AAP विधायक सौरभ भारद्वाज फॉलो करते हैं पोर्न हैंडल: अरविन्द केजरीवा का भी आ चुका है मामला

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लगता है कि पोर्न के दीवाने हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब उनकी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के ट्विटर हैंडल से इसका सबूत सामने आया है। भारद्वाज ट्विटर पर पोर्न हैंडल फॉलो करते मिले हैं। खबर लिखे जाने तक सौरभ भारद्वाज का ट्विटर हैंडल इस पोर्न हैंडल को फॉलो कर रहा था।

                       AAP विधायक सौरभ भारद्वाज और पोर्न हैंडल (फोटो साभार: सोशल मीडिया/ट्रिब्यून)
मिस्टर सिन्हा नाम के एक ट्विटर हैंडल ने सौरभ भारद्वाज के फॉलो लिस्ट का स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि सौरभ भारद्वाज @edynwaifu नाम का एक ट्विटर हैंडल फॉलो कर रहे हैं, जिसकी प्रोफाइल में नंगी तस्वीरें और वीडियो हैं।

मिस्टर सिन्हा नाम के ट्विटर हैंडल ने भारद्वाज के फॉलो लिस्ट का स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर करते लिखा, “पेचकश बाबू सौरभ भारद्वाज पोर्न हैंडल को फॉलो करते हैं। यह कुछ वैसा ही जैसे ‘जो सीखा है केजरीवाल से ही सीखा है’।”

So Pechkas Babu @Saurabh_MLAgk follows porn handles.

He will be like "Jo Sikha hai Kejriwal se hi sikha hai". pic.twitter.com/IzId4nlbtO

— Mr Sinha (@MrSinha_) October 27, 2022

एक सप्ताह पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर #TharkiKejriwal (ठरकी केजरीवाल) ट्रेंड हो रहा था। इसके साथ ही किसी सुंदर महिला के गंदे-गंदे फोटो-वीडियो के साथ अरविंद केजरीवाल का नाम जोड़ा जा रहा था।

ट्विटर पर @Esmee4Keeps नाम का एक अकाउंट है। प्रोफाइल फोटो किसी महिला की है – दिखने में सुंदर और छोटे वस्त्र पहने हुई। अरविंद केजरीवाल ने इस महिला को फॉलो किया, ऐसा ट्विटर पर मौजूद जनता का कहना है। सिर्फ कहना नहीं है, इन लोगों ने सबूत के तौर पर फोटो-वीडियो भी उपलब्ध कराए थे।

हालाँकि, इस खबर को लिखते वक्त ऑपइंडिया ने अरविंद केजरीवाल के ट्विटर हैंडल की पड़ताल की थी। उस समय अरविंद केजरीवाल के हैंडल ने @Esmee4Keeps को फॉलो नहीं किया हुआ था। इसका सीधा अर्थ यह था कि बाद में उन्होंने इस अकाउंट को अनफॉलो कर दिया था।

इसके ठीक बाद सोशल मीडिया पर एक संदिग्ध एडल्ट हैंडल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लगातार बात करने की कोशिश की जा रही थी। ट्विटर हैंडल @Esmee4Keeps ने अरविंद केजरीवाल के बारे में ट्वीट किया था, जिसके बाद उसे बड़ी संख्या में लोगों के रिएक्शंस मिले थे। अब उसने पूछा है कि क्या उसे एडल्ट प्लेटफॉर्म Onlyfans पर अरविंद केजरीवाल के बारे में बात करनी चाहिए? उसने अपने OF अकाउंट का लिंक भी शेयर किया था।

साथ ही उक्त महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी एक एडल्ट तस्वीर भी शेयर की थी और अरविंद केजरीवाल से द्विअर्थी सवाल पूछा था कि क्या उन्हें नाश्ता (Snacks) चाहिए? इस तस्वीर में वो एक छोटी सी पैंटी में किचन में दिख रही थी। बता दें कि लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया था कि AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस ट्विटर हैंडल को फॉलो करते हैं, जिसके बाद ‘ठरकी केजरीवाल’ भी ट्रेंड हुआ था। इस अकाउंट के फेक होने की भी खबरें हैं।

फ़िलहाल अरविंद केजरीवाल इस हैंडल को फॉलो नहीं कर रहे हैं। इससे पहले इस ट्विटर हैंडल से लिखा गया था, “अरविंद केजरीवाल, OnlyFans पर आपको देख कर अच्छा लगा। अब बाद में बात करते हैं।” इस ट्विटर हैंडल के 1.30 लाख फॉलोवर्स हैं। बता दें कि अक्टूबर 2016 में अरविंद केजरीवाल के एक साथी कपिल बजाज ने उन्हें लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने एक युवती के साथ केजरीवाल के अफेयर का दावा किया था।

उन्होंने बताया था कि जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे, तब उक्त युवती को एक संस्था का मुखिया बनाया गया था। बजाज ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि अरविंद केजरीवाल खुद से 16 साल छोटी इस युवती को ‘आलू’ कह कर पुकारते थे। ‘PGURUS’ की रिपोर्ट के अनुसार, बजाज ने लिखा था कि उन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक गेस्ट हाउस में बिस्तर पर केजरीवाल को उस युवती के साथ देखा था। हालाँकि, ये ब्लॉग अब उपलब्ध नहीं है।

अवलोकन करें:-

छोटे कपड़ों वाली Esmee, को फॉलो करने के कारण #TharkiKejriwal हुआ ट्रेंड?
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
छोटे कपड़ों वाली Esmee, को फॉलो करने के कारण #TharkiKejriwal हुआ ट्रेंड?

इसी तरह सत्येंद्र जैन ने भी अरविंद केजरीवाल को एक ट्वीट में ‘आलू’ कह कर सम्बोधित किया था। उनके ‘अवैध सम्बन्ध’ के आरोपों के बाद ये शब्द उनके साथ जुड़ गया था। ये बात 2012 की है, जब सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल करीबी नहीं हुआ करते थे। आज केजरीवाल अपने स्वास्थ्य मंत्री पर लगे हर आरोप का बचाव करते हैं। तब सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल को ‘भौंकते रहो, काटो मत’ लिखा था। बाद में सत्येंद्र जैन ने इन ट्वीट्स को डिलीट कर लिया था।

No comments: