![]() |
प्रतीकत्मक चित्र |
राजस्थान के दौसा जिले में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का आरोप लगा है। इसी मामले में 4 अन्य लोग आरोपित किए गए हैं। इन सभी पर पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाने और उसके बहाने ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। सभी आरोपितों पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। घटना 24 फरवरी 2021 की बताई जा रही है।
स्थानीय मंडावर थाना प्रभारी के मुताबिक, “विधायक के आरोपित बेटे का नाम दीपक है। उनके साथ एक नेतराम हैं। इन्होंने मेरे थानाक्षेत्र में आने वाले समलेटी पैलेस होटल में नशे का पदार्थ खिला कर सामूहिक गैंगरेप किया। इस दौरान उसके (पीड़िता) के नग्न फोटो खींच लिए। उन्होंने दुबारा से वो अश्लील फोटो दिखा कर पीड़िता को ब्लैकमेल किया। इस दौरान इन्होंने पीड़िता के घर में रखे 15 लाख 40 हजार रुपए और जेवरात मँगवा लिए। साथ ही शिकायत करने पर परिवार को जान से मार देने की धमकी दी जाती रही। इस मामले की जाँच CO (DSP) महुवा द्वारा की जा रही है।”
#LIVE_महवा_दौसा दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप,
— Pulse 24 News Dasua (@9Omprakashmeena) March 26, 2022
राजगढ़ विधायक जोहरीलाल मीना के पुत्र दीपक सहित 5 लोगों पर लगा रेप का आरोप,
आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया,
मंडावर थाने में सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ केस , pic.twitter.com/LKPDa28uGg
आरोपियों ने 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को रैणी इलाके से अगवा कर मंडावर थाना क्षेत्र के महुआ- मंडावर रोड स्थित समलेटी पैलेस होटल लेकर आये और यहां 24 फरवरी 2021 को गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने कई बार दबाव देकर पीड़िता को इसी होटल में लाए और pic.twitter.com/nkxRrnAuqD
— Pulse 24 News Dasua (@9Omprakashmeena) March 26, 2022
विवेक शर्मा निवासी थुमडा और नेतराम समलेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है इस पूरे मामले की जांच महवा डीएसपी बृजेश कुमार कर रहे है।https://t.co/FEY5W1QM5f
— Pulse 24 News Dasua (@9Omprakashmeena) March 26, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता की उम्र 15 साल है। वो कक्षा 10 की छात्रा हैं। पीड़िता अलवर के थूमड़ा निवासी विवेक शर्मा से फेसबुक के माध्यम से मिली थी। इसके बाद 24 फरवरी 2021 को विवेक शर्मा ने पीड़िता के साथ होटल में गैंगरेप किया था। इसमें कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा का बेटा दीपक व 2 अन्य आरोपित भी शामिल थे। रेप का वीडियो मुख्य आरोपित विवेक ने ही बनाया था। इस वीडियो को दिखा कर विवेक ने कई बार पीड़िता से रेप किया और पैसे माँगे।
मई 2021 में पीड़िता के घर में शादी थी। इसी दौरान विवेक की धमकियों से डर कर पीड़िता ने चुपके से घर में शादी के लिए रखे 15 लाख 40 हजार रुपए विवेक को दे दिए। इस केस की शिकायत अलवर के रैणी थाने में दर्ज हुई थी। पुलिस जाँच पड़ताल करती हुई मुख्य आरोपित विवेक तक पहुँच गई। विवेक ने रुपए पीड़िता द्वारा देना कबूल कर लिया।
पुलिस के सामने पैसे लेने की बात स्वीकारने के बाद भी विवेक द्वारा पीड़िता को ब्लैकमेल करना और रेप करना जारी रहा। जब पीड़िता की तबियत अक्सर खराब रहने लगी, तब उसकी माँ ने 24 मार्च 2022 को इसका कारण पूछा। आखिरकार उसने सब कुछ अपनी माँ को सच-सच बता दिया। तब जाकर पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई।
इस पूरे मामले पर कांग्रेस के विधायक जौहरी लाल मीणा ने अपने बेटे को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा, “मुझे इस केस की जानकारी किसी ने फोन पर दी है। मेरे बेटे को झूठा फँसाया जा रहा है और वो निर्दोष है।”
भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान में कांग्रेस के विधायक जौहरीलाल मीणा के बेटे ने 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ गैंग रेप किया ।
— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) March 26, 2022
बच्ची लड़ नहीं पाई @priyankagandhi जी 😔 pic.twitter.com/TFIBSVweiz
शर्म नहीं आती दिन में शर्म बची हो 😀😀 pic.twitter.com/1lk0idbZQS
— Ganesh Lal जांगिड🇮🇳 (@GaneshLalGanes3) March 26, 2022
अगर मंत्री राजस्थान में बलात्कार जैसे संवेदनशील मामले पर मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है उस राज्य में न्याय की उम्मीद किससे की जाए
— lata rathi🇮🇳🇮🇳 (@Latarathi8) March 26, 2022
No comments:
Post a Comment