वाले प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। कई दिग्गज अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सर्वे में भी प्रधानमंत्री मोदी की वाहवाही की गई है। मशहूर अमेरिकी पत्रकार थॉमस फ्रायडमैन ने भी माना कि मोदी सरकार ने कोरोना वायरस को परास्त करने में बेहतरीन काम किया है। इससे विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत का सम्मान बढ़ा है। वैश्विक कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ना सिर्फ देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए संकटमोचक बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर दुनिया के तमाम देशों में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मदद भेजी जा रही है। वैक्सीन के साथ कई देशों को मोदी सरकार ने दवाएं और चिकित्सीय उपकरण भेजे हैं।

अमेरिका और रूस से एक साथ दोस्ती
अमेरिका और रूस की अदावत सभी जानते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की के कूटनीतिक कौशल के कारण आज दोनों ही देश भारत के साथ खड़े दिखते हैं। ब्रिक्स सम्मेलन में जिस तरह से रुस ने भारत का साथ देते हुए चीन की हेकड़ी गुम कर दी वह काबिले तारीफ है। ठीक इसी तरह पाकिस्तान परस्त रहे अमेरिका को भारत की तरफ ले आना भी बड़ी बात है। आज अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका ने भारत से दोस्ती की खातिर आज पाकिस्तान को हर मंच पर अकेला छोड़ दिया है।

Asean देशों को चीन के ‘चंगुल’ से छुड़ाया
26 जनवरी, 2018 को नई दिल्ली के राजपथ पर विश्व ने एक और अनोखा दृश्य तब देखा जब आसियान देशों के 10 राष्ट्राध्यक्ष भारत की जमीन पर एक साथ दिखे। थाइलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस और ब्रुनेई आसियान के नेताओं ने भारत को अपनी इस इच्छा से अवगत कराया कि रणनीतिक तौर पर अहम भारत-प्रशांत क्षेत्र में ज्यादा मुखर भूमिका निभाए। साफ है कि आसियान देशों के नेताओं का पीएम मोदी पर भरोसा व्यक्त किया जाना विश्व राजनीति में भारत के दबदबे को दिखा रहा है।

कांग्रेस की नीति फूट डालो राज करो, बन गई है टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर-- नरेंद्र मोदी, लोक सभा में

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 7 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आने की इच्छा खत्म हो चुकी है। लेकिन जब कुछ मिलने वाला नहीं है तो कम से कम बिगाड़ तो दो। इस फिलॉसफी पर कांग्रेस आज चल रही है। विभाजनकारी मानसिकता उनके डीएनए में घुस गई। अंग्रेज चले गए, लेकिन बांटो और राज करो की नीति को कांग्रेस ने अपना चरित्र बना लिया है। इसलिए ही आज कांग्रेस टुकड़े टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश की जनता आपको पहचान गई है, कुछ लोग पहले पहचान गए, कुछ लोग अब पहचान रहे हैं और कुछ लोग आने वाले समय में पहचानने वाले हैं। पिछली बार 1988 में त्रिपुरा में वहां की जनता ने आपको वोट दिया था, करीब 34 साल पहले। नागालैंड के लोगों ने आखिरी बार 1998 में कांग्रेस के लिए वोट किया था, करीब 24 साल हो गए। ओडिशा ने 1995 में आपके लिए वोट किया था, सिर्फ 27 साल हुए आपको वहां एंट्री नहीं मिली। गोवा में 1994 में पूर्ण बहुमत के साथ आप जीते थे, 28 साल से गोवा ने आपको स्वीकार नहीं किया। यूपी, गुजरात, बिहार ने आखिरी बार 1985 में कांग्रेस के लिए वोट किया था, करीब 37 साल पहले। पिछली बार पश्चिम बंगाल के लोगों ने करीब 50 साल पहले 1972 में आपको पसंद किया था

लोकसभा में उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी पराजय के बाद भी कांग्रेस का अहंकार नहीं टूटा है। उन्होंने एक शायरी भी सुनाई-
वो जब दिन को रात कहें
तो तुरंत मान जाओ
नहीं मानोगे तो वो दिन में नकाब ओढ़ लेंगे
जरूरत हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगे
वो मगरूर है.. खुद की समझ पर बेइंतहा
उन्हें आइना मत दिखाओ
वो आइने को भी तोड़ देंगे

लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि ये कैसे लोग हैं जो भारत के उद्योगपतियों को कोरोना का वेरिएंट बता रहे हैं। जो लोग इतिहास से सबक नहीं लेते हैं, वो इतिहास में खो जाते हैं। 60 से 80 के दशक में क्या नैरेटिव होता था? कांग्रेस के साथ रहकर सुख भोगने वाले लोग पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी की सरकार को क्या कहते थे? कहते थे कि ये तो टाटा बिड़ला की सरकार है। अब आप भी उसी भाषा को बोल रहे हैं।

महंगाई के मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के आखिरी पांच सालों में देश को डबल डिजिट महंगाई की मार झेलनी पड़ी। सरकार ने खुद माना था कि महंगाई उनके कंट्रोल से बाहर है। 2011 में तत्कालीन वित्त मंत्री ने बेशर्मी से कह दिया कि महंगाई को कम करने के लिए किसी अलादीन के जादू की उम्मीद न करें। उन्‍होंने कहा कि पी चिदंबरम इन दिनों अखबारों में अर्थव्यवस्था पर लेख लिख रहे हैं। चिदंबरम जी ने 2012 में कहा था कि लोगों को 15 की पानी की बोतल और 20 रूपये की आइस्क्रीम खरीदने में तकलीफ नहीं होती, लेकिन गेहूं-चावल पर एक रुपये बढ़ जाए तो चिंता होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बावजूद महंगाई इस बार 5.2 प्रतिशथ रही है।

महंगाई के मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि कांग्रेस के आखिरी पांच सालों में देश को डबल डिजिट महंगाई की मार झेलनी पड़ी। सरकार ने खुद माना था कि महंगाई उनके कंट्रोल से बाहर है। 2011 में तत्कालीन वित्त मंत्री ने बेशर्मी से कह दिया कि महंगाई को कम करने के लिए किसी अलादीन के जादू की उम्मीद न करें। उन्‍होंने कहा कि पी चिदंबरम इन दिनों अखबारों में अर्थव्यवस्था पर लेख लिख रहे हैं। चिदंबरम जी ने 2012 में कहा था कि लोगों को 15 की पानी की बोतल और 20 रूपये की आइस्क्रीम खरीदने में तकलीफ नहीं होती, लेकिन गेहूं-चावल पर एक रुपये बढ़ जाए तो चिंता होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बावजूद महंगाई इस बार 5.2 प्रतिशथ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ नारे के कारण कई चुनाव जीते लेकिन ऐसा करने में असफल रहे। महंगाई पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले से अपने भाषण में मंहगाई पर हाथ खड़े कर दिए थे। नेहरू ने कहा था कभी-कभी कोरिया में लड़ाई भी हमें प्रभावित करती हैं और इससे वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं और यह हमारे कंट्रोल से भी बाहर हो जाती हैं। वो आगे कहते हैं कि अगर अमेरिका में भी कुछ हो जाता है तो उसका असर वस्तुओं की कीमतों पर पड़ जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को मेक इन इंडिया से दिक्कत है, क्योंकि उनके लिए इसका मतलब है कि भ्रष्टाचार नहीं होगा, वे पैसा नहीं जुटा पाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन्होंने 50 वर्षों तक देश की सरकारें चलाई, मेक इन इंडिया को लेकर उनका क्या रवैया था। इसके लिए सिर्फ डिफेंस सेक्टर को हम देखें तो सारी बातें समझ आती हैं कि वो क्या करते थे, कैसे करते थे, क्यों करते थे और किसके लिए करते थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को मेक इन इंडिया से दिक्कत है, क्योंकि उनके लिए इसका मतलब है कि भ्रष्टाचार नहीं होगा, वे पैसा नहीं जुटा पाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन्होंने 50 वर्षों तक देश की सरकारें चलाई, मेक इन इंडिया को लेकर उनका क्या रवैया था। इसके लिए सिर्फ डिफेंस सेक्टर को हम देखें तो सारी बातें समझ आती हैं कि वो क्या करते थे, कैसे करते थे, क्यों करते थे और किसके लिए करते थे।

अरविन्द केजरीवाल : जिसकी देशभक्ति संदेह के घेरे में हो, वो बच्चों के हाथ में उल्टा तिरंगा पकड़ा कर पढ़ा रहा देशभक्ति का पाठ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बच्चों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’ की शुरुआत की है। इसके तहत स्वतंत्रता सेनानी से लेकर सामाजिक आंदोलनों से जुड़े लोगों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इससे बच्चों को देशभक्ति के मायने समझाने के साथ उनसे प्रेरणा मिलेगी। लेकिन केजरीवाल बच्चों के हाथों में उल्टा तिरंगा पकड़ा कर देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चे उल्टा तिरंगा पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

देशभक्ति की आड़ में विज्ञापनों पर खर्च 

अब सवाल उठ रहे हैं कि जब केजरीवाल सरकार बच्चों को सही तरीक से झंडा पकड़ना नहीं सीखा रही है, तो देशभक्ति का पाठ कैसे पढ़ाएंगी? लोगों का कहना है कि केजरीवाल सरकार का मकसद बच्चों को देशभक्ति सिखाना नहीं है, बल्कि जनता का पैसा विज्ञापनों पर खर्च करना है। बच्चे देशभक्ति सीखे या नहीं सीखे, लेकिन केजरीवाल को पब्लिसिटी करने और अपना चेहरा चमकाने का पूरा मौका मिलेगा। 

अराजकता फ़ैलाने एवं भ्रमित करने में विशेषज्ञ अरविन्द केजरीवाल 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निरंतर समय-समय पर जिस तरह से राष्ट्रीय राजधानी में पैनिक क्रिएट करने के प्रयास करते हैं वो पैटर्न ध्यान से ऑब्जर्व करने की आवश्यकता है। 

कोयले की कमी का झूठ 

अभी हाल का  उदाहरण तो कोयले की कमी के झूठ का है जहां केजरीवाल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कोयला समाप्त होने का झूठ बोला, जबकि 2019 में इसी केजरीवाल की सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट का जानकारी दी थी कि दिल्ली सरकार ने कोयले से बिजली उत्पादन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। 

विचारिये जब दिल्ली सरकार के अनुसार दिल्ली में पूरी तरह से कोयले से बिजली उत्पादन ही प्रतिबंधित है, तो फिर दिल्ली के प्लांट में कोयले की कमी कैसे हो सकती है ? 

जेएनयू में कश्मीर की आजादी और देश विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन 

जेएनयू में 9 फरवरी, 2016 को अफजल गुरु पर एक सभा का आयोजन किया गया। अफजल को संसद हमला मामले में 2013 में फांसी दे दी गई थी। इस सभा में देश-विरोधी नारों में कश्मीर की आजादी के नारे लगे। जब इन नारों का विरोध करने के लिए छात्रों का एक गुट सामने आया तो स्थिति बिगड़ गई और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम में केजरीवाल ने उन छात्रों का साथ दिया जो कश्मीर की आजादी और देश के टुकड़े होने के नारे लगा रहे थे। केजरीवाल के लिए बोलने की आजादी का महत्व देश की एकता और अखंडता से कहीं अधिक था। इन छात्रों का साथ देते हुए 12 फरवरी को उन्होंने एक ट्वीट किया।

इससे साफ पता चलता है कि विरोध के लिए केजरीवाल देश विरोधी शक्तियों का भी साथ दे सकते हैं। केजरीवाल से ही मिलता-जुलता ट्वीट भारत के मोस्ट वाटेंड आतंकवादी हाफिज सईद ने भी किया। एक आतंकवादी और केजरीवाल की जुबान में कोई फर्क नहीं दिखता।

तथाकथित किसान आंदोलन को समर्थन 

इसी वर्ष 26 जनवरी पर जब खालिस्तानी आतंकियों ने दिल्ली में हिंसा आगजनी उत्पाद का नंगा नाच किया था, लाल किले पर चढ़ाई कर दी थी और सैकड़ों पुलिसकर्मियों की जान लेने का प्रयास किया था, उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बॉर्डर से इन खालिस्तानी की बिजली पानी की व्यवस्थाएं काट दी थी, किंतु यही केजरीवाल की सरकार ही थी जिसने खालिस्तानीयों के तंबू बंबू को टेंपरेरी टॉयलेट और बिजली पानी की व्यवस्था करके दी, जिससे कि वे दिल्ली के बोर्डरों पर जमे रहे अराजक स्थिति दिल्ली में बनी रहे स्थानीय निवासी परेशान होते रहे, यात्री कई किलोमीटर लंबे रास्ते से आए जाए उनका समय और तेल बर्बाद हो और व्यापारियों को धंधा चौपट रहे। 

वेक्सीनेशन पर फैलाया झूठ 

किंतु बात यहीं समाप्त नहीं होती याद कीजिए अब से कुछ समय पूर्व वैक्सीनेशन के समय भी केजरीवाल ने झूठ फैलाया था कि दिल्ली में वैक्सीन समाप्त हो गई है जबकि ऐसा कुछ नहीं था,  उससे पूर्व केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना की दूसरी प्रचंड लहर के समय दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन समाप्त होने का रोना रोया, और दिल्ली की आवश्यकता अनुरूप मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध होने के बावजूद कई गुना अधिक मेडिकल ऑक्सीजन की मांग रख की जा रही थी। 

ऑक्सीजन की कमी का झूठ फैलाकर जनता की जान जोखिम में डाली 

केंद्र ने भी स्थिति को गंभीर समझते हुए अन्य राज्यों को दी जा रही ऑक्सीजन में से एक बड़ा हिस्सा काटकर दिल्ली को उपलब्ध कराया, जो इस धूर्त केजरीवाल की सरकार ने रिसीव भी नहीं किया और वह ऑक्सीजन से भरे हुए दर्जनों टैंकर ऐसे ही खड़े रहे और यह धूर्त बार-बार मीडिया में ऑक्सीजन समाप्त होने का विलाप करता रहा, और उसके बाद जैसे ही केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन ऑडिट कराने की बात कही, तो तुरंत ही केजरीवाल द्वारा की जा रही ऑक्सीजन की डिमांड और तथाकथित ऑक्सीजन की कमी अचानक समाप्त हो गई, लेकिन ऑक्सीजन ऑडिट किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय ने केजरीवाल सरकार ही नहीं, समस्त मोदी विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया था, हस्पतालों के बाहर ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीज भी पता नहीं कहाँ गायब हो गए। परंतु इसका परिणाम यह हुआ कि कई अन्य राज्यों में गंभीर रूप से बीमार लोगों को समय पर मेडिकल ऑक्सीजन नहीं मिल सकी क्योंकि दिल्ली का धूर्त केजरीवाल एक सुनियोजित नौटंकी के अंतर्गत देश में अधिकाधिक लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन से वंचित रखना चाहता था। 

देश जब करोना की घातक चपेट में था तो इसी केजरीवाल ने दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पैनिक फ़ैलाया झूठ बोला कि उन्हें उनके राज्यों में ले जाने के लिए बसें तैनात की गई हैं, मजदूर पैदल चलता रहा, किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गयी। 

नागरिकता संशोधक कानून के विरोध में शाहीन बाग को समर्थन कर जनता को परेशान किया 

इससे पूर्व जब दिल्ली में शाहीन बाग का जेहादी खेल चल रहा था तब भी केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने खुलकर कट्टर इस्लामिक जिहादियों का समर्थन किया था केजरीवाल की सरकार के मंत्री अमानतुल्लाह खान और संजय सिंह प्रतिदिन इन जिहादियों के मजमे के बीच बैठे देखे पाए जाते थे, और जब उन जिहादियों ने दिल्ली में हिंदुओं का नरसंहार किया, चाकू से गोद गोदकर हिंदुओं के शव नाले में डालने शुरू किए, छोटी बच्चियों को बीच सड़क निर्वस्त्र किया और उनकी अस्मिता से खेलना शुरू किया, हिंदुओं के घर दुकानों में आगजनी की, पेट्रोल बमों से हमले किये, उनके ऊपर तेजाब उड़ेला उनके घरों में पेट्रोल बम से हमला किया बड़े-बड़े गुलेलों द्वारा बड़े-बड़े पत्थर बरसाए, तो उसका सूत्रधार भी इसी अरविंद केजरीवाल की पार्टी का पार्षद ताहिर हुसैन निकला, इसके घर में छापा पड़ा तो पता चला कि कई लड़कियों के फ़टे अंतर्वस्त्र, तेजाब की कई बोतलें, पेट्रोल बम, ईट पत्थर का जखीरा और बड़ी-बड़ी गुलेलें बरामद हुई। 

उरी हमले पर देशविरोधी बोल

इसके पूर्व जब भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की तो भी इसी केजरीवाल ने भारत के एक्शन पर संदेह व्यक्त कर पाकिस्तान का समर्थन किया था और इसी धूर्त के बयान का हवाला देकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री पाकिस्तान के अम्बेसडर और उनके प्रधानमंत्री ने अपने संसद में भारत विरोधी प्रोपेगेंडा रचा था।

पुलवामा हमले को तो केजरीवाल ने दिल्ली की विधानसभा में खड़े होकर भारत सरकार द्वारा अंजाम दिया गया हिट जॉब ही बता दिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उस हमले का आरोप लगाते हुए पूछा था कि "एक चुनाव जीतने के लिए कितने सैनिक मरवाओगे?"

18 सितम्बर, 2016 को सुबह 4 बजे बारामूला में उरी के 12 वीं ब्रिगेड के मुख्यालय पर आतंकवादियों के आत्मघाती हमले में 17 जवान मारे गये और 19 जवान घायल हुए। पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण हरकत की जहां देशवासी और दुनियाभर के लोग निंदा कर रहे थे, वहीं केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाक को अलग-थलग करने की नीति की धज्जियां उड़ाने के मूड में राष्ट्रविरोधी वक्तव्य देने से भी नहीं चूके। केजरीवाल के लिए विरोध का मतलब विरोध होता है चाहे उसके लिए किसी भी हद तक उतर जाना पड़े। केजरीवाल ने एक अखबार के उस लेख का हवाला देते हुए 27 सितम्बर, 2016 को ट्विटर पर लिखा कि पाकिस्तान नहीं भारत आतंकवाद के मुद्दे पर अलग पड़ता जा रहा है। इस ट्वीट को लेकर पाकिस्तान में केजरीवाल ने काफी वाहवाही बटोरी और यहां देश में सोशल मिडिया पर उनकी जमकर लताड़ मिली।

सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर सवाल 

29 सितंबर, 2016 की अंधेरी रात भारत के स्पेशल कमांडो दस्ते ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसमें कई आतंकवादी मारे गये। यह पूरा आपरेशन इतना खुफिया था कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी। इस आपरेशन से पूरा पाकिस्तान सकते में था और ऐसी किसी सर्जिकल स्ट्राइक को मानने से इंकार ही नहीं कर रहा था, बल्कि सबूत मांग रहा था। 29 सितम्बर को ही दिन में डीजीएमओ ले. जनरल दलबीर सिंह ने पूरे आपरेशन की सफलता की जानकारी देश को दी और सेना की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक होने की बात को साफ किया। केजरीवाल इस सर्जिकल स्ट्राइक की कामयाबी से इतने असहज हो गये कि वह देश के खिलाफ ही बोलने लगे और सेना की बात पर भरोसा न करते हुए पाकिस्तान की तरह सबूत मांगन लगे। दूसरे दिन अरविन्द केजरीवाल को पाक मीडिया ने अपने ‘हीरो’ की तरह पेश किया। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा कि भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया के शक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी अविश्वास जताया।


किंतु यही मत रुकिए यह वही केजरीवाल है जिसने मुख्यमंत्री बनने के बाद लेफ्टिनेंट गवर्नर के घर पर कब्जा कर लिया था स्टेट सेक्रेटरी की पिटाई की थी। 

गणतंत्र दिवस का बहिष्कार करने वाला पढ़ायेगा देशभक्ति का पाठ

मुख्यमंत्री बनते ही यह केजरीवाल राजपथ पर धरना देने बैठ गया था और 26 जनवरी की परेड तक रोकने की धमकी देते हुए कहा था कि "हां मैं अनार्किस्ट हूं, और मैं 26 जनवरी की परेड नहीं होने दूंगा"

लोगों का कहना है कि बच्चों से ज्यादा केजरीवाल को देशभक्ति सीखने की जरूरत है, क्योंकि उनकी देशभक्ति संदेह के घेरे में हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस व्यक्ति की देशभक्ति संदिग्ध हो, वो बच्चों में देशभक्ति का जज्बा कैसे पैदा करेगा? बच्चे एक संदिग्ध आदमी से कैसे प्रेरणा लेंगे, जिसने कई मौकों पर देश की सेना के शौर्य पर सवाल उठाया हो और उसके सबूत मांगे हों। यहां तक कि गणतंत्र दिवस को बहिष्कार किया हो। केजरीवाल की देशभक्ति सिर्फ दिखावा है। केजरीवाल ने कहा था कि 26 जनवरी का उत्सव संसाधनों की बर्बादी है। जो इंसान मुख्यमंत्री रहते संविधान दिवस तक की परवाह नहीं करे, वो वाकई अराजकतावादी ही हो सकता है।

खेल समझिए यह कोई छोटा मोटा टुच्चा धूर्त राजनेता नहीं है, एक निश्चित पैटर्न के अंतर्गत देश में अराजकता और अव्यवस्था उत्पन्न करने का कुटिल प्रयत्न करने वाला यह व्यक्ति और जिस सटीक टाइमिंग पर अपनी धूर्तता पूर्ण शातिर चालें चलता है उसे देख विश्वास हो जाता है कि इसका हैंडलर कोई और ही है जो कहीं दूर से बैठकर इसके माध्यम से भारत विरोधी खेल खेल रहा है।

कोरोना में भीड़ जुटाने कांग्रेस समेत 12 विपक्षी पार्टियाँ किसानों के साथ 26 मई को मनाएँगी ‘काला दिवस’

12 मोदी विरोधियों द्वारा एकजुट होने से उस भ्रम से पर्दा उठ गया है, एक, इन लोगों का कोरोना से नहीं, बल्कि मोदी से लड़ना है; दूसरे, कल तक जो तथाकथित किसान किसी सियासतखोरों के समर्थन लेने से मना करने की नौटंकी भी जगजाहिर हो गयी है। 
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कृषि कानूनों के विरोध में 26 मई को देशव्यापी काला दिवस मनाने का फैसला किया है। 23 मई 2021 को कॉन्ग्रेस समेत 12 बड़ी विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान का समर्थन किया है। इसमें पाँच मौजूदा मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना संकट के बीच संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) 26 मई को देशव्यापी काला दिवस मनाने की बात कह रही है। इस दिन किसान आंदोलन को शुरू हुए 6 महीने पूरे हो जाएँगे।

12 विपक्षी दलों की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के समर्थन में जारी किए गए ताजा बयान में 23 मई को लिखे गए पत्र का भी जिक्र किया गया है, जिसमें नए कृषि कानूनों को वापस लेने की माँग की गई थी। इसमें कहा गया था कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। इससे आंदोलन कर रहे किसान सीमाओं से लौट जाएँगे और लाखों अन्नदाताओं को महामारी का शिकार होने से बचाया जा सकता है। कृषि कानूनों को तत्काल निरस्त करने के अलावा विपक्षी नेताओं ने स्वामीनाथन आयोग द्वारा अनुशंसित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) C2+50 प्रतिशत के कानूनी अधिकार की माँग भी की।

कांग्रेस समेत 12 विपक्षी पार्टियों ने किया संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का समर्थन किया

संयुक्त बयान पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (टीएमसी), महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (शिवसेना), तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (डीएमके), फारूक अब्दुल्ला (जेकेपीए), अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी), तेजस्वी यादव (आरजेडी), डी राजा (सीपीआई), सीताराम येचुरी (सीपीआई-एम) और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (झामुमो) ने हस्ताक्षर किए हैं।

दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान

लॉकडाउन के बीच भी हजारों किसान 23 मई 2021 को हरियाणा के करनाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। यहाँ वे 26 मई को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा ये भी खबरें सामने आई हैं कि पंजाब के संगरूर से भी कई लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। मालूम हो कि पिछले साल सितंबर में तीन कृषि बिल संसद में पारित किए गए थे और बाद में राष्ट्रपति की सहमति के बाद इसे कानून बनाया गया था।
अवलोकन करें:-
ये आग लगाने का मौका है आग लगा दो… कांग्रेस नेता कमलनाथ
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
ये आग लगाने का मौका है आग लगा दो… कांग्रेस नेता कमलनाथ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ कितने विवादित रहे हैं, किसी से नहीं छिपा। देश में 
दिल्ली की सीमाओं पर बैठे लोग नहीं हैं किसान : आन्दोलनजीवी योगेंद्र यादव का खुलासा
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दिल्ली की सीमाओं पर बैठे लोग नहीं हैं किसान : आन्दोलनजीवी योगेंद्र यादव का खुलासा
40 किसान संगठनों के संघ (SKM) ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे छह महीने के आंदोलन को चिह्नित करने के लिए 26 मई को ‘ब्लैक डे’ का आह्वान किया था।