दिल्ली के ककरौला गाँव में क्षतिग्रस्त प्रतिमाएँ और सड़क पर उतरी भीड़
साउथ-वेस्ट दिल्ली के ककरौला गाँव में एक हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ मचाए जाने की खबर सामने आई है। असामाजिक तत्वों ने न सिर्फ मंदिर में तोड़फोड़ मचाई, बल्कि हनुमान जी की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुँचाया गया। ये घटना सोमवार (अप्रैल 12, 2021) रात की है। सुबह इस घटना के सामने आने के बाद मंदिर के पास कई लोग जमा हो गए।
आज हनुमानभक्त कहलवाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल क्यों खामोश हैं? आखिर उनके मुख्यमंत्री रहते कब तक हिन्दू देवी-देवताओं को खंडित हिन्दुओं की हत्याएं होती रहेंगी? क्या हिन्दू उनको वोट नहीं देता या फिर मुफ्त की रेवड़ियां बाँट हिन्दुओं को लज्जित करते रहोगे? लाल कुआँ, चांदनी चौक और अब ककरौला गांव में प्रतिमाओं को खंडित करने वालों पर कब सख्त कार्यवाही होगी? हिन्दू विरोधी दंगों में आपके पार्षद शामिल होते हैं, क्यों? क्या आपकी पार्टी हिन्दू विरोधी है? कहाँ है #Intolerance, #not in my name, #award vapasi और "गंगा-जमुनी तहजीब" का स्वांग रचने वाले गैंग?
विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने जानकारी देते हुए बताया, “आज भारतीय नव वर्ष व नव रात्रि के पहले दिन पश्चिमी दिल्ली के ककरौला गाँव के माता सहज कौर कुलदेवी- हनुमान मन्दिर में देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़े जाने की खबर आना बेहद हृदय विदारक है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर को घटना स्थल पर प्रदर्शन किया।” उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसी घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं।
राजधानी दिल्ली में हिंदूओं व मंदिरों पर बढ़ती हमलों की घटनाओं व पुलिस-प्रशासन की उदासीनता ने हिन्दू समाज की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। दोषियों के विरुद्ध @DelhiPolice द्वारा कठोर कार्यवाही जरूरी है। pic.twitter.com/TtkkpuPNTe
— विनोद बंसल (@vinod_bansal) April 13, 2021
बंसल ने कहा कि राजधानी दिल्ली में हिंदूओं व मंदिरों पर बढ़ती हमलों की घटनाओं व पुलिस-प्रशासन की उदासीनता ने हिन्दू समाज की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की माँग की। विनोद बंसल ने ऑपइंडिया से बात करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से हिन्दुओं में आक्रोश का माहौल है और पुलिस को भी इसे समझते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
विनोद बंसल ने सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर में स्थित माँ दुर्गा की प्रतिमा के हाथ तोड़ दिए गए हैं। साथ ही कई चीजें जमीन पर बिखरी पड़ी हुई हैं। जिस फर्श पर मूर्तियाँ स्थापित की हुई थीं, उसके भी टुकड़े-टुकड़े कर डाले गए। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुँची। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सुबह-सुबह जब पंडित जी वहाँ गए, तभी उन्होंने इस स्थिति को देख कर ग्रामीणों को सूचना दी।
इस एक ही परिसर में एक तरह से तीन मंदिर स्थापित हैं। एक में देखा जा सकता है कि हनुमान जी की प्रतिमा जमीन पर गिरी हुई है। वहाँ और एक भारी पत्थर भी पड़ा हुआ था। इसी तरह माँ दुर्गा की प्रतिमा के पास ईंट पाए गए। इस घटना के बाद अब मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की माँग की। ‘हर हर महादेव’ के नारे के साथ प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे।
मंदिरों में देवी-देवताओं की मूर्ति विध्वंस से आक्रोशित हिन्दू समाज पश्चिमी दिल्ली में सड़कों पर उतर आया है। देखना यह है कि यहां की सरकार हिन्दू रक्षार्थ कब अपनी तन्द्रा से जागेगी..!! pic.twitter.com/FkFDTItSFO
— विनोद बंसल (@vinod_bansal) April 13, 2021
वो तो ठीक है पर आप घर के अंदर से ज्ञान क्यों दे रहे हो क्या आप सड़क पर उतरे इस विषय के लिए।
— Ankit Yadav 130390 (@ankityadav199) April 13, 2021
नहीं उतरे ना तो को उतरे है उनका हौसला बड़ाओ घर की खिड़की से पर बाहर मत निकलना
क्यों भाई सिर्फ बजरंग दल ने ही ठेका ले रखा है बाकी हम और आप सिर्फ झक मारने के लिए है
— Pravin G Goswami (@PravinGGoswami1) April 13, 2021
#जेहादी मानसिकता का खेल अपने चरम पर है #सेकुलर सरकारे विश्वास जीतने में लगी हैं
— Nation First (@1Desh1law) April 13, 2021
और सेकुलर सरकारे तो क्या आजकल न्याय व्यवस्था भी विश्वास जीतने में लगी है
इसलिए जो इंसाफ की मांग करता है उसके ऊपर 50000 का जुर्माना लगा दिया जाता है। #जागो_हिन्दुओ_एकजुट_हो_जाओ#जलियांवाला_बाग pic.twitter.com/iQ30jtYqvE
केजरीवाल की सरकार में जेहादियों के हौशला बुलंद है, केजरीवाल के विधायक अमानुल्लाह लगातार भड़काऊ वीडियो डाल रहा है और पार्षद ताहिर हुसैन तो खुलेआम हिन्दुओ और मंदिरों पर हमला करते देखा गया था दिल्ली दंगो में..
— 🚩🏹राष्ट्रवादी💯💪 (@ashishs43572872) April 13, 2021
केजरीवाल का इनको पूरा समर्थन है
इस विरोध प्रदर्शन को लेकर VHP ने कहा, ” मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्ति विध्वंस से आक्रोशित हिन्दू समाज पश्चिमी दिल्ली में सड़कों पर उतर आया है। देखना यह है कि यहाँ की सरकार हिन्दू रक्षार्थ कब अपनी तन्द्रा से जागेगी।” बजरंग दल के कई कार्यकर्ता आक्रोशित लोगों का नेतृत्व कर रहे थे। मंदिर के आसपास बाजार है, जहाँ की सड़क पर ये विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें कई स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।
‘सुदर्शन’ के पत्रकार नामित त्यागी ने जानकारी दी कि इलाके में स्थित 3 मंदिरों की प्रतिमाओं को खंडित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कारण क्षेत्र में अभी भी तनाव का माहौल है। आज से नवरात्र भी शुरू है, ऐसे में कई लोग मंदिर जाकर माता का दर्शन करने वाले थे। ऑपइंडिया ने इस सम्बन्ध में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की पुलिस से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
वहीं बजरंग दल के संयोजक भारत बत्रा भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 788 द्वारका मोड़ पर हिन्दू कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता द्वारा विरोध प्रदर्शन अभी भी चालू है। भारत बत्रा ने ऑपइंडिया से बात करते हुए लोगों से वहाँ जुड़ने की अपील की।

No comments:
Post a Comment