अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में किया रोड शो (फोटो साभार: ANI)
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद रविवार (13 मार्च, 2022) को पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में रोड शो किया। इससे पहले मान ने हवाई अड्डे पर केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा का स्वागत किया।
वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रोड शो और भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में होने वाले खर्च को लेकर AAP पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि रोड शो पर सरकारी क्वार्टर से कुल 2 करोड़ 61 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
Punjab में रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद AAP National Convenor श्री @ArvindKejriwal और Punjab के होने वाले नए CM Sardar @BhagwantMann जी की Amritsar में धन्यवाद यात्रा | LIVE https://t.co/N7zxsBBM4h
— AAP (@AamAadmiParty) March 13, 2022
कांग्रेस नेता और दिल्ली की विधायक अलका लांबा ने विधानसभा चुनावों में पंजाब में जीतने के तुरंत बाद पार्टी के हितों को आगे बढ़ाने के लिए AAP के सरकारी तंत्र के इस्तेमाल का पर्दाफाश करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने एक प्रशासनिक आदेश का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “AAP तो राजनीति बदलने आए थे…? AAP के द्वारा जनता के पैसों की लूट शुरू… 15 लाख रुपए अरविंद केजरीवाल के रोड शो पर खर्च किए जा रहे हैं और 46 लाख रुपए जिलों में रोड शो के लिए सरकारी खजाने से देने का आदेश हुआ है। पंजाब और पंजाबियों को पहली बधाई।”
Aam greeb aadmi di sarkar .. my foot..
— vinod hoshiarpuri (@vinodhoshiarpur) March 13, 2022
Jehra saunh chuk samroh rajbhwan ch 1 lakh ch ho sakda us lyi punjab dey croro rupey kharchna wala aam adami da gareeb mukhmntri..
Kal eh rajpal nu kehngey hr mntri nu usdey elakey ch aa k sonh chukwayo..
Mehal vekho delhi aley mukhntri da pic.twitter.com/U2IskaLWPM
मुख्य सचिव द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों में नियुक्त किए गए प्रधान सचिवों, आयुक्तों, संभागीय आयुक्तों और एसपी सहित पंजाब में सरकारी अधिकारियों को एक नोटिस जारी किया गया है ताकि मुख्यमंत्री पद के लिए नामित भगवंत मान और निर्वाचित विधायकों के 13 मार्च को अमृतसर दौरे के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा सके। नोटिस में अधिकारियों को प्रस्तावित रोड शो के लिए आवश्यक यातायात और सुरक्षा व्यवस्था करने और हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर और राम तीरथ जैसे धार्मिक केंद्रों की योजनाबद्ध यात्राओं के लिए अलर्ट किया गया है।
Punjab CM designate @BhagwantMann recieves AAP National Convenor @ArvindKejriwal at Amritsar Airport ✈️
— AAP (@AamAadmiParty) March 13, 2022
Set to hold a MASSIVE Roadshow celebrating the EMPHATIC Win! pic.twitter.com/ZaKnYLxPr3
नोटिस में आगे आगे कहा गया कि वह रोड शो के लिए तुरंत प्रभाव से 15 लाख रुपए डिप्टी कमिशनर अमृतसर को भेजे। मुख्य सचिव ने पत्र में आदेश दिए हैं कि वह 2-2 लाख रुपए पंजाब के सभी 23 जिलों के उपायुक्तों के खाते में रोड शो के प्रबंधों के लिए डिपॉजिट कराए। सचिव ट्रांसपोर्ट को भी लिखा गया कि वह रोड शो के लिए जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए बसों का प्रबंध करें। कमिश्नर नगर निगम अमृतसर को मुख्य सचिव ने रोड शो के दौरान मदद करने के लिए कहा है। इस प्रकार, पंजाब में आम आदमी पार्टी के रोड शो के लिए सरकारी खजाने से कुल 61 लाख रुपए खर्च किए जाएँगे।
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल उठाया कि यह सरासर सरकारी पैसे का दुरुपयोग है। एक तरफ पंजाब के सिर पर तीन लाख करोड़ का कर्ज और ऊपर से अपनी पब्लिसिटी के लिए सरकारी खजाने के साथ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। खैहरा ने ट्वीट में आरोप लगाया कि रोड शो पूरी तरह से राजनीतिक है और पार्टी को प्रोमोट करने के लिए किया गया। यह सब बर्दाश्त करने लायक नहीं है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए कहा कि लोगों के पैसे को वह तुरंत सरकार के खजाने में जमा करवा जाए।
This is gross misuse of public exchequer for politically motivated party promotion which is totally unacceptable at a time when we’re burdened with a colossal debt of over 3 lac crores. I urge @ArvindKejriwal to deposit this people’s money back in the treasury-khaira https://t.co/oSujA9XN9h pic.twitter.com/B8rGRpToSY
— (@SukhpalKhaira) March 13, 2022
खैरा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि वह तो सोचते थे कि आम आदमी पार्टी अपने वादों के मुताबिक अलग से काम करेगी। इन्होंने तो सत्ता सँभालने से पहले सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग शुरू कर दिया। आप रोड शो के लिए ट्रांसपोर्ट का दुरुपयोग कर रही है। ऐसा कर पार्टी ने साबित कर दिया है कि परंपरागत पार्टियों में और उनमें कोई फर्क नहीं है।
अल्का लंबा जी सोशल मीडिया क्वीन बन कर और डिबेट करने से अब कुछ होने वाला नहीं हैं और ना ही दूसरों पर आरोप लगा कर फायदा हैं!
— Sonu Singh( सोनू सिंह) (@iamsonusingh94) March 13, 2022
जो गलती हुई हैं उसको सुधारने की कोशिश कीजिए नहीं तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ भी हाथों से जल्दी ही निकल जायेगी!
इसके अलावा, आरोप है कि भगवंत मान सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भी प्रशासन 2 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। अलका लांबा ने इसके लिए भी सरकार के आदेश को शेयर किया, जिससे पता चला कि राजस्व और पुनर्वास विभाग को मेगा समारोह की व्यवस्था करने के लिए शहीद भगत सिंह नगर के डीसी को 2 करोड़ रुपए आवंटित करने के लिए कहा गया है। इस तरह केजरीवाल के रोड शो और AAP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 2 करोड़ 61 लाख खर्च किए गए हैं, जिसकी कॉन्ग्रेस पार्टी ने आलोचना की है। 16 मार्च को होने वाले समारोह में लगभग 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
No comments:
Post a Comment