उत्तर प्रदेश के नोएडा में शिव मंदिर में मूर्तियों को तोड़ा गया और माँस के टुकड़े फेंके (चित्र साभार - अंकित कौशिक)
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बहलोलपुर चौकी क्षेत्र में महादेव शिव के एक मंदिर में शिवलिंग को तोड़ने की घटना सामने आई है। मंदिर में माँस के टुकड़े भी फेंके गए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 20 – 21 मार्च के रात की बताई जा रही है।
कांग्रेस पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “आज कुछ असामाजिक तत्त्वों ने गाँव बहलोलपुर सेक्टर 63 A नोएडा स्थित शिव मंदिर में घुसकर शिवलिंग पर माँस चढ़ाया और मूर्तियों को तोड़कर बेशर्मी का नंगा नाच किया। सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की। मन्दिर पर हज़ारों लोग मौजूद हैं व तनाव की स्थिति है।”
आज कुछ असामाजिक तत्त्वों ने गाँव बहलोलपुर सेक्टर 63 A नॉएडा स्थित शिव मंदिर में घुसकर शिवलिंग पर मांस चढ़ाया और मूर्तियों को तोड़कर बेशर्मी का नंगा नाँच किया,सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की है मन्दिर पर हज़ारों लोग मौजूद हैं व तनाव की स्थिति है @ANI @ABPNews @BBCWorld @aajtak pic.twitter.com/MjtPViKJRD
— Omveer Yadav (@OmveerYadavINC) March 21, 2022
इस वीडियो में पुलिसकर्मियों से कुछ स्थानीय लोगों को बहस करते सुना जा सकता है। बाहर श्रद्धालु मौजूद हैं। मौके पर मूर्तियाँ टूटी हुई दिखाई दे रही हैं। मंदिर की स्थिति अस्त–व्यस्त दिखाई दे रही है। शिवलिंग को तोड़ कर अलग रख दिया गया है। वीडियो बनाने वाले से पुलिसकर्मी कहता है, “बाद में कर लेना, मैं एविडेंस (सबूत) जुटा रहा हूँ। धक्का मुक्की मत करो।”
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) March 21, 2022
एक अन्य वीडियो मौके पर मौजूद एक श्रद्धालु ने बनाई है। वो मंदिर की पूरी स्थिति को अपने कैमरे पर दिखा रहा। उस वीडियो में पूजा स्थल के बगल खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाला उसको माँस काटना बता रहा है। वीडियो बनाने वाला युवक गाँव वालों से मंदिर पर पहुँचने को कह रहा है।”
नोएडा पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए लिखा, “पुलिस बल मौके पर है। घटना की जाँच और जरूरी कार्रवाई की जा रही है।”

No comments:
Post a Comment