यासीन मलिक और उसकी बीवी मुशाल मलिक
कश्मीर के अलगाववादी नेता व कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के आरोपित आतंकी यासीन मलिक की बीवी मुशाल हुसैन मलिक अक्सर अपनी भारत विरोधी मानसिकता की वजह से सुर्खियों में आती हैं। हाल में उन्होंने कुछ ट्वीट करके भारत के ख़िलाफ़ प्रोपेगेंडा फैलाना चाहा था। इससे पहले वह अधनंगी पेंटिंग्स बनाने के कारण चर्चा में कई बार रह चुकी हैं।
मौजूदा जानकारी के अनुसार, अलगाववादी नेता की पाकिस्तानी बीवी मुशाल 6 साल की उम्र से पेंटिंग बनाती हैं और उनकी खासियत ही ये है कि वो अधनंगी औरतों की पेंटिंग बनाती हैं। उनकी कुछ पेंटिंग में जो महिला दिखती है उसे पीठ दिखाते, स्तन छिपाते देखा जा सकता है। वह पेस्टल, चारकोल के अलावा ग्लास पेंटिंग भी करती हैं वरना पहले वो वाटर कलर पेटिंग्स तक सीमित थीं।
मुशाल की पेटिंग्स (साभार: starsunfolded) मुशाल की पेटिंग्स (साभार: starsunfolded)मुशाल की कुछ पेंटिंग्स में कश्मीर को लेकर उनका जो एजेंडा है वो साफ दिखाई देता है। वह फिलहाल पीस एंड कल्चर ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष हैं और उनके संबंध कई वरिष्ठ राजनेताओं व ब्यूरोक्रेट्स से भी हैं। आपको जानकर शायद हैरानी न हो, कश्मीर में आतंक मचाने वाले आतंकियों को मुशाल कश्मीरी स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर देखती हैं और बुरहान वानी जैसे आतंकी को श्रद्धांजलि देती रहती हैं। एक बार मुशाल ने कहा था, “बुरहान एक क्रांतिकारी प्रतीक और आइकन था जिसने कश्मीर के लिए बलिदान दिया।”



No comments:
Post a Comment