गुजरात : ‘मॉडल बनाने के नाम पर फ्लैट में बुलाकर रेप किया’ : AAP नेता पर कास्टिंग काउच का इल्जाम

                                                                                                                                      साभार: inextlive और टीवी9 गुजराती
गुजरात के वेरावल में आम आदमी पार्टी के नेता भागू वाला के विरुद्ध रेप मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे भागू वाला की ‘विश्वास फिल्म क्रिएशन कंपनी’ ने काम का लालच देकर अपने जाल में फँसाया और फिर उसका रेप हुआ। कंप्लेन मिलने के बाद लड़की को मेडिकल चेक अप के लिए ले जाया गया। वहीं मामले में आप नेता को आरोपित बनाकर आईपीसी की धारा 376 के तहत दर्ज किया गया।

भागू वाला पहले कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद पर थे और उसके बाद उन्होंने हाल में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। उनके नाम एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है जिसका नाम विश्वास फिल्म क्रिएशन है। भागू वाला पर आरोप है कि उन्होंने इसी के बूते एक मॉडल को कास्टिंग का लालच दिया। उसके बाद फ्लैट पर बुलाकर उसका रेप किया।

शिकायत में ये उल्लेख है कि आरोपित ने युवा महिला को लालच दिया कि वो उसे मॉडलिंग का काम दिलवाएँगे। इसके बाद लड़की को उन्होंने अपने फ्लैट पर बुलाया और उसका रेप किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।

आम आदमी पार्टी के नेता और उनके विवादित बयान

इससे पहले गुजरात में आम आदमी पार्टी के एक अन्य नेता जगमाल वाला चर्चा में आए थे। उनकी एक वीडियो वायरल हुई थी। इस वीडियो में दारू का बखान कर रहे थे। उनका कहना था कि दारू कोई बुरी बात नहीं है। अगर शरीर में ताकत है तो इसे पी लेना चाहिए।

उनसे पहले गुजरात AAP के प्रमुख गोपाल इटालिया ने भगवान श्री कृष्ण को राक्षस बताते हुए उनका अपमान किया था। द्वारका में एक रैली को संबोधित करते हुए इटालिया ने गुजराती में कहा, “अब भगवान श्री कृष्ण और भाजपा के इन राक्षसों से सभी को छुटकारा दिलाने के लिए, अरविंद केजरीवाल अर्जुन के रूप में आए हैं।”

No comments: