अब आगे इस मामले की सुनवाई 16 नवंबर को की जाएगी। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार (23 अक्टूबर, 2020) को महेश भट्ट की लीगल टीम ने लवीना लोध के आरोपों को खारिज किया था। साथ ही बयान में लिखा था कि वह लवीना के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
महेश भट्ट की ओर से यह बयान लवीना लोध की हालिया वीडियो पर जारी किया गया था। इसमें उन्होंने भट्ट भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए थे और महेश भट्ट को बॉलीवुड का बहुत बड़ा डॉन कहा था।
इसी वीडियो के मद्देनजर बॉम्बे हाईकोर्ट में भट्ट भाइयों के पहुँचने के बाद लवीना लोध के वकील की ओर से भी बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि लवीना महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के ख़िलाफ़ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं करेंगी।
लवीना लोध के आरोपों पर विशेष फिल्म ने इंस्टाग्राम पर महेश भट्ट की लीगल टीम द्वारा जारी बयान को शेयर किया था। इस बयान में कहा गया था कि उनके ऊपर लगे आरोप सभी फर्जी हैं और अपमानजनक हैं। इसलिए उनके मुअक्किल इस पर एक्शन लेंगे।
लवीना लोध की वीडियो
23 अक्टूबर को जारी की गई वीडियो में लवीना लोध ने दावा किया था की शादी महेश भट्ट के भाँजे से हुई थी। लेकिन उन्हें समय रहते पता चल गया था कि उनका पति ड्रग तस्कर है। उन्होंने इस सच्चाई को जानने के बाद तलाक का केस फाइल कर दिया। लवीना ने अपनी वीडियो में अमायरा दस्तूर नाम की एक्ट्रेस का नाम भी लिया है।
लवीना ने कहा, “उनके (महेश भट्ट के भाँजे) फोन में अलग-अलग तरह की लड़कियों की तस्वीरें हैं, जिसे वह निर्देशकों को दिखाते हैं और उन लोगों को लड़कियाँ भी सप्लाई करते हैं। इन सबकी जानकारी महेश भट्ट को है।”
महेश भट्ट को लेकर उन्होंने कहा था कि वह इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन हैं। सारा सिस्टम वही ऑपरेट करते हैं। अगर आप उनके नियमों के हिसाब से नहीं चलते तो वो आपका जीना हराम कर देते हैं। लवीना का कहना था कि महेश भट्ट ने न जाने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कितने एक्टर्स, कंपरोजर्स, डॉयरेक्टर्स को काम से निकाल दिया है।
लवीना हमारी रिश्तेदार नहीं : पूजा भट्ट
महेश भट्ट की बेटी पूजा ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला उनके परिवार की रिश्तेदार नहीं है और सुमित भी उनके पिता के भाँजे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सुमित उनके पिता की कम्पनी ‘विशेष फिल्म्स’ के सीनियर प्रोडक्शन मैनेजर / हेड ऑफ प्रोडक्शन हैं। वहीं महेश भट्ट के वकील ने अपने क्लाइंट की तरफ से इन आरोपों को नकारा है। उन्होंने इन आरोपों को ‘झूठा और मानहानिकारक’ बताते हुए कहा कि क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में बॉलीवुड के वरिष्ठ फिल्म निर्देशक व निर्माता महेश भट्ट पर अब ड्रग्स नेटवर्क चलाने का आरोप लगे हैं, जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाने वाली लवीना लोध के खिलाफ ही कानूनी कार्रवाई का मन बना लिया है। सुमित सभरवाल की पत्नी लवीना लोध ने खुद को महेश भट्ट के भाँजे सुमित सभरवाल की पत्नी बताते हुए कई आरोप लगाए थे। महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने तो इस बात से भी इनकार कर दिया कि लवीना लोध उनके पिता महेश भट्ट की रिश्तेदार है।
उन्होंने कहा कि वकीलों की सलाह के बाद महेश भट्ट क़ानूनी कार्रवाई को लेकर निर्णय लेंगे। लवीना ने आरोप लगाया था कि उन्हें उनके पति सुमित के फोन में कई लड़कियों की तस्वीरें मिली, जिन्हें वो निर्देशकों को सप्लाई करते हैं और महेश भट्ट को इन सबकी जानकारी है। उन्होंने महेश भट्ट को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन बताते हुए कहा था कि उनके हिसाब से न चलने पर वो किसी का भी जीना हराम कर देते हैं।
It's Ashraf Bhatt.. 🙂
— Sonakshi BOT Datta (@SonakshiTweets) October 23, 2020
Mahesh Bhatt to take legal action against relative Luviena Lodh after she called him a don, accused him of harassment in videohttps://t.co/bhzeyBu4GG pic.twitter.com/j36zUFjzNM
— HT Entertainment (@htshowbiz) October 23, 2020
Mahesh Bhatt Ki Sushant Ko 'Khuli Dhamki' https://t.co/D2CaHSCePF
— Chasing Dreams (@Im_ChasingDream) October 23, 2020
Mahesh Bhatt Insta Posts | DECODED
i) https://t.co/UQtU0tjLxZ
ii) https://t.co/j1Zz0gS4NQ
Mahesh bhatt is a big Hippocrate.may the lady exaggerated the whole but it needs https://t.co/4dGJW1kIYz seems to highlight the lady in bad https://t.co/UQR8z1oFYi is not a fair journalism.
— dr anil saxena (@dranilsaxena) October 23, 2020
She said Bhatts are involved in supply of girls & drug trafficking !!
— 𝘒𝘢𝘭𝘪𝘬𝘢 ˖༚⭐ (@KalikaShiv_) October 23, 2020
Shouldn't this have been your headline !? Why is your narrative always pro these alleged criminals of bollywood ! Is it true that Rahul Bhatt had links with 26/11 attacks on Mumbai !?#MaheshBhatt #AliaBhatt
Rahul Bhatt has himself accepted in interviews that he saw "Mr. Headley" as father figure because Mahesh Bhatt never loved him. Typical terror!st mentality of giving excuses for crimes. He was also arrested with drugs on (perhaps Mumbai) airport. #ArrestMaheshBhatt
— Bharatwarsh🇮🇳 (@Bharatwarsh1) October 23, 2020
I feel sorry for Ranbir Kapoor. He has been a nepo kid who is treated as an outsider and detained by Selmon and Bhatt gang
— Anjali Sharma 🇺🇸🇮🇳 (Not A Bot!) ✊ (@angieksharma9) October 23, 2020
लवीना ने आरोप लगाया कि महेश भट्ट ने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है, कितने एक्टर्स, डायरेक्टर्स को उन्होंने काम से निकाल दिया है, वो एक फोन करते हैं पीछे से और लोगों का काम चला जाता है। उन्होंने कहा कि महेश भट्ट उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस में कोई उनकी शिकायत भी नहीं लिखता। उन्होंने भट्ट को ताकतवर और प्रभावशाली बताते हुए अपनी सुरक्षा को खतरा होने की बात कही।
वहीं, सुमित की तरफ से अमायरा और पब्बी को ड्रग्स दिए जाने के आरोपों पर अमायरा दस्तूर के वकील ने कहा है कि उनके क्लाइंट को इस बात का दुःख है कि कुछ लोग आरोप लगाने के लिए इस हद तक गिर सकते हैं। क़ानूनी कार्रवाई की बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये वीडियो झूठ और गलत तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने अमायरा की तरफ से सारे आरोपों को नकार दिया। अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से शिकायत दर्ज किए जाने की सूचना नहीं है।
लवीना ने कहा था “अगर कल कोई हादसा मेरे साथ या मेरे परिवार के साथ होता है तो उसके पीछे केवल महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सबरवाल, साहिल सहगल, कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे। कम से कम लोगों को पता तो चले कि बंद दरवाजे के पीछे इन्होंने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद की है और ये क्या क्या कर सकते हैं। क्योंकि महेश भट्ट बहुत ताकतवर और रसूख वाला इंसान है।”


No comments:
Post a Comment