Showing posts with label idol vandalised. Show all posts
Showing posts with label idol vandalised. Show all posts

उत्तर प्रदेश : ‘मंदिर में घुसकर शिवलिंग पर माँस चढ़ाया’: नोएडा में उखड़ा मिला शिवलिंग

     उत्तर प्रदेश के नोएडा में शिव मंदिर में मूर्तियों को तोड़ा गया और माँस के टुकड़े फेंके (चित्र साभार - अंकित कौशिक)
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बहलोलपुर चौकी क्षेत्र में महादेव शिव के एक मंदिर में शिवलिंग को तोड़ने की घटना सामने आई है। मंदिर में माँस के टुकड़े भी फेंके गए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 20 – 21 मार्च के रात की बताई जा रही है।

कांग्रेस पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “आज कुछ असामाजिक तत्त्वों ने गाँव बहलोलपुर सेक्टर 63 A नोएडा स्थित शिव मंदिर में घुसकर शिवलिंग पर माँस चढ़ाया और मूर्तियों को तोड़कर बेशर्मी का नंगा नाच किया। सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की। मन्दिर पर हज़ारों लोग मौजूद हैं व तनाव की स्थिति है।”

इस वीडियो में पुलिसकर्मियों से कुछ स्थानीय लोगों को बहस करते सुना जा सकता है। बाहर श्रद्धालु मौजूद हैं। मौके पर मूर्तियाँ टूटी हुई दिखाई दे रही हैं। मंदिर की स्थिति अस्त–व्यस्त दिखाई दे रही है। शिवलिंग को तोड़ कर अलग रख दिया गया है। वीडियो बनाने वाले से पुलिसकर्मी कहता है, “बाद में कर लेना, मैं एविडेंस (सबूत) जुटा रहा हूँ। धक्का मुक्की मत करो।”

एक अन्य वीडियो मौके पर मौजूद एक श्रद्धालु ने बनाई है। वो मंदिर की पूरी स्थिति को अपने कैमरे पर दिखा रहा। उस वीडियो में पूजा स्थल के बगल खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाला उसको माँस काटना बता रहा है। वीडियो बनाने वाला युवक गाँव वालों से मंदिर पर पहुँचने को कह रहा है।”

नोएडा पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए लिखा, “पुलिस बल मौके पर है। घटना की जाँच और जरूरी कार्रवाई की जा रही है।”