Showing posts with label girlfriend. Show all posts
Showing posts with label girlfriend. Show all posts

चर्च के सामने ‘ओरल सेक्स’ : रूस की अदालत ने कहा – धार्मिक भावनाएँ भड़काई

                            रूस में टिकटॉकर और उसकी गर्लफ्रेंड ने दिया अश्लील पोज
रूस में एक चर्च के सामने अश्लील पोज देने के लिए एक टिकटॉकर और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को 10 महीने जेल में काटने होंगे। इन्होंने राजधानी मॉस्को के रेड स्क्वायर स्थित एक कैथेड्रल चर्च के बाहर ‘सेक्स एक्ट’ की नकल की। तजाकिस्तान मूल के टिकटॉकर रुस्लन मरोडझाओनजोडा और रूस की अनास्तासिया चिस्तोवा को मॉस्को की ‘Tverskoi’ अदालत ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का दोषी मानते हुए सज़ा सुनाई।

इन दोनों ने मॉस्को के सेंट बेसिल कैथेड्रल चर्च के बाहर ओरल सेक्स करने की नकल उतारी थी। बता दें कि रूस में इन चीजों को लेकर सख्त नियम-कानून हैं और राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के काल में ऐसी हरकतों पर सज़ा का सख्त प्रावधान है। इन दोनों को सितंबर 2021 में ही गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की थीं, उनमें देखा जा सकता है कि रुसलन चर्च के सामने खड़े हैं और उनकी गर्लफ्रेंड अनास्तासिया घुटनों के बल उनके कमर तक झुकी हुई हैं।

इन्होंने अपनी तस्वीर का कैप्शन दिया था – ”The Labor Code is not the Criminal [Code], you can break it’. साथ ही महिला को इस तस्वीर में रूस की पुलिस का जैकेट पहने हुए भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के 10 दिनों बाद इन्हें हिरासत में ले लिया गया था। ब्लॉगर ने इसके लिए माफ़ी माँगी थी और $71 (5244 रुपए) का जुर्माना भी भरा था। अदालत ने कहा कि इन दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस तरह की हरकत कर के समाज का अपमान किया है।

जहाँ रुस्लन सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियो के लिए जाने जाते हैं, उनकी गर्लफ्रेंड एक इंस्टाग्राम मॉडल है। जेल की सज़ा काटने के बाद टिकटॉकर को तजाकिस्तान डिपोर्ट किया जा सकता है। 2012 में तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के साथ ही पुतिन ने रूस की परंपरा को प्रमोट करने की घोषणा की थी। रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च और पुतिन के बीच अच्छे सम्बन्ध रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस जोड़े की गिरफ़्तारी का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।

‘उसने सिर हिलाया…मेरे पूरे चेहरे पर चुम्मा लिया’ : रेहाना पंडित के साथ लिपलॉक

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे जीशान खान ने हाल में अपने से उम्र में 11 साल बड़ी एक्ट्रेस रेहाना पंडित के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। लिपलॉक की तस्वीर शेयर कर जीशान ने बताया था कि उनकी और रेहाना पंडित की प्रेम कहानी फेयरीटेल्स जैसी है। अब इसी रिश्ते से जुड़ी कहानी मीडिया के सामने रखते हुए उन्होंने बताया कि आखिर पहली बार क्या हुआ था जब उन्होंने रेहाना से अपने प्रेम का इजहार किया था।

अंग्रेजी वेबसाइट जूम डिजीटल के बाय इनवाइट ओनली में जीशान ने बताया कि रेहाना पंडित ने पहली बार में उन्हें उनके प्रपोजल का जवाब नहीं दिया था। लेकिन अगले ही दिन उनके घर पहुँचकर उनके पूरे मुँह को चूमते हुए ‘आई लव यू’ कहा था। 

 जीशान के अनुसार, वो और रेहाना पहले अच्छे दोस्त थे, इसलिए उन्हें डर था कि प्रपोज करने के कारण बात बिगड़ सकती है और जो समय साथ बिताया है उसकी यादें और सारी खुशियाँ भी खत्म हो जाएगी। उनके मुताबिक वो खुद को रोकना चाहते थे लेकिन एक दिन फिल्म देखने के दौरान उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया। 

उन्होंने रेहाना की ओर देख बोला, “तुम्हें पता है क्या? मैं तुमसे प्यार करता हूँ। और वह मुझे देखती है और वह थोड़ा सिर हिलाती है।” जीशान के अनुसार, इसके बाद उन्होंने खुद को मन ही मन बेवकूफ कहा और सोचा कि उन्हें दिल की नहीं सुननी चाहिए थी। एक्टर के अनुसार, रेहाना ने उस समय उन्हें नजरअंदाज किया लेकिन अगले ही दिन आकर पूरे मुँह पर चुम्मा लेने लगीं।

वह कहते हैं, “अगले दिन, मैं सुबह उठा और कोई घंटी बजा रहा था। मैं दरवाजा खोला और उस समय रेहाना थी। मैंने उससे कहा कि अंदर आओ। मैं अभी उठा, तुमने मुझे फोन क्यों नहीं किया? और वह बस अंदर आती है और मेरे पूरे चेहरे पर चुम्मा लेने लगती है और कहती है आई लव यू।”

पिछले सप्ताह जीशान ने रेहाना के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें दोनों एक दूसरे को किस कर रहे थे। अपनी तस्वीर के साथ जीशान ने पोस्ट भी डाला था जिसमें उन्होंने खुशी जाहिर की थी कि वो रेहाना को पाकर कितने खुश हैं और चाहते हैं कि हर कोई उनके प्यार को महसूस करें।

जीशान ने जूम डिजीटल के बाय इनवाइट ओनली में कास्टिंग काउच के अनुभव का भी खुलासा किया और बताया कि कैसे एक नामी प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाकर कपड़े उतारने को कहा था। लेकिन जीशान इस चीज को समझ गए थे और उन्होंने कहा था कि वो ऑडिशन देकर काम करना पसंद करेंगे। इसके बाद डायरेक्टर ने उनके सामने कई नाम लिए और समझाया कि कैसे उन सबकी सफलता के पीछे वो जिम्मेदार थे लेकिन जीशान ने समझौता करने से मना कर दिया।