Showing posts with label liplock. Show all posts
Showing posts with label liplock. Show all posts

‘उसने सिर हिलाया…मेरे पूरे चेहरे पर चुम्मा लिया’ : रेहाना पंडित के साथ लिपलॉक

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे जीशान खान ने हाल में अपने से उम्र में 11 साल बड़ी एक्ट्रेस रेहाना पंडित के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। लिपलॉक की तस्वीर शेयर कर जीशान ने बताया था कि उनकी और रेहाना पंडित की प्रेम कहानी फेयरीटेल्स जैसी है। अब इसी रिश्ते से जुड़ी कहानी मीडिया के सामने रखते हुए उन्होंने बताया कि आखिर पहली बार क्या हुआ था जब उन्होंने रेहाना से अपने प्रेम का इजहार किया था।

अंग्रेजी वेबसाइट जूम डिजीटल के बाय इनवाइट ओनली में जीशान ने बताया कि रेहाना पंडित ने पहली बार में उन्हें उनके प्रपोजल का जवाब नहीं दिया था। लेकिन अगले ही दिन उनके घर पहुँचकर उनके पूरे मुँह को चूमते हुए ‘आई लव यू’ कहा था। 

 जीशान के अनुसार, वो और रेहाना पहले अच्छे दोस्त थे, इसलिए उन्हें डर था कि प्रपोज करने के कारण बात बिगड़ सकती है और जो समय साथ बिताया है उसकी यादें और सारी खुशियाँ भी खत्म हो जाएगी। उनके मुताबिक वो खुद को रोकना चाहते थे लेकिन एक दिन फिल्म देखने के दौरान उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया। 

उन्होंने रेहाना की ओर देख बोला, “तुम्हें पता है क्या? मैं तुमसे प्यार करता हूँ। और वह मुझे देखती है और वह थोड़ा सिर हिलाती है।” जीशान के अनुसार, इसके बाद उन्होंने खुद को मन ही मन बेवकूफ कहा और सोचा कि उन्हें दिल की नहीं सुननी चाहिए थी। एक्टर के अनुसार, रेहाना ने उस समय उन्हें नजरअंदाज किया लेकिन अगले ही दिन आकर पूरे मुँह पर चुम्मा लेने लगीं।

वह कहते हैं, “अगले दिन, मैं सुबह उठा और कोई घंटी बजा रहा था। मैं दरवाजा खोला और उस समय रेहाना थी। मैंने उससे कहा कि अंदर आओ। मैं अभी उठा, तुमने मुझे फोन क्यों नहीं किया? और वह बस अंदर आती है और मेरे पूरे चेहरे पर चुम्मा लेने लगती है और कहती है आई लव यू।”

पिछले सप्ताह जीशान ने रेहाना के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें दोनों एक दूसरे को किस कर रहे थे। अपनी तस्वीर के साथ जीशान ने पोस्ट भी डाला था जिसमें उन्होंने खुशी जाहिर की थी कि वो रेहाना को पाकर कितने खुश हैं और चाहते हैं कि हर कोई उनके प्यार को महसूस करें।

जीशान ने जूम डिजीटल के बाय इनवाइट ओनली में कास्टिंग काउच के अनुभव का भी खुलासा किया और बताया कि कैसे एक नामी प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाकर कपड़े उतारने को कहा था। लेकिन जीशान इस चीज को समझ गए थे और उन्होंने कहा था कि वो ऑडिशन देकर काम करना पसंद करेंगे। इसके बाद डायरेक्टर ने उनके सामने कई नाम लिए और समझाया कि कैसे उन सबकी सफलता के पीछे वो जिम्मेदार थे लेकिन जीशान ने समझौता करने से मना कर दिया।

विवादित Kiss Scene जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं

(L)पूजा भट्ट को किस करते महेश भट्ट(R) रिचर्ड गेरे के साथ शिल्पा शेट्टी। इनसेट फोटो में कमलेश गिल को किस करते राजकुमार राव।
आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ फिल्म समीक्षक 
'चुंबन' का चलन तो बॉलीवुड में एकदम शुरुआत से रहा है। हीरो-हीरोइन के बीच प्यार को दर्शाने के लिए कई तरह के प्रतीकात्मक चीजों का प्रयोग किया गया जैसे बगिया में दो फूलों का आपस में मिलना, उन पर तितली का आकर बैठना, दो पक्षियों का चोंच लड़ाना।
राजकुमार राव(32) अपकमिंग फिल्म 'बहन होगी तेरी' में 80 साल की एक्ट्रेस कमलेश गिल को Kiss करके काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म में राजकुमार राव ने इस सीन को करने के लिए 18 रीटेक लिए है। हालांकि ये किसिंग सीन तो राजकुमार राव ने रील लाइफ में किए हैं लेकिन ऐसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हैं जो रियल लाइफ में KISSING विवाद में फंस चुके हैं। इसके कारण वे न केवल सुर्खियों में रहे हैं बल्कि अपने नाम एक नए विवाद को भी जोड़ चुके हैं।
बॉलीवुड में अब किस सीन बहुत ही नॉर्मल हो गया है और लोगों के बीच सबसे इंट्रेस्टिंग टॉपिक भी यही है सितारों के Kiss Scene. फिर चाहे वो फिल्मों में हो या उनकी Real life में, इसी तरह बॉलीवुड के कई सितारे अपनी रियल लाइफ के किस सीन को लेकर सुर्खियों में रहे हैं.
बॉलीवुड के कुछ विवादित Kiss Scene
Related imageहिमांशु रॉय-देविका रानी 
हिमांशु देविका की खूबसूरती पर मुग्ध हो गए और साल 1933 में अपनी फिल्म 'कर्म' में काम देने की पेशकश की, जिसे देविका ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया. इस फिल्म में देविका के हीरो हिमांशु राय ही बने. उन्होंने इस दौरान हिमांशु राय के साथ एक किस सीन फिल्माया, जो उस समय का सबसे लंबा किसिंग सीन था.इसमें पहली बार चार मिनट का चुंबन दृश्य दिखाया गया, जिसके बाद देविका की काफी आलोचना हुई और फिल्म को बैन भी कर दिया गया.
 महेश भट्ट और पूजा भट्ट :
फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट अपनी बोल्ड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं लेकिन कई साल पहले उनकी एक तस्वीर लीक हुई जिसमें वे अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ Kiss Scene करते नजर आए.
दरअसल उन्होंने एक फोटोशूट करवाया था जिसे स्टारडस्ट मैगजीन ने अपने Cover Page के लिए कराया था. उन्होंने पूजा के साथ लिपलॉक सीन दिया था. इस फोटो के सामने आने पर इतना विवाद हुआ कि पूजा और महेश भट्ट, दोनों ने इस फोटो को फेक बताया था.
 शाहरुख खान और जोनाथन रॉस
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी इस विवाद में पड़ चुके हैं, जब जोनाथन रॉस ने अपने रियलिटी शो में शाहरुख को गेस्ट के रूप में बुलाया था.
इस शो में हिस्सा लेने के बाद उनकी एक तस्वीर तेजी से फैलने लगी थी, जिसमें शाहरुख एक शख्स को Kiss करते दिखाई दिए थे. हालांकि कुछ ने इस फोटो को रियल बताया था लेकिन कुछ इसे फोटोशॉप बताया.
 दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या 
दीपिका पादुकोण भी सिद्धार्थ माल्या के साथ किस सीन को लेकर साल 2013 में बहुत सुर्खियों में रहीं.
जिस समय कोलकाता के Eden Gardens Stadium में IPL टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच चल रहा था, ठीक उसी समय दीपिका सिद्धार्थ के साथ बैठकर मैच देख रही थीं. ऐसे में जैसे ही रॉयल चैलेंजर जीती तो सिद्धार्थ ने दीपिका को सबके Kiss कर लिया था.
 बिपाशा बसु और Cristiano Ronaldo
बिपाशा बसु फुटबॉल खिलाड़ी Cristiano Ronaldo को लेकर खूब चर्चा में रह चुकी हैं. साल 2007 में दोनों की एक ऐसी फोटो मीडिया में आई थी, जिसमें वे एक-दूसरे को Kiss कर रहे थे.
दरअसल यह फोटो एक पार्टी के दौरान ली गई थी, जिसके सामने आने के बाद खूब हंगामा हुआ था.

लीना चंद्रावरकर और राम जेठमलानी
 अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर को मुंबई में साल 2015 में हुए 'हम लोग अवॉर्ड्स' Function में मशहूर वकील और पॉलिटिशियन राम जेठमलानी ने Kiss कर लिया था. इवेंट के दौरान दोनों एक साथ बैठे थे.
जब इन्हें स्टेज पर बुलाया गया, तब पहले तो जेठमलानी ने लीना को गले लगाया और बाद में Kiss कर लिया. लीना भी उनका हाथ थामे Kiss करती नजर आई थीं.
 पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रिंस चार्ल्स
पद्मिनी कोल्हापुरे ने Real Life में सबसे विवादित Kiss किया था, जिससे जबरदस्त हंगामा हुआ. दरअसल साल 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत आए थे, प्रिंस के चारों ओर कड़ी Security थी, लेकिन किसी बात की परवाह किए बगैर पद्मिनी ने उनके गाल पर Kiss कर लिया था. कई दिनों तक यह मामला इंटरनेशनल लेवल पर चर्चा का विषय बना रहा था.
 रेखा और ऋतिक रोशन
एक अवॉर्ड फंक्शन में रेखा ने ऋतिक रोशन को Kiss कर लिया था. फंक्शन में मौजूद कई फोटोग्राफरों ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया. ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी थी.
शबाना आजमी और नेल्सन मंडेला
 केपटाउन में साल 1993 में नेल्सन मंडेला के सम्मान में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. जिसमें शबाना आजमी भी गई थीं.
दोनों की मुलाकात के दौरान शबाना ने मंडेला के गाल पर Kiss किया था. जब मीडिया में ये फोटो आई तो कई मुस्लिम लीडर्स ने इसकी आलोचना की थी.
 र्मेंद्र और राम जेठमलानी 
साल 2014 में राम जेठमलानी की बर्थडे पार्टी में अभिनेता धर्मेंद्र भी पहुंचे थे. इसी दौरान धर्मेंद्र ने उन्हें फूलों का गुलस्ता देकर बधाई दी और उन्हें Kiss कर लिया. उनकी ये फोटो उस दौरान खूब वायरल हुई थी और मीडिया में चर्चा का विषय बनी थी.
अवलोकन करें:--
https://twitter.com/i/status/1043790938454335488

About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर आरोप लगाया है कि 'हॉर्न ओके प्लीज' (2009) के सेट पर उन्...

About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पूरी दुनिया को बेइमान और खुद को सबसे ईमानदार बताने वाले अरविंद केजरीवाल के चरित्र का सबसे काला पहलू उजागर हुआ है। ....


About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
सेक्स बहुत गन्दी चीज है, इसके बावजूद आज हम डेढ़ सौ करोड़ तक पहुँच गये है। बच्चों को सेक्स की शिक्षा देना चाहिए, तर्कपू.....

राखी और मीका सिंह 
साल 2006 में जब राखी सावंत मीका की बर्थडे पार्टी में गई, तो वहां मीका ने राखी सावंत को पकड़ कर जबरदस्ती Kiss कर लिया था. इस मामले पर राखी काफी गुस्सा हुई थीं. इस घटना के बाद राखी ने पुलिस से इसकी शिकायत करते हुए मीका पर जबरदस्ती किस और छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे.
शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे
दिल्ली में एड्स जागरूकता समारोह के दौरान मंच पर शिल्पा शेट्टी को देखकर अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे काफी उत्तेजित हो गए और उन्होंने शिल्पा को जोरदार किस कर लिया. जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी हालांकि उन्होंने बाद में पूरे देश से माफी मांग ली थी.
ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन
एक समारोह के दौरान ऐश्वर्या ने जब ससुर अमिताभ बच्चन को गाल पर किस करके बधाई देने की कोशिश की तो अंजाने में दोनों के होंठ इतने नज़दीक आ गए कि लोगों लगा कि ऐश ने अमिताभ के होंठों पर किस किया. इस खबर ने काफी सुर्खियां भी बटोरी.
ऐश्वर्या राय और अजय देवगन
फिल्म ‘पा’ के प्रमोशन के दौरान एक समारोह में अजय जब ऐश से गले मिलने लगे उसी वक़्त दोनों के होंठ आपस में टकरा गए और कैमरों ने इस विवादित लम्हे को कैद कर लिया. इस दौरान अभिषेक और काजोल साथ ही मौजूद थे.
ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया (1973)
फिल्म 'बॉबी' ने युवा प्रेम को काफी बढ़ावा दिया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर बेहद खूबसूरत डिंपल कपाड़िया को स्मूच करते नजर आए हैं और इसी दमदार किस की वजह से ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
शशि कपूर और जीनत अमान (1978)
फिल्मों को रोमांटिक बनाने में जीनत अमान का काफी हाथ रहा है। फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' से उन्होंने हीरोइनों को हॉटनेस की एक अलग इमेज दी। इसी फिल्म में शशि कपूर के साथ लिप लॉक ने बॉलीवुड में धूम मचा दी थी।
माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना ( 1988)
फिल्म 'दयावान' में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच हुआ 'किस' बॉलीवुड का सबसे मशहूर किस है। खबर तो ये भी थी लोग सिर्फ इस किस के सीन को देखने के लिए ही ये फिल्म देखने गए थे।
इस चुम्बन दृश्य को फिल्माते विनोद खन्ना सुधबुध खो बैठे थे। उन्हें कट-कट की आवाज़ भी सुनाई नहीं दे रही थी, होश में आने पर माधुरी के इतनी जोर से कटा था, कि आज भी माधुरी उन क्षणों को याद कर सिरहर उठती हैं।
आमिर और करिश्मा (1996)
फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान और करिश्मा कपूर ने बारिश में भीगते हुए सबसे लंबा किस किया था। इस किस ने बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई थी। 
रानी मुखर्जी और कमल हसन (2000)
फिल्म 'हे राम' में रानी मुखर्जी और कमल हसन के बीच हुआ किस अपने आप में काफी सेन्सुअस था। ऑन स्क्रीन दोनों की कैमिस्ट्री ने धूम मचा दी थी।
मल्लिका शेरावत और हिमांशु मल्लिक (2003)
फिल्म 'ख्वाहिश' में मल्लिका शेरावत और हिमांशु मल्लिक के बीच कुल 17 लिप लॉक किस हुए हैं। बॉलीवुड की दुनिया में इतने सारे किस ने उस समय हलचल मचा दी थी।
इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता (2005)
फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी ने ब्यूटी क्वीन तनुश्री दत्ता को लंबे समय तक किस किया था। हालांकि इमरान हाशमी बॉलीवुड में अपने किस के लिए ही जाने जाते हैं पर इस किस की बात ही अलग थी।
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय (2006)
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या राय फिल्म 'धूम-2' में ऋतिक रोशन को बड़े ही सेन्सुअस तरीके से किस करती नजर आईं। हालांकि ऐश्वर्या सबसे पहले विवेक ऑबराय को ऑन स्क्रीन किस कर चुकी थीं लेकिन ऋतिक को किस करने की बात ही अलग थी।
करीना कपूर और शाहिद कपूर (2007)
फिल्म 'जब वी मेट' की क्यूट जोड़ी करीना कपूर और शाहिद कपूर इस फिल्म में एक दूसरे को जबरदस्त किस करते नजर आते हैं। फिल्म को हिट बनाने में इस किस का बड़ा हाथ रहा है।
करीना कपूर और आमिर खान (2009)
फिल्म '3 इडियट्स' के आखिरी सीन में करीना कपूर और आमिर खान के बीच एक जबरदस्त लिप लॉक होता है जिसमें 'नाक बीच में नहीं आती है।' आमिर खान बड़ी बहन करिश्मा के साथ स्मूच रने के बाद करीने के साथ भी लिप लॉक करते हुए मस्त लगते हैं।
रणबीर कपूर और नर्गिस फाकरी (2011)
फिल्म 'रॉकस्टार' में रणबीर कपूर और नर्गिस फाकरी एक दूसरे को स्मूच करते नजर आए हैं। बॉलीवुड के चॉकलेट हीरो के इस लिप लॉक ने उन्हें और मशहूर कर दिया।
शाहरुख खान और कैटरीना कैफ (2012)
शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में छोटे मोटे किस तो बहुत किए हैं पर लिप लॉक पहली बार कैटरीना कैफ के साथ किया। फिल्म 'जब तक है जान' में किंग खान पहली बार कैटरीना को ऑन स्क्रीन लिप लॉक करते नजर आए थे।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (2013)
फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को स्मूच करते नजर आए हैं। ये किस ही दोनों के ऑफ कैमरा प्यार को भी दर्शाता है। आखिर क्यों न हो, दोनों 'गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड' जो ठहरे।
आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ( 2014)
फिल्म '2 स्टेट्स' में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर का लिप लॉक शानदार था। इस किस ने फिल्म के रोमांस को और अधिक बढ़ा दिया था। 
कल्लू ने बनाया 304 बार किसिंग सीन करने का रिकॉर्ड...कल्लू और ऋतु सिंह 
भारतीय सिनेमा में अब तक सिरियल किसर के नाम से इमरान हाशमी की बात होती थी, मगर उनका रिकॉर्ड अब टूटता नजर आ रहा है. किसिंग के मामले में भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्‍टार 'अरविंद अकेला कल्‍लू' उनसे काफी आगे निकल चुके हैं. कल्‍लू ने फिल्‍म ‘रब्‍बा इश्‍क ना होवे’ की अभिनेत्री 'ऋ‍तु सिंह' को 304 बार किस किया है, जो किसी भी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के अंदर इतने किसिंग सीन पहली बार हुये हैं. बता दें कि इस फिल्‍म में कल्‍लू कई अवतार में नजर आ रहे हैं. हालांकि शुरूआत में वे एक ब्रह्मचारी युवक की भूमिका में हैं, जो महिलाओं से दूर भागता है. मगर ऋ‍तु सिंह की इंट्री के बाद उन्‍हें प्‍यार में यकीन हो जाता है और शायद यही वजह है कि वे खुद पर काबू नहीं रख पाते हैं और इसलिए उन्होंने  ने बनाया 304 बार किसिंग सीन करने का रिकॉर्ड बना दिया। 
बॉलीवुड फंडा- चुंबन सीन फिट तो फिल्म हिट दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर 
बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण सबसे मंहगी अभिनेत्री मानी जाती हैं। 2013 की तरह 2014 में भी दीपिका के हॉट एण्ड सेक्सी जलवे देखने को मिलें। दीपिका की फिल्म फाइंडिंग फैनी में अर्जुन कपूर के बीच हॉट चुंबन सीन काफी खूबसूरती से फिल्माए थे।



कहीं स्मूच तो नहीं न्यूड

चर्चित पूजा भट्ट का न्यूड बॉडी पेंट और पिता महेश भट्ट से स्मूच 
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक स्‍टार्स मौजूद है और लगभग सभी के साथ कोई ना कोई कॉन्‍ट्रोवर्शियल हुआ ही होगा। फिर वह चाहे किसी तरह का फोटोशूट हो या फिर कोई कॉन्ट्रोवर्शियल किस्‍सा। बॉलीवुड के इतिहास में स्टार्स ने कई ऐसे कॉन्ट्रोवर्शियल फोटोशूट, विज्ञापन आदि शूट किए हैं जिसनकी वजह से वह विवादों में बुरे फंसे। साल 1993-94 में फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश भट्ट उस वक्त खूब विवादों में रहे थे, जब वे स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पर बेटी पूजा भट्ट के साथ स्मूच करते नजर आए थे। इस फोटोशूट को लेकर बॉलीवुड गलियारों में महेश भट्ट और पूजा भट्ट की खूब आलोचना हुई थी। मैगजीन के लिए महेश भट्ट का सिर्फ फोटोशूट विवादों में नहीं रहा था। उनके बयान ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस दौरान उन्होंने कहा था, “अगर पूजा मेरी बेटी न होती तो मैं उससे शादी कर लेता।” कुछ धार्मिक संगठनों ने इनका जमकर विरोध किया था। लेकिन पूजा को इस फोटोशूट से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद पूजा भट्ट का न्यूड बॉडी पेंट भी खासा चर्चित रहा था, यहां तक कि आमिर खान भी फिल्‍म पीके के पोस्‍टर से कॉन्ट्रोवर्शियल में घिर चुके है।
पूजा भट्ट 
1993-94 में फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट और पूजा भट्ट। महेश स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पर बेटी पूजा भट्ट के साथ स्मूच करते नजर आए थे। यह विवाद काफी समय तक विवादों में रहा। इसके बाद पूजा भट्ट का न्यूड बॉडी पेंट भी खासा चर्चित रहा।
ममता कुलकर्णी
बताया जाता है कि बॉलीवुड में अगर अपनी बोल्‍ड इमेज से किसी ने आग लगाई है तो वह है ममता कुलकर्णी थीं। जी हां, ममता ने अपनी सेक्‍स अपील और बोल्‍ड इमेज से लोखों दिलों में जगह बनाई। ममता ने साल 1993 में कुछ ऐसे पोज दिए कि वह रातों रात सुर्खियों में आ गई। हर कोई उनके इस पोज से शॉक्‍ड था।
कंगना रनौत
आज की टॉप अभिनेत्रियों में से एक बॉलीवुड की क्‍वीन कंगना रनौत वैसे तो काफी बोल्‍ड और खूबसूरत अदाकारा है। लेकिन वह भी बॉलीवुड में आने से पहले कॉन्ट्रोवर्शियल में फंस चुकी है। जी हां, कंगना रनौत ने साल 2007 में टॉपलेस होकर फैशन मैगजीन स्‍टारडस्‍ट के लिए अपना टॉपलेस फोटोशूट करवाया था।
kangna ranaut, confession, intimate scenes, rangoon, movies, entertainment, bollywoodअपनी अपकमिंग फिल्म रंगून में बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत आए दिन इस फिल्म के बारे में नये नये खुलासे कर रही हैं. अब कंगना ने ऐसा ही एक खुलासा करके सब को चौंका दिया है.
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान कंगना से ‘रंगून’ के इंटिमेट सीन्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की मुझे इस फिल्म के इंटिमेट सीन्स के बारे में पहले से कोई जानकारी नही थी. विशाल ने बाद में ये सीन मुझसे डिस्कस किये.
बाद में कंगना ने यह भी बताया की उन्हें इंटिमेट सीन करने में कोई भी परेशानी नहीं होती है बल्कि उन्हें इंटिमेट सीन्स करना पसंद है और उन्हें ये सीन्स करना अच्छा लगता है. कंगना ने बताया की वो बड़ी ही आसानी से ये सीन शूट करवा लेती हैं.
मलिका शेरावत
मलिका की एंट्री बॉलीवुड में धमाकेदार रही। अपनी पहली फिल्‍म में लगभग 20 चु्ंबन देते हुए रिकॉर्ड बनाया थो और बेहद बोल्‍ड इमेज बनाते हुए वह रातों रात सुर्खियों में आ गई। अपनी बोल्‍ड इमेज को लेकर वह कई बार कॉन्ट्रोवर्शी में फंस चुकी है। साल 2011 में एक मैगजीन के कवर पेज पर उन्‍होंने काफी बोल्‍ड फोटोशूट करवाया जिसको लेकर वह चर्चा में रही थी। इसके अलावा वह फिल्‍म शशशशश के लिए भी काफी चर्चा में रहीं।
मिनिषा लांबा
मिनिषा का बॉलीवुड सफर वैसे तो कुछ खास नहीं रहा पर उनके एक फोटोशूट से वह कई दिनों चर्चा में जरूर बनी रहीं। यह फोटोशूट उन्‍होंने 2012 में करवाया था।
वीना मलिक
पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस वीना मलिक ने वैसे तो बॉलीवुड में खुद को स्‍थापित करने की बहुत कोशिश की पर कामयाब नहीं हो सकीं। लेकिन साल 2011 में वीना ने एक सिजलिंग फोटोशूट करवाकर लंबे समय तक विवादों से घिरी रहीं। वीना मलिका का ये सेमी न्‍यूड फोटो हर तरफ वायरल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पाकिस्‍तान लौटने पर वीना को जान से मारने की धमकी तक मिल चुकी थी।
अक्षय और ट्विंकल
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी विवादों से बच नहीं पाए हैं। अक्षय कुमार ने जींस बनाने वाली कंपनी लिवाइस के ‘अनबटन मी’  कैंपेन के दौरान बुरे फंसे थे। यहां अक्षय स्‍टेज पर वाल्‍क करते हुए सामने की ओर आते है और ट्विंकल से उनकी जींस का बटन खोलने के लिए कहते है। इस विज्ञापन को लेकर भी काफी विवाद हुआ और अक्षय ट्विंकल पर केस भी हुआ।
वैसे सूची बहुत लम्बी है, 70 के दशक में रेहाना सुल्तान, रीना रॉय, ज़ाहिरा, ज़ाहिदा, राधा सलूजा, लक्ष्मी, आदि अनेको अभिनेत्रियाँ आयीं, कुछ तो शरीर प्रदर्शन की आड़ में अपनी अभिनय प्रतिभा के कारण फिल्म जगत में नाम कमा गयीं, परन्तु अधिकतर कहीं लुप्त ही हो गयीं।