साभार- @GoodNewsToday
महाराष्ट्र के जालना जिले (Jalna, Maharashtra) में आयकर विभाग (IT) की छापेमारी के दौरान कुल 390 करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाब सम्पत्ति मिली है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी स्टील, कपड़ों और रियल एस्टेट का काम करने वाले उद्योगपतियों के ठिकानों पर हुई है। छापेमारी 1 अगस्त से 8 अगस्त के बीच हुई।
छापेमारी के दौरान 56 करोड़ रुपए कैश और 32 किलो सोना के अलावा हीरा, मोती, चाँदी एवं अन्य संपत्तियों के दस्तावेज मिले। आयकर विभाग को नोटों को गिनने और सीज करने में लगभग 13 घंटों का समय लगा। नोटों की गिनती सुबह 11 बजे से शुरू हो कर रात 1 बजे तक चली। वायरल तस्वीरों में नोटों के कई बंडल दिखाई दे रहे है।
जिस तरह छापेमारी में रुपयों के बंडलों के साथ-साथ सोना और चांदी की बरामदगी हो रही है, बहुत कुछ अनकही बातों को बोल रही हैं, जिनसे आज तक जनता बेखबर थी। रेहड़ी और पटरी पर सौदा बेचने के साथ-साथ भीख मांगना भी एक व्यापार ही है। दो बार जूस बेचने वालों की शादी में जाने का अवसर मिला, इतने भव्य स्तर पर समारोह देख दंग रह गया। एक विवाह में हेलीकाप्टर बनवाकर जयमाला, दूसरे में राजकपूर की प्रदर्शित हुई प्रेम रोग में 'भंवरे ने खिलाया फूल...' गीत में बने फूल का दृश्य की भांति जयमाला हुई। बात उन दिनों की है जब राजकपूर की प्रेम रोग सिनेमा हॉलों पर चल रही थी। वैसे इसी ब्लॉग पर विस्तार "मासिक आय लाखों में फिर भी गरीब' शीर्षक लेख में लिख चूका हूँ।
Maharashtra | Income Tax conducted a raid at premi .ses of a steel, cloth merchant & real estate developer in Jalna from 1-8 Aug. Around Rs 100 cr of benami property seized - incl Rs 56 cr cash, 32 kgs gold, pearls-diamonds & property papers. It took 13 hrs to count the seized cash pic.twitter.com/5r9MHRrNyR
— ANI (@ANI) August 11, 2022
Absolutely right! The opposition is habitual of its rant! IF..... supposing all de agencies are being miss used as per de Opp rant, then, where this recovery loot has come from? Is a moot question to ponder upon!!
— Jhkrishna (@Jhkrishna5) August 11, 2022
Kuch nahi hoga😂Pichale 75 saal me kuch hua tha? Amir, amir bante jaye ga, garib, garib bante jaye ga! 90 karod log, abhi bhi, 75 saal ke baad, garibi rekha se neeche, means-below poverty line (BPL). Aapke paas BPl card hai kya🤔Kutch mufat milega. Garibi hatao bole ka😂😂😂
— Shivane Shambhulinga Guruve Tippesha (@subraya_hebbar) August 11, 2022
रिपोर्ट के मुताबिक, छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के लगभग 300 अधिकारी मौजूद थे। इस छापेमारी को आयकर विभाग की नासिक ब्रान्च ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मामले को गुप्त रखने के लिए रेड में स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं किया गया था। छापेमारी में शामिल सभी अधिकारी 5 टीमों बँटे हुए थे।
रेड की तैयारी 5 दिनों से की जा रही थी। दावा है कि कालिका स्टील और साईं राम स्टील पर यह रेड डाली गई है। कालिका स्टील के मालिक का नाम घनश्याम गोयल बताया जा रहा है।आयकर विभाग ने इन कंपनियों के घरों, ऑफिसों और कारखानों को खंगाला। मामले की जाँच अभी भी जारी है।
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' आयकर विभाग की छापेमारी पर बेज्ड है। इसी फिल्म की तर्ज पर आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के जालना में छापेमारी की। इस रेड को बेहद गुप्त रखा गया। अधिकारियों तक को नहीं बताया गया कि वे कहां जा रहे हैं..(1/4)#Jalna #ITRaids pic.twitter.com/Y0fIgzxPnR
— GNTTV (@GoodNewsToday) August 11, 2022
सैकड़ों की संख्या में आई इन गाड़ियों के भीतर 400 से अधिक आयकर अधिकारी और कर्मचारी थे। गाड़ियों का इतना बड़ा काफिले को देख लोगों को ऐसा लगा कि ये गाडियां किसी शादी समारोह के लिए आई होंगी। लेकिन सावन के महीने में शादी की बात कुछ लोगों को इतनी अटपटी लगी कि उनके गले नहीं उतरी..(3/4)
— GNTTV (@GoodNewsToday) August 11, 2022
एक रिपोर्ट में दावा है कि ये छापेमारी 3 अगस्त को की गई थी। इस छापेमारी के लिए आयकर विभाग के अधिकारी 100 से अधिक वाहनों से आए थे। इन कारों के शीशे पर राहुल वेड्स अंजलि नाम से शादी का स्टीकर लगा हुआ था। स्थानीय लोग भी इसे किसी शादी समारोह में जाने वाला काफिला समझ रहे थे। छापेमारी बेहद गुप्त तौर पर की गई थी। इस रेड में शामिल कई अधिकारियों को भी ये नहीं पता था कि वो कहाँ जा रहे हैं।
28 जुलाई 2022 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पश्चिम बंगाल में हुई छापेमारी में वहाँ के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों से करोड़ों रुपए कैश बरामद किए थे। इस छापेमारी के बाद पार्थ चटर्जी का मंत्री पद छिन गया था।

No comments:
Post a Comment