बॉलीवुड में पकिस्तानपरस्तों की कभी कमी नहीं रही। अपनी तिजोरियां भरने के लिए पाकिस्तान के उन लोगों को शोहरत देकर मालामाल किया, जिन्हें पाकिस्तान में कोई घास तक नहीं डालता। जबकि पाकिस्तान में उन्हीं फिल्मों के प्रदर्शन तक में अड़चने डाली जाती है। इतना सबकुछ होने पर भी हमारे पाकिस्तानपरस्त बॉलीवुड की आंखें नहीं खुलती।
राहत फ़तेह अली खान है तो पाकिस्तानी गायक लेकिन उसे बॉलीवुड ने बेइंतहा, मंच, इज्जत, शोहरत और पैसा दिया, उसी का नतीजा है कि अब वह भारत के खिलाफ ही जहर उगलने लगा है, जी हाँ! दरअसल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर ( POK ) में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ‘कश्मीर प्रीमियर लीग’ का आयोजन कराने जा रहा है, BCCI इसके विरोध में है, क्योंकि POK भारत का हिस्सा है, जिसपर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है..
सिंगर राहत फ़तेह अली खान ने अब ‘कश्मीर प्रीमियर लीग’ का आधिकारिक गाना ‘आजादी’ गाया है। इस गाने के माध्यम से वो वहाँ की आज़ादी माँग रहे हैं, हालाँकि राहत आजादी की बात अपने जेहन से निकाल देनी चाहिए क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं, जब जम्मू कश्मीर बोला जाता है तो उसमें POK भी आता है, सब भारत का हिस्सा है, POK के लिए जान दे देंगे।
Rahat Fateh Ali Khan was accused of smuggling illegal foreign currency in India for 3 years.
— Anshul Saxena (@AskAnshul) August 2, 2021
He was given platform by Bollywood industry. He made money & fame in India.
And, now, Rahat Fateh Ali Khan has sung Kashmir Premier League's official anthem song ‘Aazadi’.
Kashmir ko Hindustan se alag kr ne ko bollywood pura support krta hai
— Gujju Girl🇮🇳 (@GujjuGi75210888) August 2, 2021
Jo Pakistan aur Dubai ke underworld aur terrorists ke support aur control mai bhi hai
kiya jata tha nahi jata hai.
— Black Crow 🇮🇳 (@Blackcrow_21) August 3, 2021
Its still going on by other means.
Thanks for sharing this beautiful anthem 😂
— The Ali (@ale_kamran) August 2, 2021
राहत फ़तेह अली खान ने बॉलीवुड में अपना कैरियर 2003 में पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित पाप फिल्म के गाने ‘लागी तुझ से मन की लगन’ से शुरू किया। इससे पहले भारत में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग भी कर चुके हैं, जिसके लिए ED ने नोटिस भेजा था।
भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड(BCCI) ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में होने वाली ‘कश्मीर प्रीमियर लीग’ में हिस्सा लेने वाले क्रिकेटरों को भारत में लीग में खेलने या बीसीसीआई के साथ किसी भी व्यावसायिक संबंध रखने से रोक दिया जाएगा, वे भारत में क्रिकेट से संबंधित किसी भी काम का हिस्सा नहीं हो सकते हैं।
BCCI की इस चेतावनी का असर अब दिखने लगा है, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने पाकिस्तान द्वारा POK में आयोजित किये जा रहे ‘कश्मीर प्रीमियर लीग’ में खेलने से इनकार कर दिया है..इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने भी बीसीसीआई की चेतावनी के चलते केपीएल से नाम वापस ले लिया था।
मोंटी पनेसर ने घोषणा की कि वह पाकिस्तान के ‘कश्मीर प्रीमियर लीग’ में भाग नहीं लेंगे और साथ ही अन्य भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पाकिस्तान अधिकृत ‘कश्मीर प्रीमियर लीग’ में भाग लेने से पहले परिणामों के बारे में सोचने की चेतावनी दी।

No comments:
Post a Comment