समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता किस तरह अपने वरिष्ठ नेताओं का अपमान करते है, इसका एक और सबूत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रदर्शन के दौरान मिला। पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता रविदास मल्होत्रा को उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में धरना स्थल पर धक्का मारकर किनारे कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जब पार्टी की किरकिरी होने लगी तो सपा के नगर अध्यक्ष को सफाई देनी पड़ी।
12 अगस्त, 2021 को गंदा पानी पीने के कारण कई लोगों के बीमार होने के कारण सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त को हटाने की मांग की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रविदास मल्होत्रा भी पहुंचे। वो भी कार्यकर्ताओं का साथ देने के लिए धरना स्थल पर बैठ गए। लेकिन वहां पहले से बैठे लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित को उनका बीच में बैठना रास नहीं आया। उन्होंने मल्होत्रा को धक्के मारना शुरू कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेता का किस तरह अपमान किया, उसे आप भी देख सकते हैं।
धन्यवाद सर आपका
— Kuldeep Singh (@photokuldeep) August 12, 2021
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही समाजवादी पार्टी लोगों के निशाने पर आ गई। लोगों ने पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के साथ बर्ताव को लेकर सवाल उठाया। कई लोगों ने कहा कि जब से अखिलेश यादव के हाथों में पार्टी की कमान आयी है, तब से वरिष्ठ नेताओं को किनारे किया जाने लगा है। अब लोग पूछ रहे हैं कि क्या यही है समाजवाद ?
यही है इन लोगों का असली चेहरा
— मनीष (@manita750gmail1) August 13, 2021
अखिलेश बाप चाचा को ऐसे ही लतिया के तो
Cm बना
बाप चाचा की बनाई पार्टी बन गयो अखिलेश की पार्टी
जिसमे भरे जाते है ऐसे ही लोग जो सीनियर को जूते की नोक पे रखे
बहुत बढ़िया
लखनऊ नगर निगम में सपा के प्रदर्शन के दौरान फोटोबाजी के चक्कर में पार्टी की फजीहत के बाद स्पष्टीकरण।
— News Wrap 360 (@NewsWrap360) August 12, 2021
पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा के साथ बदसलूकी के प्रकरण में सपा नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित बोले, मैं रविदास जी को पहचान नहीं पाया। गर्मी थी, चक्कर आ रहा था, इसलिए पहचान नहीं पाया। pic.twitter.com/pFmqnuxVDY
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना और पार्टी के दवाब बाद सपा के नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने जिस तरह सफाई दी, वो भी कम दिलचस्प नहीं है। उन्होंने अपनी सफाई में जो कुछ कहा, वो वीडियो देखने के बाद किसी के गले के नीचे उतरने वाला नहीं है। सुशील दीक्षित ने रविदास मल्होत्रा के साथ वीडियो जारी कर कहा कि मैं रविदास जी को पहचान नहीं पाया। प्रदर्शन दोपहर के समय किया जा रहा था, ऐसे में वहां गर्मी का माहौल था, जिसके चलते उन्हें चक्कर आ रहा था।

No comments:
Post a Comment