Showing posts with label pooja bhatt. Show all posts
Showing posts with label pooja bhatt. Show all posts

महेश भट्ट परिवार पर लड़कियाँ और ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप करने वाली ‘बहू’ के खिलाफ 1 करोड़ रूपए की मानहानि


बहु के खिलाफ महेश भट्ट और मुकेश भट्ट पहुँचे बॉम्बे हाई कोर्ट 
फिल्म निर्माता महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने लवीना लोध के ख़िलाफ़ सोमवार (26 अक्टूबर 2020) को बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। भट्ट भाइयों ने लवीना से 1 करोड़ रुपए हर्जाने की माँग करते हुए मानहानि का केस दर्ज किया है। इसके अलावा कोर्ट से यह गुहार लगाई है कि वह लवीना को झूठ बोलने से, निंदनीय आरोप लगाने से रुकने के आदेश दें।

अब आगे इस मामले की सुनवाई 16 नवंबर को की जाएगी। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार (23 अक्टूबर, 2020) को महेश भट्ट की लीगल टीम ने लवीना लोध के आरोपों को खारिज किया था। साथ ही बयान में लिखा था कि वह लवीना के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

महेश भट्ट की ओर से यह बयान लवीना लोध की हालिया वीडियो पर जारी किया गया था। इसमें उन्होंने भट्ट भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए थे और महेश भट्ट को बॉलीवुड का बहुत बड़ा डॉन कहा था।

इसी वीडियो के मद्देनजर बॉम्बे हाईकोर्ट में भट्ट भाइयों के पहुँचने के बाद लवीना लोध के वकील की ओर से भी बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि लवीना महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के ख़िलाफ़ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं करेंगी।

लवीना लोध के आरोपों पर विशेष फिल्म ने इंस्टाग्राम पर महेश भट्ट की लीगल टीम द्वारा जारी बयान को शेयर किया था। इस बयान में कहा गया था कि उनके ऊपर लगे आरोप सभी फर्जी हैं और अपमानजनक हैं। इसलिए उनके मुअक्किल इस पर एक्शन लेंगे।

लवीना लोध की वीडियो

23 अक्टूबर को जारी की गई वीडियो में लवीना लोध ने दावा किया था की शादी महेश भट्ट के भाँजे से हुई थी। लेकिन उन्हें समय रहते पता चल गया था कि उनका पति ड्रग तस्कर है। उन्होंने इस सच्चाई को जानने के बाद तलाक का केस फाइल कर दिया। लवीना ने अपनी वीडियो में अमायरा दस्तूर नाम की एक्ट्रेस का नाम भी लिया है।

लवीना ने कहा, “उनके (महेश भट्ट के भाँजे) फोन में अलग-अलग तरह की लड़कियों की तस्वीरें हैं, जिसे वह निर्देशकों को दिखाते हैं और उन लोगों को लड़कियाँ भी सप्लाई करते हैं। इन सबकी जानकारी महेश भट्ट को है।”

महेश भट्ट को लेकर उन्होंने कहा था कि वह इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन हैं। सारा सिस्टम वही ऑपरेट करते हैं। अगर आप उनके नियमों के हिसाब से नहीं चलते तो वो आपका जीना हराम कर देते हैं। लवीना का कहना था कि महेश भट्ट ने न जाने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कितने एक्टर्स, कंपरोजर्स, डॉयरेक्टर्स को काम से निकाल दिया है। 

लवीना हमारी रिश्तेदार नहीं : पूजा भट्ट

महेश भट्ट की बेटी पूजा ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला उनके परिवार की रिश्तेदार नहीं है और सुमित भी उनके पिता के भाँजे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सुमित उनके पिता की कम्पनी ‘विशेष फिल्म्स’ के सीनियर प्रोडक्शन मैनेजर / हेड ऑफ प्रोडक्शन हैं। वहीं महेश भट्ट के वकील ने अपने क्लाइंट की तरफ से इन आरोपों को नकारा है। उन्होंने इन आरोपों को ‘झूठा और मानहानिकारक’ बताते हुए कहा कि क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बॉलीवुड के वरिष्ठ फिल्म निर्देशक व निर्माता महेश भट्ट पर अब ड्रग्स नेटवर्क चलाने का आरोप लगे हैं, जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाने वाली लवीना लोध के खिलाफ ही कानूनी कार्रवाई का मन बना लिया है। सुमित सभरवाल की पत्नी लवीना लोध ने खुद को महेश भट्ट के भाँजे सुमित सभरवाल की पत्नी बताते हुए कई आरोप लगाए थे। महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने तो इस बात से भी इनकार कर दिया कि लवीना लोध उनके पिता महेश भट्ट की रिश्तेदार है।

उन्होंने कहा कि वकीलों की सलाह के बाद महेश भट्ट क़ानूनी कार्रवाई को लेकर निर्णय लेंगे। लवीना ने आरोप लगाया था कि उन्हें उनके पति सुमित के फोन में कई लड़कियों की तस्वीरें मिली, जिन्हें वो निर्देशकों को सप्लाई करते हैं और महेश भट्ट को इन सबकी जानकारी है। उन्होंने महेश भट्ट को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन बताते हुए कहा था कि उनके हिसाब से न चलने पर वो किसी का भी जीना हराम कर देते हैं।

लवीना ने आरोप लगाया कि महेश भट्ट ने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है, कितने एक्टर्स, डायरेक्टर्स को उन्होंने काम से निकाल दिया है, वो एक फोन करते हैं पीछे से और लोगों का काम चला जाता है। उन्होंने कहा कि महेश भट्ट उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस में कोई उनकी शिकायत भी नहीं लिखता। उन्होंने भट्ट को ताकतवर और प्रभावशाली बताते हुए अपनी सुरक्षा को खतरा होने की बात कही।

वहीं, सुमित की तरफ से अमायरा और पब्बी को ड्रग्स दिए जाने के आरोपों पर अमायरा दस्तूर के वकील ने कहा है कि उनके क्लाइंट को इस बात का दुःख है कि कुछ लोग आरोप लगाने के लिए इस हद तक गिर सकते हैं। क़ानूनी कार्रवाई की बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये वीडियो झूठ और गलत तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने अमायरा की तरफ से सारे आरोपों को नकार दिया। अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से शिकायत दर्ज किए जाने की सूचना नहीं है।

लवीना ने कहा था “अगर कल कोई हादसा मेरे साथ या मेरे परिवार के साथ होता है तो उसके पीछे केवल महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सबरवाल, साहिल सहगल, कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे। कम से कम लोगों को पता तो चले कि बंद दरवाजे के पीछे इन्होंने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद की है और ये क्या क्या कर सकते हैं। क्योंकि महेश भट्ट बहुत ताकतवर और रसूख वाला इंसान है।

कहीं स्मूच तो नहीं न्यूड

चर्चित पूजा भट्ट का न्यूड बॉडी पेंट और पिता महेश भट्ट से स्मूच 
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक स्‍टार्स मौजूद है और लगभग सभी के साथ कोई ना कोई कॉन्‍ट्रोवर्शियल हुआ ही होगा। फिर वह चाहे किसी तरह का फोटोशूट हो या फिर कोई कॉन्ट्रोवर्शियल किस्‍सा। बॉलीवुड के इतिहास में स्टार्स ने कई ऐसे कॉन्ट्रोवर्शियल फोटोशूट, विज्ञापन आदि शूट किए हैं जिसनकी वजह से वह विवादों में बुरे फंसे। साल 1993-94 में फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश भट्ट उस वक्त खूब विवादों में रहे थे, जब वे स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पर बेटी पूजा भट्ट के साथ स्मूच करते नजर आए थे। इस फोटोशूट को लेकर बॉलीवुड गलियारों में महेश भट्ट और पूजा भट्ट की खूब आलोचना हुई थी। मैगजीन के लिए महेश भट्ट का सिर्फ फोटोशूट विवादों में नहीं रहा था। उनके बयान ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस दौरान उन्होंने कहा था, “अगर पूजा मेरी बेटी न होती तो मैं उससे शादी कर लेता।” कुछ धार्मिक संगठनों ने इनका जमकर विरोध किया था। लेकिन पूजा को इस फोटोशूट से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद पूजा भट्ट का न्यूड बॉडी पेंट भी खासा चर्चित रहा था, यहां तक कि आमिर खान भी फिल्‍म पीके के पोस्‍टर से कॉन्ट्रोवर्शियल में घिर चुके है।
पूजा भट्ट 
1993-94 में फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट और पूजा भट्ट। महेश स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पर बेटी पूजा भट्ट के साथ स्मूच करते नजर आए थे। यह विवाद काफी समय तक विवादों में रहा। इसके बाद पूजा भट्ट का न्यूड बॉडी पेंट भी खासा चर्चित रहा।
ममता कुलकर्णी
बताया जाता है कि बॉलीवुड में अगर अपनी बोल्‍ड इमेज से किसी ने आग लगाई है तो वह है ममता कुलकर्णी थीं। जी हां, ममता ने अपनी सेक्‍स अपील और बोल्‍ड इमेज से लोखों दिलों में जगह बनाई। ममता ने साल 1993 में कुछ ऐसे पोज दिए कि वह रातों रात सुर्खियों में आ गई। हर कोई उनके इस पोज से शॉक्‍ड था।
कंगना रनौत
आज की टॉप अभिनेत्रियों में से एक बॉलीवुड की क्‍वीन कंगना रनौत वैसे तो काफी बोल्‍ड और खूबसूरत अदाकारा है। लेकिन वह भी बॉलीवुड में आने से पहले कॉन्ट्रोवर्शियल में फंस चुकी है। जी हां, कंगना रनौत ने साल 2007 में टॉपलेस होकर फैशन मैगजीन स्‍टारडस्‍ट के लिए अपना टॉपलेस फोटोशूट करवाया था।
kangna ranaut, confession, intimate scenes, rangoon, movies, entertainment, bollywoodअपनी अपकमिंग फिल्म रंगून में बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत आए दिन इस फिल्म के बारे में नये नये खुलासे कर रही हैं. अब कंगना ने ऐसा ही एक खुलासा करके सब को चौंका दिया है.
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान कंगना से ‘रंगून’ के इंटिमेट सीन्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की मुझे इस फिल्म के इंटिमेट सीन्स के बारे में पहले से कोई जानकारी नही थी. विशाल ने बाद में ये सीन मुझसे डिस्कस किये.
बाद में कंगना ने यह भी बताया की उन्हें इंटिमेट सीन करने में कोई भी परेशानी नहीं होती है बल्कि उन्हें इंटिमेट सीन्स करना पसंद है और उन्हें ये सीन्स करना अच्छा लगता है. कंगना ने बताया की वो बड़ी ही आसानी से ये सीन शूट करवा लेती हैं.
मलिका शेरावत
मलिका की एंट्री बॉलीवुड में धमाकेदार रही। अपनी पहली फिल्‍म में लगभग 20 चु्ंबन देते हुए रिकॉर्ड बनाया थो और बेहद बोल्‍ड इमेज बनाते हुए वह रातों रात सुर्खियों में आ गई। अपनी बोल्‍ड इमेज को लेकर वह कई बार कॉन्ट्रोवर्शी में फंस चुकी है। साल 2011 में एक मैगजीन के कवर पेज पर उन्‍होंने काफी बोल्‍ड फोटोशूट करवाया जिसको लेकर वह चर्चा में रही थी। इसके अलावा वह फिल्‍म शशशशश के लिए भी काफी चर्चा में रहीं।
मिनिषा लांबा
मिनिषा का बॉलीवुड सफर वैसे तो कुछ खास नहीं रहा पर उनके एक फोटोशूट से वह कई दिनों चर्चा में जरूर बनी रहीं। यह फोटोशूट उन्‍होंने 2012 में करवाया था।
वीना मलिक
पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस वीना मलिक ने वैसे तो बॉलीवुड में खुद को स्‍थापित करने की बहुत कोशिश की पर कामयाब नहीं हो सकीं। लेकिन साल 2011 में वीना ने एक सिजलिंग फोटोशूट करवाकर लंबे समय तक विवादों से घिरी रहीं। वीना मलिका का ये सेमी न्‍यूड फोटो हर तरफ वायरल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पाकिस्‍तान लौटने पर वीना को जान से मारने की धमकी तक मिल चुकी थी।
अक्षय और ट्विंकल
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी विवादों से बच नहीं पाए हैं। अक्षय कुमार ने जींस बनाने वाली कंपनी लिवाइस के ‘अनबटन मी’  कैंपेन के दौरान बुरे फंसे थे। यहां अक्षय स्‍टेज पर वाल्‍क करते हुए सामने की ओर आते है और ट्विंकल से उनकी जींस का बटन खोलने के लिए कहते है। इस विज्ञापन को लेकर भी काफी विवाद हुआ और अक्षय ट्विंकल पर केस भी हुआ।
वैसे सूची बहुत लम्बी है, 70 के दशक में रेहाना सुल्तान, रीना रॉय, ज़ाहिरा, ज़ाहिदा, राधा सलूजा, लक्ष्मी, आदि अनेको अभिनेत्रियाँ आयीं, कुछ तो शरीर प्रदर्शन की आड़ में अपनी अभिनय प्रतिभा के कारण फिल्म जगत में नाम कमा गयीं, परन्तु अधिकतर कहीं लुप्त ही हो गयीं।